छत्तीसगढ़ सरकार का शिक्षा सुधार की दिशा में बड़ा कदम
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और RTE एक्ट के अनुरूप फैसला
5849 ई-संवर्ग और 4614 टी-संवर्ग शालाएं होंगी समायोजित
मुख्यमंत्री ने बताया- यह फैसला शिक्षा को बनाएगा बेहतर, समावेशी और प्रभावशाली
रायपुर, 27 मई 2025: छत्तीसगढ़ में स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए राज्य सरकार ने एक ऐतिहासिक और व्यापक निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 10,463 शालाओं के युक्तियुक्तकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। यह निर्णय राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 और शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के दिशा-निर्देशों पर आधारित है।
फैसले के प्रमुख आयाम:
एक ही परिसर में संचालित 10,297 विद्यालयों का युक्तियुक्तकरण किया गया।
ग्रामीण क्षेत्र में 1 किलोमीटर और शहरी क्षेत्र में 500 मीटर की परिधि में स्थित को 166 विद्यालयों का भी समायोजन हुआ।
इससे शिक्षक विहीन और एकल शिक्षक शालाओं में अब अतिशेष शिक्षकों की तैनाती की जा सकेगी।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस कदम को शिक्षा में समावेशिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों की ड्रॉपआउट दर घटेगी, आत्मविश्वास बढ़ेगा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की निरंतरता बनी रहेगी। यह समायोजन शैक्षणिक ढांचे में निवेश बढ़ाने और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ बनाने की दिशा में भी सहायक होगा।
शिक्षा सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी ने जानकारी दी कि यह युक्तियुक्तकरण केवल प्रशासनिक पुनर्गठन है, किसी पद को समाप्त नहीं किया गया है। इससे स्कूल परिसरों में पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशाला और खेल सुविधाएं साझा की जा सकेंगी, जो क्लस्टर विद्यालय अवधारणा के अनुरूप है।
रायपुर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर छत्तीसगढ़ में भी देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य के कई जिलों में तेज बारिश और तूफानी हवाओं की आशंका जताई गई है।...
रायपुर | 27 अक्टूबर 2026 छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 27 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय, सिविल लाइन रायपुर में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों से 15 नवंबर से धान खरीदी...
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक-4 की टीम ने रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के जीई रोड स्थित गुरू तेगबहादुर उद्यान का एक ही दिन में कायाकल्प कर दिया। उद्यान परिसर में पेंटिंग, मरम्मत और आवश्यक सुधार कार्यों के...
रिपोर्ट: राकेश यादव बेगूसराय, बिहार। बिहार के बेगूसराय जिले के बछवाड़ा में कथित अवैध मिट्टी खनन और पुलिसकर्मियों से मिलीभगत के आरोपों ने प्रशासनिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है। मामले में बछवाड़ा थाने में कार्यरत एक चौकीदार पर अवैध...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बिजली कर्मचारियों को दिवाली से पहले बढ़ी हुई बोनस और एक्सग्रेसिया राशि का भुगतान किया जाएगा। पावर कंपनी के प्रबंध निदेशक (ट्रांसमिशन) आर.के. शुक्ला ने छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ-महासंघ (बीएमएस) के प्रतिनिधिमंडल को यह आश्वासन दिया है।...
मुंबई, अक्टूबर 2026। ICICI लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड ने सेवानिवृत्ति के बाद नियमित आय और वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से ICICI लाइफ गारंटीड इंडेक्स्ड पेंशन प्लान लॉन्च किया है। इस प्लान में गारंटीशुदा एन्युटी यानी नियमित पेंशन आय...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के नतीजों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग करने वाली कांग्रेस को इसी प्रक्रिया...
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर 2 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव मनाया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जिला स्तरीय कार्यक्रमों के मुख्य अतिथियों की सूची जारी कर...
रायपुर। राजधानी रायपुर में भवन निर्माण नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने कार्रवाई की है। नगर निगम के जोन-8 क्षेत्र के माधव राव सप्रे वार्ड क्रमांक 69 के रायपुरा इलाके सहित अन्य क्षेत्रों में स्वीकृत अनुमति...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों में 1812 रिक्त संविदा पदों पर भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) 31 अक्टूबर से शुरू होगी। यह परीक्षा 4 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। लोक शिक्षण संचालनालय के...