दिव्यांग डोमार और बोधनी को मुख्यमंत्री ने सौंपा एक लाख रुपए का चेक
रायपुर। भेंट मुलाकात के दौरान एक और एक ग्यारह वाली कहावत को चरितार्थ होती दिखी, भेट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कई लोगों की मदद करते नजर आ रहे हैं। ओडान में एक लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री ने यादव एवं वर्मा दंपति को आशीष देते हुई जीवन की नई शुरुआत करने शुभकामनाएं दी।
उप संचालक समाज कल्याण ने बताया कि दिव्यांग डोमार यादव और कुछ उनकी पत्नी बोधनी यादव की निशक्तता 85 प्रतिशत है। ग्राम गाड़ाभाठा निवासी डोमार और बोधनी का विवाह इसी साल हुआ था। उन्हें मुख्यमंत्री निःशक्त प्रोत्साहन योजना के तहत एक लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री द्वारा भेंट किया गया। यादव दंपति ने बताया कि वे जीविकोपार्जन के लिए भजिया, बड़ा, समोसा की टपरी लगाते हैं। इससे 3-4 हज़ार रूपये की मासिक आय प्राप्त हो जाती है। मुख्यमंत्री से चेक ग्रहण करने से खुश श्री यादव कहा कि इस व्यवसाय को बढ़ाने और आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनने में यह राशि मील का पत्थर साबित होगी। इसी प्रकार ग्राम फुंडहरडीह के दिव्यांग हुपेंद्र वर्मा और उनकी पत्नी वर्षा वर्मा को 50 हज़ार रूपये की राशि का चेक मुख्यमंत्री ने इस योजना के तहत भेंट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुखिया से यह सम्मान मिलना उनके लिए ऐतिहासिक पल है। दंपति ने शासन की इस योजना के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यह राशि उनको आर्थिक सुरक्षा और संबल प्रदान करने में मील का पत्थर साबित होगी।
ग्राम चरौदा की गोठान समिति को मुख्यमंत्री के हाथों मिली बिजली चलित चाफ कटर मशीन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज कसडोल विधानसभा क्षेत्र के ग्राम उड़ान में आगमन हुआ। भेंट मुलाकात के दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत चरौदा की गोठान प्रबंधन समिति को पशुधन विकास विभाग की ओर से बिजली चलित चाफ़ कटर मशीन निःशुल्क वितरित की। मुख्यमंत्री ने प्रबंधन समिति के सदस्य चरणदास कोसले को अपने गौठान को स्वावलंबी बनाने हेतु प्रोत्साहित किया। पशुधन विकास विभाग के अधिकारी ने बताया गया कि उक्त मशीन राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत शत प्रतिशत अनुदान पर प्रदाय की गई, जिसका बाजार मूल्य लगभग 24 हज़ार रूपये है। उन्होंने बताया कि अब तक पशुचारा और घास चाफ कटर हस्तचलित यंत्र से काटा जाता था, लेकिन अब विद्युत से चलने वाली इस मशीन से समय और श्रम दोनों की बचत होगी। वहीं प्रतिदिन चारा की मात्रा में वृद्धि भी होगी।
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...
मनी प्लांट एक लोकप्रिय पौधा है इसे हर कोई आने घरों में लगाता है. जैसा कि नाम से ही जाहिर है, मनी प्लांट को धन आकर्षित करने वाला पौधा माना गया है. यदि आप वास्तु नियमों का ध्यान रखते हुए...
बी. आर. चोपड़ा का ‘महाभारत’ ऐसी ही एक प्रतिष्ठित सीरीज़ है, जो दशकों बाद भी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाए हुए है। अब शेमारू टीवी टेलीविजन पर इस पौराणिक और कालजयी गाथा ‘महाभारत’ को 14 सितंबर से प्रतिदिन...
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा, नेतृत्व और समर्पण के प्रति आभार व्यक्त करने तथा विकसित भारत-2047 के सामूहिक संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक ‘सेवा संकल्प अभियान’...
अखंड सौभाग्य, सुखी दांपत्य जीवन और पति की दीर्घायु की कामना के लिए सुहागिन महिलाएं इस वर्ष 14 सितंबर को हरतालिका तीज का व्रत रखेंगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर भगवान शिव...
रायपुर। राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। जोरा मॉल स्थित सिनेमाघर में आयोजित इस विशेष फिल्म प्रदर्शन के दौरान राज्यपाल रमेन डेका और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह भी सपरिवार मौजूद रहे। मंत्रिपरिषद...