Google Analytics Meta Pixel कोरोना संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने किया अतुलनीय कार्य: बघेल - Ekhabri.com

कोरोना संक्रमण के दौरान छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के जवानों ने किया अतुलनीय कार्य: बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शुक्रवार को पुलिस परेड ग्राउंड में पुलिस जवानों के लिये आयोजित नव वर्ष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। उन्होंने विभिन्न सुरक्षा बलों के जवानों के साथ भोजन भी किया। इस अवसर पर श्री बघेल ने पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के तौर में पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ ये पहला कार्यक्रम है लेकिन आखिरी नहीं। आगे भी मैं आप सबसे मिलता रहूंगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कोरोना संक्रमण के दौरान पुलिसकर्मियों और अर्ध सैनिक बलों के जवानों द्वारा किये गये कार्य की सराहना करते हुए कहा कि पुलिस ने परित्राणाय साधुनाम के सूत्र को चरितार्थ करके दिखाया है। पहले लोग सोशल मीडिया में पुलिस की आलोचना करते थे। लेकिन लॉकडाउन के दौरान हमारे राज्य की पुलिस ने ऐसा कार्य किया कि सोशल मीडिया छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किये गये मानवीय कार्यों से भरा पड़ा था। इसके लिये आपकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है।
-मुख्यमंत्री ने किसानों और जवानों की शान में पढ़ कसीदे
जिस तरह किसान खेत में अन्न का उत्पादन कर हमारा पेट भरते हैं वैसे ही हमारे सुरक्षाकर्मी दिन-रात हमारी सुरक्षा में लगे रहते हैं। किसान और जवान दोनों का योगदान अतुलनीय है। श्री बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिये गये नारा जय जवान-जय किसान को दोहराया। उन्होंने कहा कि नक्सली क्षेत्र में हमारे जवान साहस और शौर्य के साथ डटे हुए हैं। पुलिस बहुत ही संतुलित तरीके से कार्य कर रही है। तनाव में रहकर भी संयमित होकर कार्य करना हमारी पुलिस की खूबी है। श्री बघेल ने कहा कि पुलिस की कैप में भारत का राष्ट्रीय चिह्न होना आपकी विशिष्टता दर्शाता है। इसकी गरिमा बनाये रखना भी आपकी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली समस्या समाप्त करने के लिये छत्तीसगढ़ पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान बहुत ही साहस और संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहे हैं। यही वजह है कि विगत दो वर्षों में एक बार भी मानवाधिकार संगठनों ने कोई भी शिकायत नहीं की है। पिछले दो वर्षों में हमारे जवानों ने आदिवासियों का विश्वास जीता है। पुलिस का मूल कार्य अपराध नियंत्रण करना है। विगत दो वर्षों में सही मायने में कम्युनिटी पुलिसिंग हुई है। अब पुलिसिंग होते हुये दिखायी देती है।
पुलिस को नागरिकों से लगातार संवाद बनाकर रखना चाहिये
श्री बघेल ने कहा कि पुलिस को नागरिकों से लगातार संवाद बनाकर रखना चाहिये। इससे अपराधियों और अपराध के बारे में समय से पूर्व भी जानकारी मिल जाती है। आपका कार्य ऐसा हो कि नागरिकों में आपके प्रति भय नहीं बल्कि सुरक्षा की भावना हो। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री बघेल ने विभिन्न सुरक्षाबलों के जवानों से सीधी बात की। उन्होंने दंतेश्वरी फाईटर्स की हेमलता से पूछा कि आपको बंदूक चलाने से डर नहीं लगता। इस पर हेमलता ने बताया कि जब मुठभेड़ होती है तो सिर्फ दुश्मन दिखायी देता है। मुठभेड़ के दौरान डर बिल्कुल भी नहीं रहता है। मधु पोड़ियाम ने बताया कि मेरे पति मुठभेड़ में शहीद हुये थे। मैं भी एक बम ब्लास्ट में घायल हो गयी थी। लेकिन फिर से नक्सलियों से लड़ रही हूं। आशा सिंह ने बताया कि हमारे लिये बड़े गर्व की बात है नक्सलियों से लड़ने के लिये महिलाओं को भी जिम्मेदारी दी गयी है। श्री बघेल ने उनके हौसले की तारीफ करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई में भी महिलाओं ने उल्लेखनीय भूमिका निभायी थी। नक्सली समस्या समाप्त करने में भी महिलाओं का योगदान अतुलनीय रहेगा।
पहले पामेड़ हेलीकॉप्टर से जाते थे अब बीजापुर से जोड़ा जा रहा
एसटीएफ के जवान सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि 2018 तक पामेड़ हेलीकॉप्टर से जाते थे अभी पामेड़ को बीजापुर से जोड़ने का काम कर रहे हैं। एसटीएफ की सबसे बड़ी फायरिंग रेंज है, आप जरूर देखने आईये। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि शीघ्र ही रेंज देखने आयेंगे। हिमाचल प्रदेश निवासी एसएसबी के जवान इंद्र सिंह ठाकुर से मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में सेब की खेती कराइये। मुख्यमंत्री ने पूछा कि छत्तीसगढ़ के बारे में आपको क्या पसंद है। इस पर जवान ने कहा कि यहां के लोग हिमाचल की तरह की बहुत ही सहज और सरल हैं।
-मुख्यमंत्री ने किया पुस्तक का विमोचन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विगत दो वर्षों में पुलिस विभाग की उपलब्धियों पर आधारित पुस्तक का विमोचन किया। पुस्तक में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा किये गये उल्लेखनीय कार्यों एवं राज्य शासन द्वारा पुलिसकर्मियों के लिये किये गये कल्याणकारी कार्यों को दशार्या गया है।
कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस का बहुत ही सराहनीय कार्य : साहू
कार्यक्रम को संबोधित करते हुये गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाये रखने में पुलिस ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया है। कोरोना संक्रमण के दौरान के कार्य को कभी भुलाया नहीं जा सकेगा। उन्होंने कहा कि और बेहतर पुलिसिंग कैसे हो इसका सुझाव नागरिकों से मिलना चाहिये। पुलिस के प्रति अपराधियों में भय और नागरिकों में सुरक्षा की भावना आयी है।
सीएम का हमारे बीच आना गर्व की बात: डीजीपी
पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने कहा कि हमारे जवानों के लिये बड़े ही गर्व की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री ने नया साल हमारे बीच मनाने का निर्णय लिया। अविभाजित मध्य प्रदेश में भी किसी मुख्यमंत्री का पुलिसकर्मियों के साथ ऐसा संवाद कभी नहीं हुआ। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के मार्गदर्शन हमारे पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, मुख्य सचिव अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव गृह सुब्रत साहू, स्पेशल डीजी आर.के. विज और अशोक जुनेजा, आईजी डॉ आनंद छावड़ा, एसएसपी अजय यादव, जिला पुलिस बल, सीएएफ, बीएसएफ, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, होमगार्ड के जवान मौजूद रहे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

