Google Analytics Meta Pixel घर में न लगाएं ये 3 पौधे , वर्ना हो सकती है आर्थिक परेशानी - Ekhabri.com

घर में न लगाएं ये 3 पौधे , वर्ना हो सकती है आर्थिक परेशानी

जिन्हें बागवानी करने का बेहद शौक होता है. वे तरह-तरह के पेड़-पौधे अपने घर में घर के आसपास लगाते हैं. हममें से बहुत से लोग तो ऐसे भी हैं जो आजकल अपने घर के अंदर भी पेड़-पौधे लगाते हैं. घर में पेड़-पौधे लगाने से ना सिर्फ घर का वातावरण स्वच्छ बना रहता है, बल्कि हम खुद को प्रकृति के करीब भी पाते हैं. पेड़-पौधे घर की खूबसूरती को बढ़ाते हैं. वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कई ऐसे पेड़-पौधे हैं, जिनको घर में सही दिशा में लगाया जाए तो यह घर में सुख-समृद्धि भी लाते हैं, लेकिन कुछ पेड़-पौधे ऐसे भी हैं, जिनको यदि घर में लगाया जाए तो यह दुर्भाग्य का कारण भी बन सकते है.

कैक्टस
वास्तु शास्त्र के मुताबिक, कैक्टस के पौधे को घर में लगाना शुभ नहीं होता है. यह पौधा घर में नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है. किसी भी प्रकार का कांटेदार पेड़ या पौधा घर में नहीं लगाना चाहिए. यह घर परिवार के लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकता है.

कपास
कपास यानी रुई का पौधा देखने में तो बहुत खूबसूरत दिखाई देता है, लेकिन वास्तु शास्त्र मानता है कि इस पौधे को घर के अंदर या घर के आंगन में लगाना शुभ नहीं होता. ऐसा माना जाता है कि यह पौधा यदि घर के आंगन में लगाया जाए तो यह घर के धन आगमन में बाधा पैदा कर सकता है.

बोनसाई
आजकल बहुत से लोग अपने घरों की सुंदरता को बढ़ाने के लिए अपने घरों के अंदर बोनसाई के पौधे लगाते हैं, लेकिन बोनसाई के पौधे को घर के अंदर लगाना शुभ नहीं माना जाता. वास्तु शास्त्र मानता है कि बोनसाई के पौधे आपके जीवन चक्र को बाधित कर सकते हैं. इस पौधे की वजह से आपके बिजनेस, करियर में मुश्किलें आ सकती हैं, इसलिए इस पौधे को अपने घर के अंदर नहीं लगाना चाहिए.

Read Also  बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए परिवार के सदस्यों और मैदानी अमले के लिए गाइडेंस की पहल

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


देर से मानसून पर घबराएं नहीं किसान, वैज्ञानिक तरीके से बढ़ेगी धान पैदावार

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 11 जुलाई 2026।खरीफ सीजन में मानसून के देर से सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई किसान समय पर धान की बुवाई या रोपाई नहीं कर पाए हैं। इस स्थिति में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) के प्रोफेसर डॉ....

विश्वविख्यात पंडवानी गायिका तीजन बाई को विधानसभा में नमन

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पद्म विभूषण से सम्मानित विश्वविख्यात पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।   सदन...

विधानसभा में जमकर हुआ हंगामा, राममंदिर चंदा चोरी पर चली जमकर बहस

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर के चंदे में चोरी के मामले को लेकर सोमवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। विपक्षी कांग्रेस सदस्यों ने आरोप लगाया कि जनता की आस्था से खिलवाड़ हुआ है और काम रोको प्रस्ताव...

भिलाई स्टील प्लांट में भयानक हादसा, केबिन टूटकर 50 फिट नीचे गिरा

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है, ब्लास्ट फर्नेस एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया. खबर है कि ब्लास्ट फर्नेस के रॉ मैटेरियल एरिया में संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन...

कल से है गुप्त नवरात्रि, साधना और जाप का है विशेष महत्व

By User 6 / July 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर. आषाढ़ मास का गुप्त नवरात्र 15 जुलाई से शुरू होगा। नौ देवियों और 10 महाविद्याओं की देवियों की आराधना होगी। श्रद्धालु कलश स्थापना के साथ घरों में पूजन-अर्चन करेंगे। वहीं, साधक तांत्रिक साधना करेंगे। 23 जुलाई को नवरात्र की...

राज्य में फिर से मानसून होगा सक्रिय झमाझम बारिश के आसार

By User 6 / July 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर रफ्तार पकड़ने की तैयारी में है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिनों तक प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। विशेष रूप से बस्तर संभाग...

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल, गृह विभाग ने जारी किए आदेश

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में फेरबदल की खबर सामने आई है।इसके लिए गृह विभाग द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है। जारी आदेश के अनुसार तारकेश्वर पटेल को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसीपी सेंट्रल जोन की जिम्मेदारी...

जुगाड़ तकनीक से किसान ने बनाई सीड ड्रिल, बढ़ी उम्मीद

By User 6 / July 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 15 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में खेती को आधुनिक और लाभकारी बनाने की दिशा में एक और प्रेरणादायक उदाहरण सामने आया है। राज्य सरकार की कृषि योजनाओं और किसानों की नवाचारी सोच के चलते अब खेती में तकनीकी बदलाव साफ...

घर के मंदिर में लगा रहे हैं घंटी, तो जानिए यह खास बात, कहीं आपसे भी ना हो जाए गलती

By User 6 / July 11, 2026 / 0 Comments
रायपुर। हिंदू धर्म में घर पर मंदिर की स्थापना को सबसे शुभ माना जाता है। भगवान को उठाने से लेकर उन तक अपनी बात पहुंचने तक लोग घंटी का उपयोग करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं घर के मंदिर...

छात्र को तेज रफ्तार कार ने मारी, कई फिट ऊपर उछलने के बाद हुई मौत

By User 6 / July 13, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। न्यायधानी बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने एक छात्र की जिंदगी छीन ली। रविवार सुबह वेयरहाउस रोड स्थित संजीवनी अस्पताल के सामने हुए सड़क हादसे में 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने...