सर्बिया के नोवाक जोकोविक के लिए पिछला साल कई मायनों में उतार-चढ़ाव भरा रहा था। उन्हें साल की शुरुआत में कोविड-19 टीकाकरण नहीं कराने की वजह से नाटकीय अंदाज में आस्ट्रेलिया से निर्वासित किया गया जिस कारण वह मेलबर्न पार्क पर अपने खिताब का बचाव नहीं कर सके थे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और पिछले दिनों अपने खेल का ऐसा नजराना पेश किया जिससे हर कोई उनका कायल हो गया। 2022 में जिस तरह से जोकोविक को विभिन्न् टूर्नामेंट में शामिल होने के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था उसे देखते हुए ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने के मामले में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी स्पेन के राफेल नडाल से पिछड़ जाएंगे, लेकिन उन्होंने संयम रखा, वापसी की और तमाम बाधाओं को पार करते हुए स्पेनिश्ा खिलाड़ी की बराबरी करने में सफल रहे।
जोकोविक ने रविवार को खेले गए फाइनल में ग्रीस के स्टेफनोस सितसिपास को हराकर अपने करियर का 22वां ग्रैंडस्लैम जीता। खिताबी मुकाबले में उन्होंने जिस तरह का खेल दिखाया उससे साफ नजर आ रहा था कि जोकोविक पूरी तरह दबाव मुक्त होकर खेल रहे थे। उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए जीत दर्ज की और 2023 सत्र में अपना अजेय क्रम जारी रखा।
पिछड़कर वापसी की
जोकोविक की अनुपस्थिति में पिछले साल नडाल ने आस्ट्रेलियन ओपन जीता था जो उनके करियर का 21वां ग्रैंडस्लैम खिताब था। इस तरह वह स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर को पीछे छोड़कर पुरुष वर्ग में सर्वाधिक ग्रैंडस्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बने थे। इसके कुछ महीने बाद नडाल ने फ्रेंच ओपन में अपना दबदबा बरकरार रखा और जोकोविक से दो कदम आगे निकल गए। जोकोविक इस दौरान रैंकिग में श्ीर्ष स्थान भी गंवा बैठे और लगातार खिसकते रहे। हालांकि उन्होंने विबलडन में अपने करियर का 21वां ग्रैंडस्लैम जीता और फेडरर से आगे निकल गए, लेकिन वह वर्ष के आखिरी ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन में हिस्सा नहीं ले सके। भाग्य ने भी जोकोविक का साथ दिया और नडाल यूएस ओपन में चौथे दौर में ही बाहर हो गए। नडाल पिछले साल के अंत में चोट की समस्या से घिर गए और इस साल आस्ट्रेलियन ओपन से पहले उनके पूरी तरह फिट होने पर सवाल खड़े होने लगे, लेकिन नडाल यहां उतरे पर दूसरे दौर में ही बाहर हो गए। नडाल के हटने से जोकोविक के लिए रास्ता आसान हो गया और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए अपने पसंदीदा कोर्ट पर करियर का 10वां आस्ट्रेलियन ओपन जीता और नडाल के बराबर पहुंच गए।
जोकोविक को फायदा, नडाल फिसले
नोवाक जोकोविक को सोमवार को जारी हुए एटीपी की नवीनतम रैंकिग में चार स्थान का फायदा पहुंचा है और वह रैंकिग में एक बार फिर शीर्ष स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि स्पेन के राफेल नडाल चार स्थान खिसकर छठे नंबर पर पहुंच गए हैं। आस्ट्रेलियन ओपन में उपविजेता रहे ग्रीस के स्टेफनोस सितसिपास एक स्थान के सुधार के साथ तीसरे नंबर पर आ गए हैं। वर्ष के पहले ग्रैंडस्लैम से बाहर रहे कार्लोस अलकराज एक स्थान की गिरावट के साथ दूसरे नंबर पर आ गए हैं।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
September 13, 2026 /
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। रायपुर नगर पालिक...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 15, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...
By User 6 /
September 16, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...
By User 6 /
September 14, 2026 /
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...
By User 6 /
September 13, 2026 /
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...