नवा रायपुर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का शुभारंभ

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी नवा रायपुर अटल नगर में 32वें अखिल भारतीय राज्य निर्वाचन आयुक्त सम्मेलन का भव्य शुभारंभ हुआ। करीब 11 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद छत्तीसगढ़ को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी का अवसर मिला है।...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

झीरम घाटी हत्याकांड में 10 दोषियों को मृत्युदंड, सीएम साय ने बताया न्याय की जीत

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

रायपुर में 25 लाख दीयों से जगमगाई राजधानी, ‘आशीर्वाद का दीया’ बना रिकॉर्ड

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

कवर्धा मेडिकल कॉलेज में पहले बैच की पढ़ाई शुरू, छात्रों ने साझा किए संघर्ष

By User 6 / September 17, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...

चक्रधर समारोह बना रायगढ़ की सांस्कृतिक पहचान, राज्यपाल ने किया शुभारंभ

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। संगीत, नृत्य और कला की समृद्ध परंपरा से जुड़ी रायगढ़ की धरती पर 41वें अंतर्राष्ट्रीय चक्रधर समारोह-2026 का सोमवार को भव्य शुभारंभ हुआ। राज्यपाल रमेन डेका ने महाराजा चक्रधर सिंह के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का...

छत्तीसगढ़ बनेगा भविष्य के उद्योगों का नया केंद्र, साय ने बताया रोडमैप

By User 6 / September 18, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...