र्ष के पहले ग्रैंडस्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के मुख्य ड्रा की शुरुआत सोमवार से होगी जहां फिर सर्बिया के नोवाक जोकोविक और स्पेन के राफेल नडाल के बीच आगे निकलने की होड़ रहेगी। जोकोविक और नडाल मौजूदा समय में टेनिस के दो सबसे बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं जिनके नाम सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का रिकार्ड है। हालांकि गत विजेता नडाल फिलहाल जोकोविक से एक कदम आगे हैं, लेकिन उनके लिए यहां सर्बियाई खिलाड़ी से पार पाना आसान नहीं रहने वाला है।
जोकोविक की नजरें बराबरी पर
पिछले साल जोकोविक कोविड-19 का टीका नहीं लगवाने के कारण अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे और इसका फायदा नडाल को मिला जिन्होंने 2022 में इस ग्रैंडस्लैम को अपने नाम किया था। नडाल अगर यहां अपने खिताब का बचाव करने में सफल हुए तो वह अपने करियर का 23वां ग्रैंडस्लैम जीत लेंगे, लेकिन ऐसा होने में स्पेनिश खिलाड़ी के सामने सबसे बड़ी चुनौती जोकोविक होंगे जिनके नाम फिलहाल 21 ग्रैंडस्लैम खिताब हैं। जोकोविक का आस्ट्रेलिया में रिकार्ड काफी शानदार रहा है। ऐसे में जोकोविक की नजरें पिछली कड़वाहट को भूलकर यहां ट्राफी जीतने पर होगी। अगर जोकोविक ऐसा करने में सफल हुए तो वह नडाल के 22 ग्रैंडस्लैम की बराबरी कर लेंगे।
अन्य खिलाड़ियों से रहना होगा सावधान
जोकोविक और नडाल को कैस्पर रूड, स्टेफनोस सितसिपास और डेनिल मेदवेदेव जैसे खिलाड़ियों से सावधान रहना होगा। रूड पिछले साल फ्रेंच ओपन और यूएस ओपन में विजेता बनने से चूक गए थे, जबकि सितसिपास भी यहां जीत दर्ज करना चाहेंगे।
दबदबा जारी रखना चाहेंगी स्वियातेक
महिलाओं में विश्व की नंबर एक पोलैंड की इगा स्वियातेक अपना दबदबा जारी रखना चाहेंगी। एश्ले बार्टी के संन्यास लेने के बाद शीर्ष पर पहुंचीं स्वियातेक के लिए पिछला सत्र शानदार रहा था और उन्होंने फ्रेंच तथा यूएस ओपन के खिताब अपने नाम किए थे। हालांकि, स्वियातेक ने अभी तक आस्ट्रेलियन ओपन नहीं जीता है और यहां उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल सेमीफाइनल में पहुंचना रहा। स्वियातेक के लिए ओंस ज्ब्यूर, कैरोलिन गार्सिया, मारिया सकारी, कोको गफ और अरिना सबालेंका परेशानी खड़ी कर सकती हैं।
कई खिलाड़ियों की खलेगी कमी आस्ट्रेलियन ओपन के शुरू होने से पहले ही कुछ शीर्ष खिलाड़ियों ने चोट तथा अन्य कारणों का हवाला देकर इस टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की थी। इस सूची में पुरुषों में नंबर एक कार्लोस अलकराज, पाउला बाडोसा, नाओमी ओसाका, सिमोना हालेप, गाएल मोंफिल्स और वीनस विलियम्स जैसे खिलाड़ी शामिल हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 23, 2026 /
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 20, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...
By User 6 /
September 22, 2026 /
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 24, 2026 /
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...
By User 6 /
September 22, 2026 /
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...
By User 6 /
September 21, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...
By User 6 /
September 24, 2026 /
रायगढ़। रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ के कोयलर क्षेत्र में गुरुवार को भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है, इस दुर्घटना में पूर्णागिरि बस और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार करीब 10 से 12...