Google Analytics Meta Pixel  डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना आपरेशन जोड़ दी रीढ़ की हड्डी - Ekhabri.com

 डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने बिना आपरेशन जोड़ दी रीढ़ की हड्डी

रायपुर। रायपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध डॉ. भीमराव आम्बेडकर अस्पताल के डॉक्टरों ने एक कमाल का इलाज किया है। डॉक्टरों की टीम ने रीढ़ टूटने से पूरी तरह बिस्तर पर पड़ी बुजुर्ग महिला की हड्डी बिना आॅपरेशन के ही जोड़ दी है। अब उस महिला को दर्द से आराम मिल गया है। वह खुद से बैठ भी पा रही है। मेडिकल की भाषा में इस प्रक्रिया को वर्टिबोप्लास्टी कहा जाता है। दावा किया जा रहा है, छत्तीसगढ़ में संभवत: पहली बार इस प्रक्रिया से इलाज किया गया है। अस्पताल के इंटरवेंशनल रेडियोलॉजिस्ट डॉ. विवेक पात्रे ने बताया, इमेज गाइडेड वर्टिब्रोप्लास्टी प्रक्रिया में फ्लोरोस्कोपी की सहायता से रीढ़ के फ्रेक्चर वाले स्थान पर खोखली सुई के माध्यम से एक विशेष बोन सीमेंट को इंजेक्ट किया जाता है। सुई से डाला गया सीमेंट उस स्थान पर जमकर सख्त हो जाता है। इससे टूटी हुई हड्डी को सहारा मिल जाता है। मरीज की बहू सविता पाल ने बताया, उनकी 70 वर्षीय सास शकीला तीन महीने पहले फिसलकर फर्श पर ही गिर गईं थीं। इसकी वजह से उनकी रीढ़ की हड्डी टूट गई। कई जगह इलाज कराने के बाद भी उन्हें दर्द से आराम नहीं मिला। उस दिन के बाद से वे बिस्तर से उठ तक नहीं पा रही थीं। अब जाकर उन्हें आम्बेडकर अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने सीटी स्कैन और एमआरआई जांच से रीढ़ की हड्डी टूटने की जानकारी दी। रेडियोलॉजी विभाग के डॉक्टरों ने उम्र की अधिकता और बीमारी की गंभीरता को देखते हुए वर्टिब्रोप्लास्टी करने का निर्णय लिया। सविता ने बताया, उपचार के बाद उनकी सास ने खुद से बैठना शुरू कर दिया है। उनकी हालत में 80 से 90% तक सुधार है। प्रदेश का पहली वर्टिब्रोप्लास्टी करने वाली टीम में डॉ. विवेक पात्रे के साथ रेडियोलॉजिस्ट डॉ. नीलेश गुप्ता, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. अशोक सिदार, डॉ. आकांक्षा, डॉ. सूरज, डॉ. सोनल, डॉ. प्रियंका, नर्स अर्पणा, दुर्गेश, गीतांजलि, टेक्नीकल सहयोगी अब्दुल, नरोत्तम और देवेश शामिल थे। वर्टिब्रोप्लास्टी में सबसे पहले इमेज गाइडेड फ्लोरोस्कोपी की सहायता से एक सुई को त्वचा के माध्यम से फ्रैक्चर हुए वर्टिब्रा में इंजेक्ट किया गया। इसके बाद बोन सीमेंट के मिश्रण को इंजेक्शन के जरिए इंजेक्ट किया गया। फ्रैक्चर हुए वर्टिब्रल के भीतर पहुंचते ही सीमेंट सख्त हो गया। पांच मिनट के अंदर ही सुई को हटा लिया गया। ऐसा करने से पहले केवल सुई देने वाले स्थान को सुन्न किया गया। यानी लोकल एनेस्थिसिया दिया गया था। इस प्रक्रिया में मरीज को कोई चीरा नहीं लगाया गया।
बड़े शहरों में 2 से 3 लाख का इलाज, यहां नि:शुल्क हो गया
डॉक्टरों का कहना है, वर्टिबोप्लास्टी जैसे उपचार के उन्नत तरीकों के लिए मरीज दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे शहरों का रुख करते हैं। वहां पर इस इलाज पर 2 से 3 लाख का खर्च आता है। यहां इस मरीज की वर्टिब्रोप्लास्टी डॉ. खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना से नि:शुल्क हुई है।
किन बीमारियों में कारगर है यह तरीका
डॉ. विवेक पात्रे ने बताया, वर्टिब्रोप्लास्टी एक डे केयर प्रोसिजर है। इसके लिए मरीज को लंबे समय तक अस्पताल में रहने की जरूरत नहीं पड़ती। इसमें मिनिमम इनवेसिव प्रक्रिया के जरिये स्पाइनल फ्रैक्चर को ठीक किया जाता है। इससे दर्द कम होता है। आस्टियोपोरेसिस के कारण हड्डियों के घनत्व, द्रव्यमान एवं क्षमता में आई कमी में भी यह उपयोगी है। टूटी हुई रीढ़ की हड्डियों को सहारा देने के लिए प्रक्रिया में बोन सीमेंट का उपयोग किया जाता है। वर्टिब्रोप्लास्टी के बाद व्यक्ति की गतिशीलता बढ़ती है। साथ ही दर्द की दवाओं का उपयोग कम हो जाता है।

Read Also  जीपीएम को 18 करोड़ की सौगात, 100 बिस्तर अस्पताल निर्माण शुरू

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


CG Cyber Fraud: डिजिटल अरेस्ट के नाम पर 1.67 करोड़ की ठगी, हरियाणा-कर्नाटक से जुड़े साइबर गैंग का बड़ा खुलासा

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। डिजिटल अरेस्ट के नाम पर रिटायर्ड अधिकारी और डॉक्टर से 1.67 करोड़ रुपये की ठगी करने वाले अंतरराज्यीय साइबर गिरोह...

देखें Live: नेक्स्ट जेन डायल 112 लॉन्च, पूरे प्रदेश में मिलेगी त्वरित सहायता

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 18 मई 2026। प्रदेश में आपातकालीन सेवाओं को आधुनिक और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में आज एक बड़ी पहल होने जा रही है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आज नेक्स्ट जेन सीजी डायल 112 इंटीग्रेटेड इमरजेंसी...

ड्राइवर से दुर्व्यवहार का आडियो वायरल होने के बाद इस अधिकारी का हुआ निलंबन

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
जांजगीर। जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता शशांक सिंह के खिलाफ कार्रवाई हो गई है, इसके किए जल संसाधन विभाग ने आदेश जारी कर शशांक सिंह को निलंबित कर दिया है. यह निलंबन शशांक सिंह द्वारा ड्राइवर से अमर्यादित वार्तालाप...

पूर्व पार्षद की स्विमिंग पूल में मौत, कान्हा किसली गए थे दोस्ती के साथ

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। संतोषी नगर के मोरेश्वर राव गद्रे वार्ड के पूर्व पार्षद अमित दास की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इस घटना के बाद उनके परिवार वालो में दुख की लहर है। जानकारी सामने आई है कि वह अपने...

आम आदमी की जेब में बढ़ा वजन, आज से बढ़ा पेट्रोल डीजल का दाम

By Reporter 5 / May 15, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल और सीएनजी की कीमतों में आज 15 मई से बढ़ोतरी की गई है.इसके साथ ही आम आदमी की जेब में महंगाई का वजन बढ़ गया है. केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और CNG की कीमतों...

बड़ा प्रशासनिक एक्शन: 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिन की जेल का आदेश, शासकीय राशि गबन का मामला गरमाया

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
अभनपुर: छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के अभनपुर विकासखंड में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 पूर्व सरपंचों को 30 दिनों के लिए सिविल जेल भेजने का आदेश जारी किया है। इस फैसले के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया...

मशीन में दबकर मजदूर की मौत

By User 6 / May 19, 2026 / 0 Comments
कोरबा. कोरबा से दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. जिसमें मशीन की सफ़ाई के दौरान एक महिला मजदूर की मौत हो गई. यह  घटना प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्रीन कि है. जहां महिला मजदूर मशीन की सफाई कर रही...

त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बनी आग का गोला, मुश्किल से बची यात्रियों की जान

By User 6 / May 17, 2026 / 0 Comments
कोटा: कोटा रेल मंडल से सुबह एक बड़ी खबर सामने आई. यहां त्रिवेंद्रम–हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में अचानक भीषण आग लग गई. हादसा सुबह करीब 5:15 बजे विक्रमगढ़ आलोट और लूणी रीछा स्टेशन के बीच हुआ. आग लगती ही ट्रेन...

दूसरी शादी को लेकर चर्चा तेज Hardik Pandya रचाने वाले हैं दूसरी शादी

By Reporter 5 / May 18, 2026 / 0 Comments
Hardik Pandya इन दिनों चोट के कारण आईपीएल 2026 के कुछ मैच नहीं खेल पाए हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी और गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा की शादी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि, दोनों की तरफ से...

लेमरू में गुपचुप बेचने वाली मंजू बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल

By User 6 / May 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 मई 2026।छत्तीसगढ़ में सुशासन तिहार के तहत कोरबा जिले के लेमरू प्रवास के दौरान एक प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जहां एक साधारण महिला ने अपने संघर्ष और मेहनत से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम की है। ग्रामीण आजीविका...