Google Analytics Meta Pixel दिल में घुसी कीमोथेरेपी की डिवाइस को डॉक्टरों ने निकाला, दी नई जिंदगी - Ekhabri.com

दिल में घुसी कीमोथेरेपी की डिवाइस को डॉक्टरों ने निकाला, दी नई जिंदगी

रायपुर। रायपुर में कैंसर की कीमोथेरेपी के दौरान उसका उपकरण(डिवाइस) दिल के भीतर घुस जाने का दुर्लभ मामला सामने आया है। ऐसा होने पर मरीज की जान जा सकती थी। यहां डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल में एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट के डॉक्टरों की टीम ने आपातकालीन व्यवस्था से उस उपकरण को बाहर निकाल लिया। इससे मरीज की जान बच गई। एडवांस कार्डियक इंस्टीट्यूट-अउक में कॉर्डियोलॉजी के विभागाध्यक्ष डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया, जशपुर निवासी एक 27 वर्षीय युवती को पेट का कैंसर है। रायपुर के ही एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। मरीज को कैंसर की दवाई देने के लिए उसे कीमो पोर्ट पर रखा था। कीमो पोर्ट एक पाइप जैसा उपकरण है, जिससे कैंसर की दवाई दी जाती है। पोर्ट को छोटी सर्जरी के जरिए ऊपरी छाती या बांह में त्वचा के नीचे डाला जाता हैै। कीमोथेरेपी की दो साइकिल पूरे हो गए थे। तीसरे साइकिल में जैसे ही दवा इंजेक्ट किया गया तो उस स्थान पर सूजन हो गया। इसके बाद डॉक्टरों ने चेस्ट का एक्स-रे कराया। पता चला कि वह पोर्ट दिल के अंदर चला गया है। वहां के डॉक्टरों ने उसे तुरंत डॉ. अम्बेडकर अस्पताल भेजा, जहां पर एसीआई के कार्डियोलॉजी विभाग में आपातकालीन प्रक्रिया के जरिए सफलता पूर्वक उस पोर्ट को बाहर निकाल लिया। मरीज अभी अउक के कार्डियोलॉजी विभाग में भर्ती है।डॉ. स्मित श्रीवास्तव बताते हैं आपातकालीन स्थिति में दिल में फंसे उस पोर्ट को तुरंत निकालना काफी पेचीदा काम था। अमेरिकी देशों में मवेशियों को फंदे से पकड़ने के लिए एक विशेष रस्सी लासो या लैसो का प्रयोग होता है। रस्सी के फंदे वाले हिस्से को गोल-गोल घुमाकर तेजी से मवेशी की ओर फेंका जाता है। मवेशी का सिर उस फंदे में फंस जाता है। कीमो पोर्ट को निकालने के लिए बहुत हद तक इसी विधि को अपनाया गया।

पांव की नस से दिल तक ले गए फंदा
डॉ. स्मित श्रीवास्तव ने बताया, पोर्ट को फंसाने के लिए सबसे पहले पैर की नस के जरिये एक पाइप ले गये। पाइप के जरिए वायर एक को दाहिने एट्रियम तक ले जाया गया। वायर को एक लूप (फंदे) की तरह बनाया। फिर उस फंदे के जरिए कीमोपोर्ट को फंसाने की कोशिश की। कई कोशिशों के बाद जैसे ही वायर ने पोर्ट को फंसा लिया, पैर के जरिए उसे खींच कर निकाल लिया गया। कीमो पोर्ट एक छोटा चिकित्सा उपकरण है जिसे त्वचा के नीचे प्रत्यारोपित किया जाता है। एक कैथेटर पोर्ट को एक नस से जोड़ता है। इस पोर्ट को छाती अथवा बांह की त्वचा के नीचे एक छोटी सर्जरी के जरिए फिट किया जाता है। इसी के माध्यम से दवाओं को इंजेक्ट किया जा सकता है और रक्त के नमूनों को कई बार लिया जा सकता है। इससे आमतौर पर रोगी को कम असुविधा होती है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


बड़ा फैसला—31 मार्च के बाद स्कूलों में नहीं रहेंगे स्पेशल एजुकेटर, सरकार ने जारी किया आदेश

By User 6 / March 29, 2026 / 0 Comments
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को लेकर अहम निर्णय लेते हुए स्कूलों में कार्यरत अतिथि स्पेशल एजुकेटर्स की सेवाएं समाप्त करने का आदेश जारी कर दिया है। नए निर्देशों के अनुसार अब इन शिक्षकों की सेवाएं सिर्फ 31 मार्च...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

CG Weather Update: गर्मी के बीच बदलेगा फिर छत्तीसगढ़ का मौसम, गरज चमक के साथ बारिश, IMD ने दी चेतावनी

By User 6 / March 30, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : में इन दिनों मौसम काफी स्थिर बना हुआ है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर के आस-पास है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज हुई है। गर्मी का असर अब भी लोगों को महसूस हो...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...