रायपुर। बस्तर अंचल के दूरस्थ क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को बेहतर अवसर देने और युवाओं को प्रशासनिक सेवाओं में जाने के लिए तैयार करने की दिशा में नारायणपुर जिले में महत्वपूर्ण पहल शुरू हुई है। जिले के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) निधि से संचालित निःशुल्क PSC एवं व्यापम आवासीय कोचिंग सेंटर का विधिवत शुभारंभ किया।
जिला प्रशासन की इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और संसाधनों के अभाव से जूझ रहे मेधावी युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर माहौल और गुणवत्तापूर्ण मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है। कोचिंग सेंटर के पहले बैच के लिए पारदर्शी चयन प्रक्रिया के माध्यम से 50 प्रतिभावान अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 26 बालिकाएं और 24 बालक शामिल हैं।
शुभारंभ समारोह के दौरान मंत्रियों और अतिथियों ने चयनित विद्यार्थियों को बैग, कॉपियां, मानक पुस्तकें, पेन और आवश्यक स्टडी किट प्रदान कर उनका उत्साह बढ़ाया। चयनित अभ्यर्थियों को निःशुल्क आवास और भोजन की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षाओं के माध्यम से राज्य लोक सेवा आयोग (PSC) और व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी।
कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न और विषयवार तैयारी के साथ आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के प्रतिभाशाली युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समान अवसर और बेहतर संसाधन उपलब्ध कराना है।
इस योजना के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त को सौंपी गई है। सहायक आयुक्त सेंटर की व्यवस्थाओं, शैक्षणिक गुणवत्ता और योजना के प्रभावी संचालन की निगरानी करेंगे।
कोचिंग सेंटर के शुभारंभ अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष, छोटेडोंगर सरपंच, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जिला शिक्षा अधिकारी और सहायक आयुक्त सहित जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 4, 2026 /
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...
By User 6 /
September 30, 2026 /
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...
By User 6 /
October 1, 2026 /
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...
By User 6 /
October 1, 2026 /
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...
By User 6 /
September 29, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...
By User 6 /
September 30, 2026 /
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...