बंगाल में दुर्गा पूजा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में हैं और दुर्गा पूजा के लिए अनोखे डिजाइन के पंडाल लोगों का ध्यान आकर्षित करते हैं। कोलकाता की नामी पूजा कमेटी श्री भूमि स्पोर्टिंग क्लब ने इस वर्ष वेटिकन सिटी के सेंट पीटर्स बेसिलिका चर्च की थीम पर पूजा पंडाल बनाया है। इस पूजा पंडाल की लोग खूब प्रशंसा कर रहे हैं। 100 से अधिक कारीगरों को इसे पूरे करने में दो माह लगा हैं।










