रायपुर, 09 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ शासन में लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर मुख्य सचिव ने सख्त निर्देश दिए हैं। मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अधिनियम के तहत सेवाओं की समीक्षा की गई।
बैठक में स्पष्ट किया गया कि जनता से सीधे जुड़ी सभी शासकीय सेवाओं को लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे में लाना अनिवार्य है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने-अपने विभागों की ऐसी सेवाओं की पहचान करें, जिन्हें अधिसूचित कर अधिनियम के तहत शामिल किया जा सकता है। साथ ही, अधिसूचित सेवाओं को ऑनलाइन करने और निर्धारित समय-सीमा में हितग्राहियों को लाभ देने पर जोर दिया गया।
मुख्य सचिव ने कहा कि यदि तय समय-सीमा में सेवाएं प्रदान नहीं की जाती हैं तो संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित करने की भी बात कही गई।
बैठक में यह भी बताया गया कि राज्य शासन लोक सेवा गारंटी अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है। सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा विभिन्न राज्यों में लागू सेवाओं का अध्ययन कर छत्तीसगढ़ के लिए तुलनात्मक विश्लेषण किया गया है, जिससे अधिक से अधिक सेवाओं को अधिनियम में शामिल किया जा सके।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे विभागीय स्तर पर संभावित सेवाओं की सूची तैयार कर सुशासन एवं अभिसरण विभाग को भेजें, ताकि उन्हें अधिसूचित कर जनता को समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
बैठक में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे और लोक सेवा गारंटी अधिनियम के दायरे को व्यापक बनाने पर चर्चा की गई।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...
By User 6 /
August 4, 2026 /
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...
By User 6 /
August 4, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...
By Reporter 5 /
August 5, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...
By User 6 /
August 5, 2026 /
रायपुर। 12 अगस्त को हरियाली अमावस्या है। अमावस्या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...
By User 6 /
August 5, 2026 /
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...
By User 6 /
August 2, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...
By User 6 /
August 3, 2026 /
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...
By User 6 /
August 6, 2026 /
रायपुर। प्रदेश में बेटियों के सम्मान, स्वच्छता और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ‘मेरी बेटी–मेरा अभिमान’ अभियान का शुभारंभ किया। नवा रायपुर स्थित महानदी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में इस महत्वाकांक्षी...