बारिश के दिनों में सब्जी की कई नई किस्म बाजार में आती है इसमें से एक है खेक्सी जो दिखने और स्वाद में करेले से मिलती जुलती है।यह मौसमी सब्जी स्वाद के साथ साथ सेहत की दृष्टि से भी खूब फायदेमंद है। पाचन के साथ आखों, किडनी,त्वचा और तमाम बीमारियो से बचने का गुण भी इसमें छुपा है।
आंखो में धुंधलापन, जलन या खुजली से परेशान हैं खेक्सी का सेवन करें। खेक्सी में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो इस समस्या से निजात दिलाने में मददगार होता है।
किडनी के लिए है बेहतर
यदि आप किडनी में स्टोन की समस्या से ग्रस्त हैं, तो नियमित तौर पर इसका सेवन कर आप इस समस्या से निजात पा सकते हैं। इसके लिए आप 10 ग्राम खेक्सी पाउडर को पानी में या दूध में मिलाकर नियमित तौर पर सेवन करें। इससे आप जल्द इस समस्या निजात पा सकते हैं।
प्रेगनेंसी में उपयोगी खेक्सी के फायदे
गर्भावस्था के दौरान, कई महत्वपूर्ण स्थितियां पैदा हो सकती हैं। उनमें से एक समस्या है न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स। खेक्सी की ताजा हरी फली फोलेट (विटामिन बीसी) का अच्छा स्रोत है, जो कोशिकाओं के विकास और प्रजनन के लिए आवश्यक होता है। यदि गर्भवती महिलाएं, गर्भावस्था के दौरान अपने भोजन में खेक्सी को शामिल करती है तो यह न्यूरल ट्यूब डिफेक्ट्स होने की सम्भावना कम हो जाती है।
खेक्सी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने के साथ पाचन क्रिया को भी दुरुस्त रखता है। यह गैस, कब्ज आदि समस्याओं से निजात दिलाने में कारगार होता है। ऐसे में यदि आप इसकी सब्जी नहीं खाना चाहते तो इसका अचार बनाकर नियमित तौर पर इसका सेवन कर सकते हैं। आपको बता दें आयुर्वेद में इसे एक औषधी के रूप में प्रयोग किया जाता है। यह पाचन क्रिया को दुरुस्त रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
कैंसर के कारणों में से एक हैं हमारे शरीर में अत्यधिक विषाक्त मुक्त कणों की मौजूदगी होना। कद्दू की ताज़ी हरी फली विटामिन सी का स्रोत होती है, जो स्वयं में एक बहुत ही अच्छी प्राकृतिक एंटीऑक्सिडेंट होती है। कैंसर की संभावना को कम करने के लिए विटामिन सी हमारे शरीर से अधिक विषैले मुक्त कणों को बेअसर करता है।
त्वचा के लिए फायदेमंद
खेक्सी में बीटा-कैरोटीन, अल्फा-कैरोटीन, ल्यूटेन और ज़ेक्सैंथिन्स जैसे फ्लेवोनोइड्स पाए जाते हैं। ये सभी यौगिक आपकी बढ़ती उम्र के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में आपकी सहायता करता है। इसमें विटामिन ए भी पाया जाता है, जो कि अच्छी दृष्टि (नजर) के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। आप अपनी दृष्टि में सुधार करने के लिए इसे अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में ओला इलेक्ट्रिक के करीब 3,000 वाहनों का पंजीयन लंबित होने और बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक वाहनों की सब्सिडी के लिए आवेदन नहीं किए जाने पर परिवहन विभाग ने सख्ती दिखाई है। विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी...
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से आगे बढ़ाकर सफल उद्यमी बनाने के लिए राज्य सरकार ने ‘अथ उद्यम’ कार्यक्रम शुरू किया है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ और भारतीय प्रबंध संस्थान (आईआईएम) रायपुर के फाउंडेशन फॉर एंटरप्रेन्योरशिप...
तिब्बत में वीरवार रात आए शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचाई। रिक्टर स्केल पर 7.0 तीव्रता के इस भूकंप के कारण 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 54 अन्य घायल हो गए। भूकंप के तेज झटकों से स्थानीय इलाकों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में किसानों की आमदनी बढ़ाने और कृषि उत्पादन को बेहतर बनाने के लिए फसल विविधीकरण, प्राकृतिक खेती और उद्यानिकी फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि उत्पादन आयुक्त सिद्धार्थ कोमल परदेशी की अध्यक्षता में गुरुवार को अंबिकापुर में कृषि...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...