रायपुर, 17 सितंबर 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अतिरिक्त सब्सिडी देने के फैसले के बाद से प्रदेशभर में आवेदन और स्थापना की रफ्तार दोगुनी हो गई है। अब तक 58,500 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 6,500 घरों में रूफटॉप सोलर पैनल लग चुके हैं और 17,000 से अधिक घरों में स्थापना का कार्य प्रगति पर है।
सरकार का लक्ष्य है कि प्रदेश के उपभोक्ता हॉफ बिजली बिल से जीरो बिजली बिल की ओर बढ़ें। इस योजना से लोग न सिर्फ सस्ती बिजली पा रहे हैं, बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी कदम बढ़ा रहे हैं। आने वाले महीनों में यह संख्या और तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।
डबल सब्सिडी से बढ़ा लोगों का उत्साह
पहले केन्द्र सरकार एक किलोवाट के लिए 30,000 रुपये, दो किलोवाट के लिए 60,000 रुपये और तीन किलोवाट के लिए 78,000 रुपये सब्सिडी देती थी।
छत्तीसगढ़ सरकार ने 18 जून 2025 को राज्य सब्सिडी की घोषणा करते हुए अतिरिक्त राहत दी।
अब कुल सब्सिडी इस प्रकार है:
- 1 किलोवाट: 45,000 रुपये
- 2 किलोवाट: 90,000 रुपये
- 3 किलोवाट: 1,08,000 रुपये
इसके साथ ही 10 साल के लिए 6% ब्याज दर पर बैंक ऋण की सुविधा भी दी जा रही है, जिससे लोग आसानी से सोलर पैनल लगवा सकें।
आवेदन और स्थापना में रिकॉर्ड बढ़ोतरी
राज्य सब्सिडी लागू होने से पहले औसत मासिक आवेदन 1,607 और स्थापना 337 थी।
18 जून के बाद यह संख्या तेजी से बढ़कर:
- औसत मासिक आवेदन: 3,906
- औसत मासिक स्थापना: 744
तेजी से हो रहा सब्सिडी का वितरण
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर 8 सितंबर को 618 हितग्राहियों के खातों में 1.85 करोड़ रुपये की सब्सिडी सीधे ट्रांसफर की गई।
अब यह व्यवस्था की गई है कि स्थापना के एक माह के भीतर स्टेट सब्सिडी दी जाएगी।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
March 19, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
By User 6 /
March 18, 2026 /
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। अंतरराष्ट्रीय हालात और पश्चिमी देशों में युद्ध की स्थिति के बीच रायपुर में एलपीजी सिलिंडर वेटिंग की समस्या बढ़ गई है। जिले की गैस एजेंसियों में 950 से 1,100 सिलिंडर की लंबी वेटिंग चल रही है। अचानक बढ़ी बुकिंग...
By User 6 /
March 21, 2026 /
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
By User 6 /
March 18, 2026 /
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
By User 6 /
March 20, 2026 /
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
By User 6 /
March 17, 2026 /
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
By User 6 /
March 19, 2026 /
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...