Google Analytics Meta Pixel डोंगीतराई में सराहनीय पहल: शादी में मेहमानों को बांटे पौधे - Ekhabri.com

डोंगीतराई में सराहनीय पहल: शादी में मेहमानों को बांटे पौधे

नवापारा-राजिम। अभनपुर के ग्राम डोंगीतराई में प्रेम निर्मलकर और उसके भाई वेदव्यास की शादी का आशीर्वाद समारोह आयोजित था। यहां दोनों भाइयों और उनकी पत्नियों को आशीर्वाद देने आने वाले प्रत्येक मेहमान को दोनों भाइयों की ओर से फलदार वृक्षों के पौधे उपहारस्वरूप प्रदान किए गए। दोनों भाइयों की ओर से दिए जा रहे इस अनोखे उपहार पर हर कोई हैरान रह गया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति दोनों भाइयों की सोच को सलाम करता हुआ उनकी प्रशंसा की गई। क्षेत्र के युवा जनपद सदस्य कमलनारायण साहू ने बताया कि कुछ दिन पूर्व जब प्रेम और वेदव्यास निर्मलकर उनके पास अपनी शादी का कार्ड लेकर आमंत्रण देने आये थे तो उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि वे मेहमानों को फलदार पौधे उपहारस्वरूप देना चाहते हैं, जिससे वे पौधों को अपने घर में लगाकर अपनी जिम्मेदारी के साथ बड़ा करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे सकें। दोनों युवा भाइयों की इस इच्छा का सम्मान करते हुए उन्होंने उद्यानिकी विभाग को इस संबंध में पत्र प्रेषित कर विभिन्न फलदार वृक्षों के 200 पौधे देने की मांग की, जिस पर विभाग द्वारा अभनपुर के बेलर नर्सरी से दोनों भाइयों को आम, कटहल, नींबू, जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे प्रदान किए गए और जिनका बुधवार को आशीर्वाद समारोह के दौरान दोनों भाइयों की ओर से मेहमानों को वितरण किया गया।
श्री साहू ने बताया कि इसी प्रकार लोग शादी व अन्य समारोहों में मेहमानों को कपड़े व अन्य सामग्रियां प्रदान करने की जगह फलदार व छायादार पौधों का वितरण करना प्रारंभ कर दें तो इससे संबंधित परिवार की आर्थिक बचत तो होगी ही, साथ ही साथ तेजी से प्रदूषित हो रहे पर्यावरण के संरक्षण में भी मदद मिलेगी।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल! 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, फिर आएगी आंधी-बारिश से राहत

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...