रायपुर-रायपुर की पुलिस ने 100 से अधिक भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की है। गुरुवार को रायपुर में हुए नगर निगम घेराव के बाद ये कार्रवाई की गई है। आरोप है कि भाजपा नेताओं ने पुलिस कर्मियों को पीटा, महिला पुलिस से अभद्र व्यवहार किया, कंधे पर लगे स्टार खींचे। निगम मुख्यालय कैम्पस में तोड़-फोड़ की और सरकारी संपत्ति का नुकसान किया। एक पुलिसकर्मी और दूसरी निगम के ही जोन 4 के कमिश्नर की शिकायत पर दो FIR दर्ज की गई है।पहले मामले में बताया गया है कि भाजपा के नेता निगम ऑफिस की बालकनी पर चढ़ने के चक्कर में गेट में लगे लोहे की ग्रिल पर चढ़े। पुलिस के द्वारा मना किये जाने पर मारपीट की और गालियां देने लगे। दावा किया गया है पुलिस कॉन्स्टेबल रवि पोडियाम से भी मारपीट की गई उसके कान के पास चोट लगी है। महिला आरक्षक मंजू मिंज की आंख मे गीली मिट्टी का गोला बनाकर मारा गया है। फुलेश्वरी नेताम के साथ मारपीट की गई। कालर पकड़कर कंधे पर लगे स्टार को खीचे गए हैं। उप पुलिस अधीक्षक (DSP) ज्योत्सना चौधरी के गले मे भी मारपीट से चोट खरोंच आई है। इस मामले में भाजपा कार्यकर्ता हरीश साहू, राहुल राय, बजरंग ध्रुव,शुभाकंर द्विवेदी, मृत्युजंय दुबे, प्रणय साहू ,सचिन मेघानी, विकास शुक्ला, संदीप कसार, हर्षिला रूपाली शर्मा, नीतू ठाकुर समेत 50 साथियों पर केस दर्ज किया गया है।
जोन कमिश्नर की कम्प्लेन
दूसरे मामले में जोन 4 के कमिश्नर ने शिकायत की है कि भाजपा के प्रदर्शन के दौरान निगम बिल्डिंग के मुख्य दरवाजे के लोहे के ग्रिल चैनल , खिडकी के कांच , गमले तोड़ दिए गए। शासकीय निगम भवन के बालकनी मे राजनैतिक झंडा लगाया गया है। इस कांड को करने वालों में शिव जलम दुबे, कृष्णा देवांगन, सोनू राजपूत, शुभांकर द्विवेदी , प्रखर मिश्रा औन इनके 50-60 साथी शामिल थे। इन सभी के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। FIR में करीब 1 लाख रूपये के नुकसान की बात भी कही गई है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
देश की टैक्स प्रणाली में बड़े सुधार की दिशा में आयकर विभाग ने अहम कदम बढ़ा दिया है। विभाग ने ‘इनकम टैक्स रूल्स, 2026’ का ड्राफ्ट सार्वजनिक कर दिया है, जो संसद से मंजूरी मिलने के बाद वर्ष 1962 से...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
धार्मिक नगरी मैहर में एक हनी ट्रैप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी मचा दी है। इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवक को फंसाने वाली एक युवती ने उसे अपने कमरे में बुलाया और अपने साथियों...
By Reporter 1 /
February 8, 2026 /
मेष राशि : आज प्रेम जीवन में मधुरता घुली रहेगी। आपके और आपके साथी के बीच समझ और अपनापन बढ़ेगा, जिससे रिश्ता गहरा होगा। कारोबार में कुछ उतार–चढ़ाव आपको थोड़ा चिंतित कर सकते हैं, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।...
By User 6 /
February 5, 2026 /
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए एक वरदान है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा मिलता है, जो गंभीर बीमारियों के इलाज...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
छत्तीसगढ़ शासन ने दंतेवाड़ा में पदस्थ डीएसपी कल्पना वर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश में उनके खिलाफ गंभीर अनियमितताओं का उल्लेख किया गया है। प्राथमिक जांच में वित्तीय लेनदेन, जांच के...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन वैवाहिक जीवन जी रहे लोगों के लिए सुखद रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ तालमेल अच्छा रहेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। समाज या कार्यक्षेत्र में आपको सम्मान की प्राप्ति हो सकती है, जिससे...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में एक ऐसा दृश्य देखने को मिला, जिसने सियासी हलकों में चर्चा छेड़ दी। बजट सत्र के दौरान भाजपा की पहली बार विधायक बनीं देवयानी राणा ने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला द्वारा पेश बजट पर तीखी आलोचना की, लेकिन...
By Reporter 1 /
February 6, 2026 /
भारत में कोऑपरेटिव मॉडल पर आधारित नई राइड-हेलिंग सेवा ‘भारत टैक्सी’ की आधिकारिक शुरुआत हो गई है। इसके लॉन्च के साथ ही कैब एग्रीगेटर बाजार में Ola और Uber को कड़ी चुनौती मिलने की चर्चा तेज हो गई है। इस...
By Reporter 1 /
February 7, 2026 /
रायपुर शहर की सुंदरता, स्वच्छता और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए रायपुर नगर निगम ने बड़ा और सख्त फैसला लिया है। नगर निगम ने शहर के 6 प्रमुख मार्गों को ‘नो-फ्लैक्स जोन’ घोषित कर दिया है। इन मार्गों...
By Reporter 1 /
February 9, 2026 /
दुर्ग जिले में पुलिस ने एक ऐसे चोर गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो अपनी सादगी भरी पहचान के पीछे अपराध का बड़ा खेल खेल रहा था। दिन के उजाले में इडली–डोसा बेचकर गुजारा करने वाले ये युवक रात होते...