रामानुजगंज। जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत रामपुर में सिंदूर नदी के किनारे संपन्न हुए श्री गणेश महायज्ञ के बारे में रामानुजगंज विधायक के द्वारा अनर्गल बयान बाजी अब उन पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। श्रद्धालुओं सहित साधु संतों ने नगर के हाई स्कूल ग्राउंड में एक बैठक आयोजित कर सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया कि हिंदू धर्म के बारे में ठेस पहुंचाने वाले अनर्गल बयानबाजी के खिलाफ रामानुजगंज थाने में एफ आई आर दर्ज कराने का निर्णय लिया। तत्पश्चात पूरे दलबल के साथ नगर भ्रमण करते हुए थाने जा पहुंचे और वहां थानेदार को ज्ञापन सौंपकर एफ आई आर दर्ज करते हुए कार्रवाई की मांग की गई है। गौरतलब है कि ग्राम पंचायत रामपुर के सेंदुर नदी तट पर सरगुजा संभाग का सबसे बड़ा महायज्ञ का ऐतिहासिक आयोजन किया था। यज्ञ समाप्ति पश्चात रामानुजगंज विधायक बृहस्पत सिंह ने जिले के दुमरखोरका में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सार्वजनिक मंच से कहा था कि यह यज्ञ रामविचार नेताम को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एवं बृहस्पति सिंह को नुकसान पहुंचाने के लिए किया गया है। इस महायज्ञ में पुर्णाहूति के दिन 7 बकरे की बली दी गई है। विधायक के इस बयान के बाद क्षेत्र के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। हिन्दू धर्म के लोगों ने कहा कि विधायक का यह बयान पूर्ण रूप से हिंदुत्व विरोधी है हिन्दू धर्म का बच्चा बच्चा जनता है कि किसी भी यज्ञ पशु की बलि नहीं दी जाती फिर भी पता नहीं क्यों विधायक के द्वारा ये झूठ प्रचारित किया जा रहा है। समाचार पत्रों और टीवी चैनलों के माध्यम से विधायक ने हिंदुत्व के खिलाफ जो झूठ प्रचारित किया है वह पूरे हिन्दू समाज के लिए कलंक है तथा प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से इस महायज्ञ में शामिल समस्त हिन्दू समाज के लोगों की भावना आहत हुई। मानसिक रूप से प्रताडऩा झेलना पड़ी। क्षेत्र के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों ने 14 फरवरी को हाई स्कूल मैदान में एक बृहद बैठक के आयोजन मेंं क्षेत्र के सैकड़ों हिन्दू समाज के लोग एकत्र होकर विधायक के विरुद्ध निंदा प्रस्ताव पारित कर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए विधायक द्वारा हिंदुत्व की भावनाओं को ठेस पहुंचाए जाने के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की मांग कि गई। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्रा, कृष्णा गुप्ता, अनूप तिवारी, ललन यादव, अरुण केशरी, शर्मिला गुप्ता, अशोक यादव, जय प्रकाश गुप्ता, सुनील तिवारी, मुंद्रिका सिंह लोधी, एक्का बलवंत सिंह, कृष्णा रवि, रामचरित सोनवानी, कृपाल कुशवाहा, रामनरेश भगत, लालमन यादव, बालमुकुंद यादव, बुद्धदेव सिंह, जगरनाथ सिंह, अशर्फी यादव, पवन कश्यप, ललन पाल, अनोज यादव, राजकुमार यादव, कृपाशंकर गुप्ता, उमेश सिंह गहरवार, मेहीलाल आयाम, अजय यादव, अश्विनी गुप्ता, विक्रम गुप्ता, नंद किशोर गुप्ता, बिट्टू पॉल, अरविंद यादव पुष्पेंद्र यादव राहुल जायसवाल चंद्रिका यादव राजेश्वर भुइयां उपस्थित हुए।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
By Reporter 5 /
October 28, 2026 /
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
By User 6 /
October 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...
By Reporter 5 /
October 27, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की सुविधा बढ़ाने और खेती-किसानी को अधिक लाभकारी बनाने के लिए राज्य सरकार ने धान खरीदी व्यवस्था और सिंचाई सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि किसानों की समृद्धि और...
By User 6 /
October 28, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...