रायपुर, 14 अक्टूबर 2024 – छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड की बैठक में सर्वसम्मति से डॉ. सलीम राज को वक्फ बोर्ड का निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। डॉ. सलीम राज ने कहा कि वक्फ बोर्ड अपने उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करेगा। वक्फ सम्पत्तियों की सुरक्षा और मुतवल्लियों से चर्चा कर योजनाओं का सफल क्रियान्वयन किया जाएगा। सामाजिक और शैक्षणिक विकास के लिए वक्फ की योजनाओं का सीधा लाभ कमजोर वर्ग को पहुंचाया जाएगा।
डॉ. सलीम राज ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और मंत्री रामविचार नेताम का आभार व्यक्त किया।









