Google Analytics Meta Pixel जिला एवं विकासखंड स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न - Ekhabri.com

जिला एवं विकासखंड स्तरीय ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर संपन्न

महासमुंद-जिला प्रशासन तथा खेल एवम् युवा कल्याण महासमुंद द्वारा जिला एवं विकासखंड स्तरीय ग्रीष्मकालीन खेल प्रशिक्षण शिविर महासमुंद में संपन्न किया गया। शिविर में तैराकी, बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल, बॉल बैडमिंटन, बॉस्केटबॉल, नेटबॉल, हैंडबॉल, शतरंज, खो खो, सॉफ्टबॉल, तीरंदाजी, वेट लिफ्टिंग, योगा, रग्बी, हॉकी, एथेलेटिक्स, फुटबॉल, कराते, ताइक्वांडो इत्यादि खेलों का प्रशिक्षण खिलाड़ियों को दिया गया। जिले भर में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ समर कैंप में भाग लिया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि अध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद श्रीमति राशि त्रिभुवन महिलांग, सभापति जनपद पंचायत श्री रमाकांत ध्रुव, खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद श्री मनोज कुमार धृतलहरे, खेल संघों के पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर एसडीएम महासमुंद श्री उमेश साहू मौजूद थे। अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद श्रीमती राशि महिलांग ने अपने उद्बोधन में इस आयोजन के लिए बधाई देते हुए बच्चों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि समर कैंप में जो सीखा उसे जीवन में लागू करे। पालकों को धन्यवाद दिया की बच्चों को प्रशिक्षण के लिए भेजा। पालकों के आने से बच्चों को सिखाएं जा रहे कौशल देखने को मिलता है एवं बच्चों का उत्साहवर्धन होता हैं। जिले के खिलाड़ी प्रदेश का नाम रौशन करें। खेल में तरक्की हो रहा हैं इसके लिए खेल अधिकारी को बधाई दी गई। बच्चों के लिए दो शब्द में कहा कि जब तक न सफल हो, निंद चैन को त्यागो तुम, संघर्ष का मैदान छोड़कर, मत भागों तुम। यूं ही किसी की जय जय कार नहीं होती, संघर्ष करने वालो की कभी हार नहीं होती। बच्चों को सीखने के लिए प्रशिक्षक काफी मेहनत करते है इसके लिए प्रशिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में योगा का प्रर्दशन सत्य नारायण एवं नंदनी ध्रुव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बेहतर योग आसन किया। योगा के अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ी तिलक साहू स्वर्ण पदक विजेता, गुणवंत साहू स्वर्ण पदक विजेता, देवेंद्र दिवान कांस्य पदक विजेता, कु.तेजश्विनी चंद्राकर कांस्य पदक विजेता को राशि महिलांग ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
कराते खेल में आनंद वैष्णव एवं अभय दास के नेतृत्व में एक साथ कराते खेल में काता, कुमीते का प्रर्दशन किया जिसमें खिलाड़ी सृष्टि साहू , नाईमा कुरैशी, कृष्णा पटेल व अन्य खिलाड़ी शामिल हुए। कराते में नीलकंठ एवं खुशबू साहू, शेखर साहू के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने बालिका आत्मरक्षा, लाठी चाल, डिफेंस, लूट पाट से बचाव इत्यादि कौशल का प्रर्दशन किया ।  बॉस्केटबॉल में शुभम तिवारी, के नेतृत्व में दिव्या रंगारी, आकाश, लालू, कुलेश्वर, सिघ्दू, आशिष ने अलग अलग तरीके से ड्रिबल कर प्रर्दशन किया।  ताईक्वांडो में भीषण मांडले, नीलम यादव के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ मंच पर मौजूद अतिथियों के सामने बेहतर खेल कौशल का प्रर्दशन किया। दर्शकों ने खूब सराहना करते हुए आनंद लिया। जिले के खिलाड़ी जिन्होंने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उनको अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक को प्रमाण पत्र एवम् मोमेंटो, कैप प्रदाय कर सम्मानित किया गया। इस ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर के दौरान खिलाड़ियों ने अलग अलग उपलब्धियां हासिल किया जिसमें रग्बी में राज्य स्तर पर पदक एवं राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी, योगा में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में 2 गोल्ड, 2 ब्रॉन्ज मेडल जीतने में सफल रहे, शतरंज खेल में रेटिंग प्राप्त, बॉस्केटबाल में राष्ट्रीय स्तर पर भागीदारी, राज्य स्तरीय जनजातीय खेलों में पदक एवं राष्ट्रीय जनजातीय खेल महोत्सव योगा, फुटबाल, रग्बी में भागीदारी रहा।  कलेक्टर  प्रभात मलिक के मार्गदर्शन में चल रहे प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ियों को सालभर बेहतर अभ्यास करने हेतू खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई हैं जिससे नियमित रूप से जिले में खेल अभ्यास किया जा रहा हैं।
समापन समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों सहित, नागरिक, जनप्रतिनिधि, खेल संघ पदाधिकारी, व्यायाम शिक्षक, शिक्षक, प्रशिक्षक, खिलाड़ी, पालक उपस्थित रहे। जिले के खिलाड़ी जिन्होंने समर कैंप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया उनको सम्मानित किया गया।
नगर पालिका परिषद बागबाहरा में वेट लिफ्टिंग खेल प्रशिक्षण शिविर की शुरुवात नए वेट लिफ्टिंग सेट प्रदाय कर मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक खल्लारी श्री द्वारकाधीश यादव द्वारा किया गया। प्रशिक्षक आलोक द्विवेदी द्वारा खिलाडियों को खेल कौशल सिखाया गया। जिसमें जिलें के राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाडी शामिल हुए। ग्रामीण क्षेत्रों में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक महासमुंद विनोद चंद्राकर ने ग्राम गुडरूडीह में कबड्डी, बैडमिंटन, वॉलीबाल खेल का उद्घाटन कर शिविर प्रारंभ किया। जिसके प्रशिक्षक रमाकांत ध्रुव, आज्ञा राम ठाकुर, माया राम द्वारा खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखाई गई।  कस्तूरबा आवासीय विद्यालय बागबाहरा में शिविर का समापन ग्राम पंचायत सरपंच सुनसुनिया भेख लाल चंद्राकर, खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, छात्रावास अधीक्षिका रक्षा साहू की उपस्थिति में किया गया। प्रशिक्षक वंदना देवांगन, कुसुम यादव, प्रमिला यादव, साधना अग्रवाल के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने कराते, कबड्डी खेल में प्रशिक्षण प्राप्त किया। समापन में खिलाड़ियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी नृत्य, योगा, जुंबा डांस, कराते, आत्मरक्षा का प्रर्दशन किया। इस शिविर में बालिका खिलाड़ियों की भागीदारी अधिक रहीं। बागबाहरा के अलावा राजिम, महासमुंद, रायपुर, पिथौरा, खरोरा के प्रतिभागियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। शिविर के सर्वश्रेष्ठ बालिका एवं बालक को सम्मानित करते हुए पुरस्कार, मेडल एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। नगर पंचायत तुमगांव में डॉ. सुनिल कुमार भोई, जगदीश धीवर के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों को सॉफ्टबॉल, रग्बी, फुटबॉल, वॉलीबाल खेल का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें तुमगांव के अलावा ग्राम पंचायत भोरिंग, नयापारा, खैरझिटी, अछोला, अछोली के खिलाड़ी शामिल हुए। प्रशिक्षक एवं सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। प्रशिक्षण शिविर का निरिक्षण खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, जिला पंजीयक दीपक मंडावी, प्रभारी क्रेडा अधिकारी नंद कुमार गायकवाड द्वारा शिविर के मध्य किया गया।*जिले के बालिका खिलाडियों को दिया गया कराते, ताईक्वांडों, वुशू, मार्शल आर्ट, किक बॉक्सिंग, फिटनेस, योगा, जुम्बा, मेडिटेशनएवं विभिन्न प्रकार के खेलों का प्रशिक्षण दिया गया।बेटी बचाव बेटी पढाओं के थीम को लेकर जिले में बालिकाओं की भागीदारी, खेल कौशल विकास को बढावा देने, खेलों में बालिकाओ की भागीदारी, आत्मरक्षा, खेल को बढावा देना, बालिकाओं को पुरस्कार देने के उद्देय से ग्रीष्म कालीन प्रशिक्षण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन तथा खेल एवं युवा कल्याण महासमुन्द द्वारा आयोजित किया गया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


