Google Analytics Meta Pixel बालोद में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश, अफसरों से मांगा समर्पण और निष्ठा - Ekhabri.com

बालोद में समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री साय ने दिए सख्त निर्देश, अफसरों से मांगा समर्पण और निष्ठा

रायपुर, 28 मई 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बालोद में बालोद, नारायणपुर और कांकेर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। यह बैठक ‘सुशासन तिहार’ के अंतर्गत आयोजित की गई थी, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन की अद्यतन स्थिति पर गहन चर्चा हुई।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ की परिकल्पना को साकार करने के लिए हर अधिकारी को पूरी जिम्मेदारी, निष्ठा और प्रतिबद्धता से कार्य करना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

 

मुख्य निर्देश और घोषणाएं:

 

स्वच्छता:अफसर स्वच्छता को प्राथमिकता दें और नागरिकों से मिली शिकायतों का शीघ्र समाधान करें।

जनसुनवाई और दौरे: अधिकारी नियमित क्षेत्रीय दौरे करें, विकास कार्यों का निरीक्षण करें और जनसमस्याएं मौके पर ही सुलझाएं।

कृषि सुधार: बालोद में गन्ना, कांकेर व नारायणपुर में दलहन-तिलहन को बढ़ावा देने की रणनीति बनाएं।

राजस्व प्रकरण: सभी लंबित मामलों का समयबद्ध निराकरण करें। बरसात से पहले सीमांकन कार्य पूर्ण करें।

प्रमाण पत्र शिविर: विद्यार्थियों को आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र देने के लिए विशेष शिविर लगाएं।

शिक्षा सुधार:बालोद जिले के परीक्षा परिणामों पर नाराजगी जताई, तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए।

योजनाएं: आयुष्मान भारत, हर घर जल, पीएम आवास योजना और जनमन योजना को 100% लागू करने के निर्देश।

 

नई घोषणाएं:

 

ऊर्जा क्षेत्र: देवरी व डौंडीलोहारा में 500 करोड़ रु. की लागत से उच्चदाब उपकेन्द्र।

सड़क निर्माण:जुनवानी से चिखली तक सड़क निर्माण के लिए 11.47 करोड़ रु. स्वीकृत।

 

बैठक में मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, सचिव डॉ. बसवराजु एस., दुर्ग और बस्तर संभाग के आयुक्त, बालोद, कांकेर और नारायणपुर कलेक्टर समेत संबंधित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Read Also  नींद में सो रहे CAF जवान की साथी ने गोली मारकर की हत्या

 

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


 ‘विष्णु भैया’ का घर बना बहनों का मायका, तीजा-पोरा में उमड़ा उल्लास

By Reporter 5 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवा रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास शनिवार को तीजा-पोरा तिहार के अवसर पर छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोकसंस्कृति, पारिवारिक आत्मीयता और मातृशक्ति के उल्लास का केंद्र बना रहा। प्रदेश के अलग-अलग अंचलों से बड़ी संख्या में माताएं, बहनें और बेटियां मुख्यमंत्री...

श्रवण यंत्र मिलते ही लौटी प्रमिला की सुनने की क्षमता, सपनों को मिले पंख

By User 6 / September 16, 2026 / 0 Comments
रायपुर। आधुनिक तकनीक और समय पर मिली सरकारी मदद किसी व्यक्ति के जीवन में कितना बड़ा बदलाव ला सकती है, नारायणपुर जिले की कक्षा 8वीं की छात्रा प्रमिला इसकी मिसाल बन गई है। श्रवण बाधिता के कारण लंबे समय से...

भोरमदेव शक्कर कारखाने ने रचा इतिहास, लगातार दो साल देश में सबसे ज्यादा रिकवरी

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर/कवर्धा । छत्तीसगढ़ के कवर्धा स्थित भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाना ने लगातार दो वर्षों तक देश में सर्वाधिक शुगर रिकवरी हासिल कर बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। इस उपलब्धि के साथ कारखाने को वर्ष 2024-25 और 2025-26 के लिए राष्ट्रीय...

नुआखाई पर मुख्यमंत्री साय ने किसानों की सुख-समृद्धि की कामना की

By User 6 / September 15, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई फसल के स्वागत और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने वाले पावन पर्व नुआखाई के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर अन्नदाता किसानों की सुख-समृद्धि,...

तीजा और गणेश चतुर्थी का शुभ संयोग, जानिए शुभ समय

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर. 14 सितंबर सोमवार को श्री गणेश चतुर्थी और तीज व्रत दोनों ही रखा जाएगा है। चतुर्थी तिथि का प्रारंभ 14 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 6 मिनट पर होगा और 15 सितंबर को प्रातः काल 7 बजकर 44...

मुंबई में BOCW का राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू, निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा पर मंथन

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकारों (BOCW) के कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और श्रमिक हितों को मजबूत बनाने के उद्देश्य से मुंबई में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ हुआ। 11 और 12 सितंबर 2026 को आयोजित इस सम्मेलन में देशभर...

अभियंता दिवस पर पीडब्ल्यूडी चौक में विश्वेश्वरैया को किया जाएगा नमन

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारत रत्न महान अभियंता डॉ. मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती के अवसर पर 15 सितंबर 2026, मंगलवार को अभियंता दिवस मनाया जाएगा। इस अवसर पर राजधानी रायपुर में उनके सम्मान में पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।   रायपुर नगर पालिक...

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क को तोड़ें, विजय शर्मा ने दिए सख्त निर्देश

By User 6 / September 13, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 13 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ में नशीली दवाओं और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस कार्रवाई को और प्रभावी बनाने पर जोर दिया जा रहा है। इसी कड़ी में कबीरधाम जिले के कवर्धा स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय...

घोलेंग में हुनर को नई उड़ान, टेक्सटाइल प्रशिक्षण से रोजगार के अवसर बढ़े

By User 6 / September 14, 2026 / 0 Comments
रायपुर। कभी घर-आंगन और गांव की परंपराओं तक सीमित रहने वाला हुनर अब रोजगार और आत्मनिर्भरता की नई राह तैयार कर रहा है। जशपुर जिले के ग्राम घोलेंग में पारंपरिक हस्तकरघा कला को आधुनिक तकनीक, कौशल प्रशिक्षण और बाजार की...

आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल डेका ने दिया सफलता का मंत्र

By User 6 / September 12, 2026 / 0 Comments
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक हो गया है। विद्यार्थियों को तकनीक का सदुपयोग करते हुए इसके दुष्प्रभावों से बचना चाहिए। यह बात राज्यपाल रमेन डेका ने आईसीएफएआई विश्वविद्यालय के तृतीय दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *