Google Analytics Meta Pixel कांकेर में दीदी के बखरी से महिलाओं की आय बढ़ी - Ekhabri.com

कांकेर में दीदी के बखरी से महिलाओं की आय बढ़ी

रायपुर, 12 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के उत्तर बस्तर कांकेर जिले में महिलाओं की आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में “दीदी के बखरी” योजना एक प्रभावी पहल बनकर उभर रही है। एकीकृत कृषि और विविध आजीविका गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं अब आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

सब्जी बाड़ी, पोषण वाटिका, मुर्गी पालन, मछली पालन और वनोपज संग्रहण जैसी गतिविधियां न केवल ग्रामीण परिवारों को पोषण सुरक्षा दे रही हैं, बल्कि अतिरिक्त आय का मजबूत स्रोत भी बन रही हैं। इस मॉडल के जरिए महिलाएं अपने घर की बाड़ी को ही आय का केंद्र बना रही हैं।

 

जिले में बिहान योजना के तहत यह पहल चार विकासखंड—नरहरपुर, कांकेर, चारामा और भानुप्रतापपुर—में संचालित हो रही है। वर्तमान में 3364 महिला किसान इस योजना से जुड़कर आय बढ़ाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में संलग्न हैं। इनमें नरहरपुर में 1200, कांकेर में 790, चारामा में 734 और भानुप्रतापपुर में 640 महिलाएं शामिल हैं।

 

योजना का मुख्य उद्देश्य महिला किसानों को आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है, ताकि उनकी औसत मासिक आय 20 से 25 हजार रुपये तक पहुंच सके। वित्त वर्ष 2026-27 में इस योजना से 10 हजार 780 महिलाओं को जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

 

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में योजना का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत क्लस्टर स्तर पर आजीविका सेवा केंद्र भी स्थापित किए जा रहे हैं, जहां बीज, कृषि उपकरण और खाद जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

 

नरहरपुर विकासखंड के ग्राम रावस और बांस पत्तर में महिला किसान सुरेखा नेताम द्वारा संचालित बखरी मॉडल में ग्राफ्टेड सब्जियों और मुर्गी पालन को देखकर अधिकारियों ने संतोष जताया। उन्होंने बताया कि हरी सब्जियां और कंदमूल एनीमिया जैसी समस्याओं को कम करने में सहायक हैं।

Read Also  महतारी वंदन योजना के शुभारंभ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन

 

इसी तरह ग्राम ठेमा की नामिका यादव द्वारा वनोपज संग्रहण, मुर्गी और मछली पालन के माध्यम से आय बढ़ाने के प्रयासों की सराहना की गई। भानुप्रतापपुर के ग्राम हाटकर्रा में महिला किसान मोतिन दर्रो ने पोल्ट्री और मछली पालन को एक साथ जोड़कर लागत कम करने का सफल प्रयोग किया है।

 

यह पहल न केवल ग्रामीण महिलाओं की आय में वृद्धि कर रही है, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान कर रही है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

रायपुर में अभियंता दिवस की तैयारी पूरी, विश्वेश्वरैया प्रतिमा पर होगा आयोजन

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित पीडब्ल्यूडी चौक के समीप उनकी प्रतिमा स्थल पर सुबह...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में नई पहल, मरीन ड्राइव पर मुफ्त पढ़ने की खास सुविधा

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *