Google Analytics Meta Pixel जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखाई देने से हड़कंप, 17 उड़ानें रद्द - Ekhabri.com

जर्मनी के म्यूनिख एयरपोर्ट पर ड्रोन दिखाई देने से हड़कंप, 17 उड़ानें रद्द

जर्मनी के दूसरे सबसे व्यस्त हवाई अड्डे म्यूनिख एयरपोर्ट पर गुरुवार शाम ड्रोन देखे जाने की वजह से अफरातफरी मच गई। सुरक्षा कारणों के चलते एयरपोर्ट को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया, जिससे उड़ान संचालन बाधित हुआ। इस घटना के कारण कम से कम 17 फ्लाइट्स रद्द कर दी गईं और 15 अन्य उड़ानों को स्टटगार्ट, नूर्नबर्ग, वियना और फ्रैंकफर्ट जैसे नजदीकी शहरों की ओर डायवर्ट किया गया।

 

 

म्यूनिख एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, इस घटनाक्रम से करीब 3,000 यात्रियों की यात्रा प्रभावित हुई है। ड्रोन की मौजूदगी के चलते एयर ट्रैफिक को रोकना पड़ा और रात 10 बजकर 18 मिनट (स्थानीय समयानुसार) से उड़ानों के संचालन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया। एयरपोर्ट क्षेत्र में एक से अधिक ड्रोन देखे जाने की पुष्टि के बाद यह कदम उठाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग को अलर्ट कर दिया गया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ड्रोन कहां से आए और किस उद्देश्य से उड़ाए गए। मामले की जांच जारी है।

 

 

गौरतलब है कि म्यूनिख एयरपोर्ट इस साल के पहले छह महीनों में करीब दो करोड़ यात्रियों को सेवाएं दे चुका है और यह जर्मनी के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट्स में से एक माना जाता है। इस तरह की सुरक्षा चूक से न सिर्फ एयरपोर्ट संचालन प्रभावित होता है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े होते हैं।

 

 

इस घटना से ठीक पहले म्यूनिख शहर पहले से ही दहशत में था, जब शहर के उत्तरी हिस्से की एक रिहायशी इमारत को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी और वहां कुछ विस्फोटक सामग्री भी बरामद की गई थी। इस कारण शहर का लोकप्रिय त्योहार ‘ऑक्टोबरफेस्ट’ भी अस्थायी रूप से रोक दिया गया।

Read Also  चंद्रखुरी कौशल्या माता मंदिर में जल्द स्थापित होगी भगवान श्री राम की नई प्रतिमा

 

 

पिछले सप्ताह डेनमार्क में भी इसी तरह की ड्रोन गतिविधियों के कारण कई एयरपोर्ट्स पर उड़ानों को रोका गया था, जिससे करीब 10,000 यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। डेनमार्क सरकार ने इस मामले में किसी देश का नाम तो नहीं लिया, लेकिन प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने संकेत दिया कि इसमें रूस की भूमिका हो सकती है। उन्होंने कहा कि यूरोप को अब अपनी सुरक्षा व्यवस्था और ड्रोन रोधी क्षमता को मजबूत करने की जरूरत है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *