कटघोरा नगर पालिका द्वारा एफसीआई गोदाम के पीछे खाली पड़े मैदान को कचरा डंपिंग यार्ड बना दिया गया है। पिछले 10 वर्षों से शहर का कचरा हो या फिर मरे हुए जानवर, सब यहीं फेंके जा रहे हैं। जब कचरा बढ़ता है तो नगर पालिक के कर्मचारी उसमें आग लगा देते हैं। जिसके चलते बदबू और धुएं से लोग रहते हैं। वहीं कचरा यार्ड से लगे खेतों में फसलों को लेकर यहां के किसानों की चिंता बढ़ गई है।
बतादें की कटघोरा एफसीआई गोदाम के पीछे नगर पालिका द्वारा यहां के खाली पड़े जमीन पर पिछले 10 वर्षों से कचरा डंपिंग यार्ड बना रखा है। जहां पर कचरा फेंका जा रहा है वहीं पर हुंकरा ग्राम पंचायत की लगानी जमीन भी है। यहाँ के किसानों के सामने वर्षों से यह समस्या बनी हुई कि यहां पर कचरा फेंकने से सभी खेतों में कचरा उड उड़कर खेतों में फैल जाता है जिसकी वजह से खेतों की पैदावार काफी कम हो गई है। जिसे लेकर यहां के किसानों ने कई बार नगर पालिका CMO व नगर पालिका अध्यक्ष के पास शिकायत लेकर पहुंचे लेकिन आश्वासन के ही मिलता है लेकिन इस ओर किसी प्रकार की कोई पहल नही की गई। और दिन प्रतिदिन यहां की स्थिति और बद से बदत्तर होती जा रही है।









