Google Analytics Meta Pixel डॉक्टर ने अनुपस्थित होते हुए एडवांस में उपस्थिति की दर्ज, मामला खुलने पर पत्रकार से की बदसलूकी - Ekhabri.com

डॉक्टर ने अनुपस्थित होते हुए एडवांस में उपस्थिति की दर्ज, मामला खुलने पर पत्रकार से की बदसलूकी

बलरामपुर। एक महिला डॉक्टर का पारा उस समय चढ़ गया जब अनुपस्थित रहते हुए एडवांस में उपस्थिति दर्ज कराने की उसकी पोल एक पत्रकार ने खोल दी। पोल खुलने पर पहले तो मैडम आग बबूला हो गईं फिर पत्रकार से भी बदसलूकी की। वहीं पत्रकार ने इस मामले में एसपी से शिकायत की। जानकारी के अनुसार मामला जिले के वाड्रफनगर के अंतर्गत रघुनाथनगर स्थित स्वास्थ्य केंद्र का है इस पूरे मामले की पोल जब पत्रकार ने खोली तो मैडम नाराज हो गई और पत्रकार पर भड़क पड़ी। घटना के बाद पत्रकार ने एसपी से शिकायत की। बता दें कि यह मामला सामने आने के बाद बीएमओ ने उक्त महिला डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है , जिसके बाद ही मैडम नाराज हो गई । आप को बता दें की वाड्रफनगर विकासखंड अंतर्गत रघुनाथनगर स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ उक्त महिला डॉक्टर डेंटिस्ट जिनका नाम डॉ. खुशबू सिंह बताया जा रहा है। पूरा मामला इसी माह फरवरी का है । एक पत्रकार को यह सूचना मिली कि मैडम अनुपस्थित होते हुए भी रजिस्टर में उपस्थिति दर्ज कराती हैं । इस सूचना को जानने के वाले पत्रकार ने यह पड़ताल की। पत्रकार का नाम आकाश साहू है, यह सूचना पत्रकार ने बीएमओ को दी जिसपर उन्होंने जांच की और पाया कि उक्त महिला डॉक्टर अनुपस्थित होते हुए भी रजिस्टर में हस्ताक्षर करती हैं। उसके बाद उन्होंने कारण बताओ नोटिस जारी किया। इसके बाद महिला ने पत्रकार को बुलाया और उससे बदसलूकी की। पत्रकार का आरोप है की उक्त डॉक्टर ने पत्रकार को अन्य केस में फंसाने की धमकी भी दी है जिसके बाद पूरे मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से भी की गई है ।
जाने क्या है क्या कहा मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने
इस संबंध में बलरामपुर जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ बसंत सिंह ने बताया की रघुनाथनगर दंत चिकित्सा विभाग की स्थिति काफी दयनीय है लगातार शिकायतें आती रहती हैं और इस तरह की घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि मैं इस संबंध में तत्काल बीएमओ वाड्रफनगर से बात कर उचित कार्यवाही करता हूं । जिस पर पत्रकार साथियों ने इस घटना पर अपनी नाराजगी व्यक्त करते हुए महिला डॉक्टर के खिलाफ उक्त पत्रकार के साथ थाने पहुंच शिकायत की।
**

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


राम रहीम को 21 दिन की राहत, 9 साल में 17वीं बार जेल से बाहर

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर जेल से बाहर आ गया है। उसे 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है। मंगलवार सुबह करीब 6:05 बजे वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर निकला। इसके...

111 उप अभियंताओं की नियुक्ति से जल जीवन मिशन को मिलेगी नई गति

By User 6 / August 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने 111 उप अभियंताओं की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। इनमें 101 सिविल इंजीनियर और 10 विद्युत/यांत्रिक इंजीनियर शामिल हैं। प्रमुख अभियंता कार्यालय ने नियुक्ति के साथ ही सभी चयनित उप अभियंताओं की पदस्थापना...

नेपाल में फंसे छत्तीसगढ़वासियों की मदद के लिए सरकार ने हेल्पलाइन जारी की

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन के कारण फंसे छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सहायता के लिए राज्य सरकार ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर नेपाल में फंसे नागरिकों की सुरक्षित वापसी और...

राखी के दिन चंद्र ग्रहण का साया, जानिए भारत में मान्य है या नहीं

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। इस बार रक्षाबंधन का त्योहार खास संयोग के बीच मनाया जाएगा। 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को भाई-बहन के प्रेम का पर्व रक्षाबंधन है। इसी दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी लगेगा। हालांकि राहत की बात यह है...

नवा रायपुर में 119.89 करोड़ की आवासीय परियोजना, 348 घरों का होगा निर्माण

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
नीचे दोनों प्रेस विज्ञप्तियों को अलग-अलग SEO-friendly वेब-पोर्टल समाचार के रूप में तैयार किया गया है। भाषा को समाचार पोर्टल के अनुरूप रखा गया है और मूल सामग्री के आंकड़ों को यथासंभव बरकरार रखा गया है।   # छत्तीसगढ़ पर्यटन...

रक्षाबंधन और पूर्णिमा को लेकर है आपको भी संदेह तो जानिए सही मुहूर्त

By User 6 / August 27, 2026 / 0 Comments
रक्षाबंधन 28 अगस्त 2026, शुक्रवार को मनाया जाएगा, इस बार खास बात यह है कि श्रावण पूर्णिमा की तिथि 27 अगस्त की सुबह शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त हो रही है। ऐसे में 28 अगस्त को रक्षाबंधन मनाने...

रक्षाबंधन पर मुख्यमंत्री का बहनों से संवाद, महिलाओं के सशक्तिकरण पर जोर

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
जशपुर। रक्षाबंधन के अवसर पर जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित ‘रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद’ कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शामिल हुए। क्षेत्र की माताओं और बहनों ने मुख्यमंत्री की कलाई पर राखी बांधी।...

फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज, दर्शकों को है फिल्म का इंतजार

By Reporter 5 / August 26, 2026 / 0 Comments
मुंबई। इमरान हाशमी इन दिनों अपनी पिछली फिल्म ‘आवारापन 2’ की सफलता के बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने की तैयारी में हैं। उनकी अगली फिल्म ‘Gunmaaster G9’ का टीजर रिलीज हो गया है और पहली झलक...

पुलिस कर्मी के घर में चोरों ने मारी सेंध, ताला तोड कर की चोरी

By User 6 / August 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मी के घर चोरी की वारदात से हड़कंप मच गया। चोरों के हौसले इतने बुलंद थे कि उन्होंने पुलिस के घर को भी नहीं छोड़ा। पंडरी थाना क्षेत्र के दुबे कॉलोनी स्थित ग्रैंडले विहार में महिला...

श्रमिकों के बच्चों को बड़े स्कूलों में मुफ्त शिक्षा, CM साय ने बढ़ाया हौसला

By Reporter 5 / August 25, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। श्रमिक परिवारों के प्रतिभावान बच्चों को अब प्रतिष्ठित निजी आवासीय विद्यालयों में मुफ्त गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि श्रमिक परिवारों के बच्चों की सफलता ही सरकार और उनके माता-पिता की...