विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 में कुछ खास नहीं कर सके थे। उनके बल्ले से 1 शतक जरूर निकला था, लेकिन फिर भी उन्होंने 9 पारियों में सिर्फ 190 रन ही बनाए थे। अब खराब फॉर्म से जूझने वाले विराट कोहली रणजी ट्रॉफी की तरफ रुख करते हुए नजर आ रहे हैं। कोहली रणजी ट्रॉफी 2024-25 के दूसरे चरण में दिल्ली के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं।
दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने रणजी ट्रॉफी के संभावित खिलाड़ियों की लिस्ट में विराट कोहली का नाम शामिल किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से डीडीसीए के सचिव अशोक शर्मा ने कहा, “विराट कोहली को मुंबई के खिलाड़ियों से प्रेरणा लेनी चाहिए। वो भी जब उपलब्ध हैं तो घरेलू क्रिकेट खेलना चाहिए। मुंबई में हमेशा एक संस्कृति रही कि जब भी उनके बड़े खिलाड़ी उपलब्ध होते हैं तो रणजी मैच के लिए आते हैं।
गौरतलब है कि विराट कोहली ने करीब 12 साल पहले रणजी ट्रॉफी का मैच खेला था। अब लंबे वक्त बाद उनकी वापसी हो सकती है। कोहली ने 2012 में दिल्ली की तरफ से खेलते हुए यूपी के खिलाफ रणजी का मुकाबला खेला था। गाजियाबाद में खेले गए इस मुकाबले में कोहली ने दोनों पारियों में 14 और 43 रन बनाए।
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी। न्यूजीलैंड सीरीज में भी कोहली का बल्ला खामोश ही रहा था। पहले मैच की एक पारी में उन्होंने 70 रनों की पारी खेली थी। इसके बाद सीरीज की अगली पांच पारियों में कोहली ने एक बार दहाई का आंकड़ा पार करते हुए 17 रन स्कोर किए थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
August 25, 2026 /
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...
By User 6 /
August 24, 2026 /
धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से दिल दहलाने वाली खबर समाने आई है. जिसमे नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला को सुनसान जगह ले जाकर दुष्कर्म किए जाने का आरोप है. घटना कुरुद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है....
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सौर ऊर्जा के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। राज्य सरकार ने मार्च 2027 तक प्रदेश के 5 लाख घरों में सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य...
By User 6 /
August 23, 2026 /
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले में वन मंत्री केदार कश्यप से जुडी बड़ी खबर आ सामने आई है, जिस अनुसार काफिले के साथ सड़क हादसा हो गया. हादसा सिटी कोतवाली कोण्डागांव क्षेत्र के घोड़ागांव के पास NH-30 पर हुआ. प्रारंभिक...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को राजधानी रायपुर स्थित महंत घासीदास संग्रहालय सभागृह में युवा साहित्यकार करुणा सागर पण्डा के उपन्यास ‘कोहरा’ का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि साहित्य केवल समाज का दर्पण नहीं...
By User 6 /
August 24, 2026 /
रायपुर, । छत्तीसगढ़ में पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए 24 अगस्त को राज्य स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रम विभाग के छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल द्वारा ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा...
By User 6 /
August 25, 2026 /
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...
By User 6 /
August 27, 2026 /
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...
By Reporter 5 /
August 23, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों और पर्यटन सुविधाओं की ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर फर्जीवाड़े की शिकायतों के बाद छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने पर्यटकों को सतर्क रहने की अपील की है। बोर्ड के संज्ञान में ऐसे अनधिकृत वेबसाइट, बुकिंग लिंक...
By Reporter 5 /
August 26, 2026 /
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है। # छत्तीसगढ़ पर्यटन...