मेट्रो में सफर के बाद सांसद का बड़ा ऐलान: रायपुर में भी दौड़ेगी मेट्रो

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...

छत्तीसगढ़ में घर-जमीन की रजिस्ट्री हुई सस्ती, 0.60% उपकर खत्म

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट, बदला मौसम…जानें मौसम विभाग की चेतावनी

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...

भाजपा के दावे खोखले, कल दुर्ग से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे रायपुर: अरुण वोरा

By User 6 / March 16, 2026 / 0 Comments
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...

शराब पीकर ड्राइविंग पर बड़ी कार्रवाई, 27 चालकों पर जुर्माना

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...

रींवा-रायपुर हवाई सेवा से बढ़ेगी विकास की रफ्तार: उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल

By User 6 / March 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...

रायपुर में जॉब फेयर: 100+ पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका

By User 6 / March 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...

गोंदिया मेगा ब्लॉक: 20 दिन रेल सेवा ठप, 14 ट्रेनें रद्द

By User 6 / March 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...

मौज-मस्ती नहीं, मौत का खेल: मौदहापारा में चाकूबाजी के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 4 दबोचे गए

By User 6 / March 17, 2026 / 0 Comments
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...

अप्रैल में 14 ट्रेनें रद्द: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ा झटका

By User 6 / March 19, 2026 / 0 Comments
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *