Google Analytics Meta Pixel दून एक्सप्रेस शव लेकर दौड़ती रही, दहशत में रहे यात्री - Ekhabri.com

दून एक्सप्रेस शव लेकर दौड़ती रही, दहशत में रहे यात्री

दून एक्सप्रेस शव लेकर दौड़ती रही और यात्री संक्रमण फैलने के दहशत के बीच लाचार होकर बैठे रहे। यात्रियों ने शव उतारने के लिए रेल प्रबंधन और आरपीएफ से फरियाद की,  परंतु किसी ने नहीं सुनी। आखिरकार एक यात्री ने रेल मंत्रालय को ट्वीट कर मामले की जानकारी दी,  तब नींद खुली और शव को ट्रेन से नीचे उतारा गया।

दून एक्सप्रेस ऋषिकेश से हावड़ा जा रही थी। ट्रेन के स्लीपर कोच एस-6 के साइड लोअर वाली सीट पर आईना रोड,  मुरादगंज, ओरैया (उत्तरप्रदेश) के 52 वर्षीय प्रदीप कुमार (पिता निमाई बनर्जी) सफर कर रहे थे। उनकी तबीयत बेहद खराब थी, वह लगातार खांस रहे थे। समय पर इलाज न मिलने से ट्रेन में ही उनकी मौत हो गई। इस घटना को लेकर एस-6 कोच के सभी यात्रियों में दहशत फैल गई। सभी आशंकित थे कि शायद यात्री की मौत कोरोना की वजह से हुई है।

सैकड़ों किलोमीटर का सफर तय होने के बावजूद जब शव को उतारा नहीं जा सका तो जसवंत साईं गोपी नाम के एक व्यक्ति ने टि्वटर पर रेल मंत्रालय को घटना की जानकारी दी। उन्होंने लिखा कि कोरोना काल में भी रेलवे की व्यवस्था हैरान करने वाली है। दूसरे यात्रियों में कोरोना फैलने का डर समा गया है।

ट्वीट के कुछ ही देर बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया। इसके बाद आरपीएफ ने ट्वीट कर बताया कि दून एक्सप्रेस के गोमो (झारखंड) पहुंचने पर वहां सब इंस्पेक्टर पी मिज ने ट्रेन को अटेंड किया था। उस ट्रेन में शिकायतकर्ता नहीं मिले परंतु दूसरे यात्रियों ने बताया कि गया (बिहार) में आरपीएफ और डाक्टर की मौजूदगी में शव को उतार दिया गया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


एनालॉग पनीर पर पूरी रोक, सरकार का अहम फैसला

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार स्वास्थ्य को लेकर संजीदा है। इस कड़ी में अब सरकार ने एनालॉग (आर्टिफिशियल) पनीर के कारोबार पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने  प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया है कि आज...

स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का आंदोलन 1 अगस्त को

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर. कांग्रेस ने एक बार फिर से छत्तीसगढ़ सरकार पर निशाना साधा है.प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) अध्यक्ष दीपक बैज ने राजीव भवन में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में राज्य सरकार के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है.   ककांग्रेस...

महानदी विवाद नहीं, साझा समृद्धि का आधार बने: विष्णुदेव साय

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। महानदी जल विवाद के समाधान को लेकर नई दिल्ली स्थित श्रमशक्ति भवन में छत्तीसगढ़ और ओडिशा के बीच उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने की। इसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री...

छत्तीसगढ़ में 2305 मोबाइल टावरों से दूरस्थ क्षेत्रों को डिजिटल पहचान

By User 6 / August 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 31 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में डिजिटल कनेक्टिविटी को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात कर राज्य में...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

छत्तीसगढ़ में 4 नए औद्योगिक पार्क को मिली मंजूरी, बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 29 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को नई गति देने और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चार नए औद्योगिक पार्क (मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर) विकसित करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। उद्योग...

आज से शुरू हुआ है सावन, जानिए पूजा विधि और मुहूर्त

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
आज से देवों के देव महादेव का प्रिय सावन मास शुरू हो रहा है, जो 27 अगस्त 2026 तक चलेगा. इस पावन महीने में ग्रहों के गोचर और भगवान शिव के आशीर्वाद से सभी 12 राशियों के जीवन में महत्वपूर्ण...

विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

बागेश्वर धाम से लौटते समय सड़क हादसे में घायल हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव

By User 6 / July 30, 2026 / 0 Comments
झांसी।छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और जगदलपुर विधायक किरण देव बुधवार को उत्तर प्रदेश के झांसी-ललितपुर हाईवे पर एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बागेश्वर धाम से परिवार के साथ लौटते समय उनकी कार...

भाजपा के 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा

By User 6 / July 31, 2026 / 0 Comments
डोंगरगढ़। डोंगरगढ़ भाजपा में संगठनात्मक असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है। 111 कार्यकर्ताओं के बड़े सामूहिक इस्तीफे के बाद अब 26 और पदाधिकारी ने इस्तीफा दिया है. इस खबर के सामने आने केबाद एक बात को यह स्पष्ट...