Google Analytics Meta Pixel कैंसर पीड़िता के जीवन में "इंद्रधनुष" के रंग - Ekhabri.com

कैंसर पीड़िता के जीवन में “इंद्रधनुष” के रंग


रायपुर । प्रभु की लीला भी अद्भुत है। कुदरत दर्द देता है तो उसके निवारण के लिए दवा का भी प्रबंध कर देता है। ऐसा ही प्रबंध ईश्वर ने यहां कैंसर से पीड़ित महिला के लिए किया है। भगवान ने दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की सदैव मदद करने के लिए स्वयंसेवी संस्थाओं के रूप में धरती पर अपने दूत तैनात किए हैं। इंद्रधनुष नामक स्वयंसेवी संस्था ने कैंसर पीड़िता की आर्थिक व चिकित्सकीय मदद कर महिला के जीवन मेें सात रंग भर दिए हैं। अब महिला को नया जीवन मिल गया है।

अनावश्यक प्रचार व सहानुभुति पाने के ढोंग से दूर रहने वाली यह संस्था जरूरतमंदों की मदद करने हमेशा आगे रहकर पहल करती है। सहायता करने का नवीन मामला लौह नगरी बचेली का है। मुंह के कैंसर से पीड़ित महिला का उपचार इंद्रधनुष ने शासन स्तर पर प्रयास कर नि:शुल्क करवाया है। महिला के सांसें अब फेफड़ों में नया प्राण वायु भर रही है। महिला का कहना है कि उसके जीवन के आसमान में जो काले-डरावने बादल मंडरा रहे थे वह इंद्रधनुष के प्रयास से छंट गए हैं। अब जीवन के साफ आसमान में उम्मीद की इंद्रधनुष की छटा बिखर गई है।


इस संस्था की जितनी सराहना की जाए कम हैं। संस्था प्रमुख श्रीमती अपर्णा बिस्वास ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में स्वंयसेवी संस्था इंद्रधनुष कई सारे काम कर रही है। बचेली के प्रमुख समाज सेवियों को जोड़कर इस संस्था का गठन किया गया है,पंजीकृत संस्था का जरूरतमंद महिलाओं को हर प्रकार की मदद करने का प्रयास हमेशा रहा है। उन्होने बताया कि बचेली के वार्ड क्रमांक 3 की एक महिला जो लगभग 6 महीने से मुंह के कैंसर से पीड़ित थी। उसके बारे में संस्था की सदस्य सरूपा नाग ने पूरी जानकारी दी। इसके बाद श्रीमती अपर्णा बिस्वास, पार्षद फिऱोज़ नवाब और सरूपा नाग ने कलेक्टर के समक्ष बात रखी। दन्तेवाड़ा कलेक्टर दीपक सोनी ने आर्थिक सहायता के साथ संजीवनी कैंसर हॉस्पिटल रायपुर में नि:शुल्क इलाज की व्यवस्था करवायी। महिला अब उपचार के पश्चात स्वस्थ है। सहयोग के लिए महिला और परिजनों ने स्वंयसेवी संस्था इंद्रधनुष के प्रति आभार जताया।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


नुआखाई, महाअष्टमी, गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित, छुट्टी को लेकर आदेश जारी

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय, नवा रायपुर अटल नगर ने आदेश जारी करते हुए तीन दिन की छुट्टी घोषित की है. आदेश के अनुसार रायपुर जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं. यह अवकाश रायपुर जिले, शहर (राजधानी) स्थित...

रायपुर में 2026 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित, जानिए पूरी तारीखें

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर और नया रायपुर अटल नगर क्षेत्र के लिए वर्ष 2026 के तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। जारी आदेश के मुताबिक ये अवकाश शासन के अधीन आने वाले समस्त शासकीय कार्यालयों...

आज है पिठोरी अमावस्या, जानिए इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
पोला अमावस्या और मातृ अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है जानिए क्यों है खास यह अमावस्या       रायपुर. आज 10 सितंबर को भाद्रपद अमावस्या है, जिसे पिठोरी अमावस्या. इस अमावस्या को कुशाग्रहणी अमावस्या, पोला अमावस्या और...

छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने राज्यपाल ने शुरू की पहल

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर । छत्तीसगढ़ी भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में राज्य में एक नई पहल शुरू हुई है। राज्यपाल रमेन डेका से मंगलवार को लोक भवन में छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने मुलाकात की। इस दौरान छत्तीसगढ़ी...

छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने प्रदेशभर में अनिश्चितकालीन बस सेवा बंद करने की चेतावनी दी है,

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर : छत्तीसगढ़ के यात्रियों के लिए अहम खबर सामने आई है। छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ ने बस सेवा को बंद करने का ऐलान कर दिया है। अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार को ज्ञापन सौंपने के साथ मांगें पूरी...

रायपुर में निगम की बड़ी कार्रवाई, चंगोराभाठा में अवैध निर्माण हटाया

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम ने अनुमति के विपरीत किए जा रहे निर्माण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंगोराभाठा रिंग रोड नंबर-1 क्षेत्र में निर्माणाधीन व्यावसायिक भवन को हटाया। नगर निगम के नगर निवेश विभाग ने संबंधित निर्माणकर्ता को नियमानुसार...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, युवाओं से कर्मचारियों तक मिली बड़ी सौगात

By User 6 / September 10, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 9 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में युवाओं, रोजगार, कौशल विकास, निर्यात, सरकारी कर्मचारियों और न्यायिक अधोसंरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी गई।...

साय सरकार का बड़ा शहरी प्लान, 240 ई-बसें और 38 नालंदा परिसर  

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
शहरी विकास कार्यों में तेजी लाएं, नागरिकों को समय पर गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराएं और लंबित योजनाओं को मिशन मोड में पूरा करें। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंगलवार को मंत्रालय महानदी भवन में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की...

राज्यपाल डेका बोले- पत्रकारिता में सत्य, तथ्य और जनहित सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए

By User 6 / September 8, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में सावित्रीबाई फुले कन्या छात्रावास का शुभारंभ किया। इसके साथ ही उन्होंने मेधा एआई एवं मीडिया शोध केंद्र का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों और...

को-ऑपरेटिव बैंकों में भर्ती तेज होगी, किसानों को मिलेंगी बेहतर बैंकिंग सुविधाएं

By User 6 / September 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहकारिता क्षेत्र को मजबूत और अधिक पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने काम तेज करने के निर्देश दिए हैं। सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने नवा रायपुर में विभागीय समीक्षा बैठक के दौरान को-ऑपरेटिव बैंकों में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *