Google Analytics Meta Pixel बाल विवाह रोकने पंचायत से शहर तक सख्ती बढ़ाने के निर्देश - Ekhabri.com

बाल विवाह रोकने पंचायत से शहर तक सख्ती बढ़ाने के निर्देश

रायपुर, 10 अप्रैल 2026।अक्षय तृतीया पर्व से पहले छत्तीसगढ़ में बाल विवाह की रोकथाम को लेकर प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है। राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस में जिलावार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि बाल विवाह रोकने के लिए हर स्तर पर सक्रियता बढ़ाई जाए।

 

वीडियो कॉन्फ्रेंस में आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी और जिला स्तरीय बाल संरक्षण इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में बाल विवाह रोकने के लिए मुनादी, टीम गठन, जागरूकता अभियान, प्रचार-प्रसार और नवाचारों पर विस्तृत चर्चा की गई।

 

जिलों से मिली जानकारी के अनुसार, मार्च और अप्रैल माह की शुरुआत से ही ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जा रही हैं। दीवार लेखन, नुक्कड़ नाटक और जनजागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से बाल विवाह के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है।

 

बाल विवाह रोकथाम के लिए विभिन्न जिलों में किए जा रहे नवाचारों की भी समीक्षा की गई। कांकेर जिले में ‘मेरी आवाज सुनो’ अभियान के तहत किशोरियों को अपनी बात रखने का मंच दिया जा रहा है, जिससे उनमें जागरूकता और आत्मविश्वास बढ़ रहा है। वहीं बीजापुर में ‘बीजा दूतिन’ पहल के जरिए किशोर-किशोरियों को बाल विवाह की स्थिति में सही कदम उठाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।

 

सुकमा और जशपुर जिलों में स्थानीय भाषाओं के माध्यम से प्रचार-प्रसार की पहल को भी सराहा गया। सूरजपुर जिले में बाल विवाह के मामलों में कमी आने और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही क्षेत्र में एक बालिका द्वारा स्वयं बाल विवाह रुकवाने जैसी घटनाओं को सकारात्मक संकेत बताया गया।

Read Also  नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे 5 वाहनों को किया आग के हवाले

 

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि 14 अप्रैल को आयोजित विशेष ग्राम सभाओं में बाल विवाह रोकथाम को अनिवार्य एजेंडा बनाया जाए। साथ ही बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों को सरल भाषा में आम लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

अधिकारियों को यह भी कहा गया कि चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और स्थानीय भाषा व समुदाय के सहयोग से समाज में बाल विवाह के प्रति जागरूकता बढ़ाई जाए। आयोग ने स्पष्ट किया कि बाल विवाह जैसी कुरीति को रोकने के लिए निरंतर निगरानी और सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


गोंदिया रक्सौल के बीच समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को बड़ी राहत

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...

Ayushman Scheme: कार्ड के बावजूद वसूली के आरोप, निजी अस्पताल पर गंभीर सवाल

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

कांकेर में जन्मदिन पार्टी के बाद युवक की मौत, पुलिस ने सुलझाया मामला…संदिग्ध मौत से इलाके में सनसनी

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...

पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, पिकनिक के दौरान युवक पर जानलेवा हमला

By User 6 / April 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...

धान छोड़ फूलों की खेती से किसान ने बदली आय

By User 6 / April 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...

बच्चों के लिए सही स्कूल चुनने में किन बातों का रखें ध्यान

By User 6 / April 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की अनोखी कलाकृति प्रधानमंत्री को भेंट

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...

मई-जून चुनाव से पहले मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारी तेज

By User 6 / April 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *