नोवाक जोकोविक ने आसान जीत से फ्रेंच ओपन टेनिस ग्रैंडस्लैम के पुरुष सिंगल्स वर्ग के दूसरे दौर में प्रवेश किया। सर्बिया के शीर्ष वरीय जोकोविक ने एलेक्स मोलकान को
6-2, 6-3, 7-6 से शिकस्त दी। वहीं, जर्मनी के तीसरे वरीय एलेक्सजेंडर ज्वेरेव ने दो सेट से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए रोलां गैरां में पदार्पण कर रहे अर्जेंटीना के सेबेस्टियन बाएज को
2-6, 4-6, 6-1, 6-2, 7-5 से हराया।
फ्रेंच ओपन पुरुष सिंगल्स वर्ग में आठवीं वरीयता प्राप्त कैस्पर रूड से मिली हार के बाद फ्रांस के जो विलफ्राइड सोंगा ने भावुक होकर टेनिस को अलविदा कह दिया। सोंगा को रूड ने
6-7, 7-6, 6-2, 7-6 से हराया। अपने करियर में विश्व रैंकिंग में पांचवें स्थान तक पहुंचे सोंगा 2008 आस्ट्रेलियन ओपन फाइनल तक पहुंचे और डेविस कप विजेता फ्रांस की टीम के सदस्य रहे। उनका करियर हालांकि चोटों से प्रभावित रहा और पिछले साल 36 वर्ष का होने पर उन्होंने साल में 18 मैच खेलना ही तय किया था। अपने परिवार और घरेलू दर्शकों के सामने टेनिस को अलविदा कहते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने ऐसा माहौल कभी नहीं देखा। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता था। अगर मैं जीत पाता तो सोने पे सुहागा हो जाता।”
अन्य मैचों में डेनमार्क के होल्गर रूने ने 14वीं रैंकिंग वाले डेनिस शापोवालोव को
6-3, 6-1, 7-6 से हराया। वहीं, चौथी वरीयता प्राप्त सितसिपास ने लोरेंजो मुसेटी को
5-7, 4-6, 6-2, 6-3, 6-2 से मात दी।
महिलाओं के वर्ग में चौथी वरीयता प्राप्त मारिया सकारी दूसरे दौर में हारकर बाहर हो गईं। वह पिछले साल यहां सेमीफाइनल तक पहुंची थीं। सकारी को चेक गणराज्य की कैरोलिना मुचोवा ने 7-6, 7-6 से पराजित किया जिससे श्ाीर्ष चार वरीय महिलाओं में से दो खिलाड़ी शुरुआती दाौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। 81वीं रैंकिंग की खिलाड़ी मुचोवा ने 2021 आस्ट्रेलियन ओपन में तब की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी को हराया था।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 9 अक्टूबर को करम परब महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कंवर समाज के युवा प्रभाग और महानगर इकाई रायपुर की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य...
By User 6 /
October 9, 2026 /
नई दिल्ली. माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाने वालों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. फेस्टिवल सीजन में यात्रियों और माता वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने नई दिल्ली से श्री माता...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...