जिला पंचायत बिलासपुर अध्यक्ष अरूण चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होने इस आशय का पत्र जिला कांग्रेस समेत प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को भेज दिया है। अरूण चौहान ने लिखा है कि पार्टी मैं रहकर उन्हें हमेशा अपमान का सामना करना पड़ा है।
इसलिए कांग्रेस पार्टी छोड़ने के साथ ही पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। बताया जा रहा है कि अरूण चौहान अभी भाजपा कार्यालय रायपुर में हैं। संभावना जाहिर की जा रही है कि कुछ घंटे बाद अरूण चौहान भाजपा में प्रवेश कर सकते हैं। बहरहाल अरूण चौहान को मनाने का प्रयास किया जा रहा है।
जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण चौहान ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के साथ पार्टी छोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि अरूण चौहान इस समय कुशाभाऊ ठाकरे भाजपा कार्यालय रायपुर में भाजपा की सदस्यता भी लेने जा रहे हैं। अरूण चौहान ने अपना इस्तीफा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और जिला अध्यक्ष समेत पार्टी के जिम्मेदार पदाधिकारियों को भेज दिया है। यद्यपि उन्हें इस समय मनाने का प्रयास भी किया जा रहा है।
अपने पत्र में अरूण चौहान ने पार्टी में कार्यकाज के दौरान लगातार उपेक्षित किये जाने का आरोप लगाया है। अरूण चौहन केे करूबी ने बताया कि जिला पंचायत अध्यक्ष को कोटा विधानसभा चुनाव के दौरान भी खासा अपमान का सामना करना पड़ा है। उन्हें किसी भी कार्यक्रम में नहीं बुलाया जाता था। और ना ही पार्टी संबधित किसी बैठक की जानकारी ही दी जाती थी।
अन्दर की खबर पर विश्वास करें तो अरूण चौहान कोटा विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते थे। उन्हें पिछले 15 साल से कोटा क्षेत्र में चुनाव लड़ने का मंसूबा भी पार्टी फोरम में रखा था। बावजूद इसके उन्हें 2023 विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया गया।इस बात को लेकर अरूण चौहन अन्दर से बहुत नाराज चल रहे थे। हाल फिलहाल उन्हें बैठक में भी नहीं बुलाया जा रहा था। अपनी उपेक्षा को लेकर अरूण चौहान बहुत व्यथित थे। आज उन्होने दीपक बैज तो इस्तीफा पत्र भेजकर पार्टी से नाता तोड़ लिया है।जानकारी मिली रही है कि अरूण चौहान इस समय रायपुर में है। संभव है कि कुछ घंटे बाद भाजपा में प्रवेश करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...
By Reporter 5 /
March 19, 2026 /
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण फेरबदल करते हुए 2016 बैच के आईएएस अधिकारी रवि मित्तल को उप सचिव (डिप्टी सेक्रेटरी) के पद पर नियुक्त किया गया है। इस फैसले को केंद्र सरकार के प्रशासनिक...