बंगाल में और विशेषकर कोलकाता में अब तक ईडी की टीम बड़े-बड़े फ्लैटों और मकानों में छापेमारी करती थी, लेकिन मंगलवार की सुबह सात बजे ईडी की टीम ने कोलकाता की झुग्गियों में छापेमारी की है। तलाशी अभियान दक्षिण कोलकाता के शंभूनाथ पंडित स्ट्रीट इलाके में स्थित झुग्गियों में चलाया गया। ईडी को पता चला है कि इन झुग्गियों में रहने वाले लोगों के बैंक खातों को भाड़े पर लेकर क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन का बड़ा खेल चल रहा था।
ईडी सूत्रों के मुताबिक यह छापेमारी मोबाइल एप गेम के जरिए हुई धोखाधड़ी की जांच के क्रम में की गई है। ईडी के अधिकारियों ने दावा किया कि भवानीपुर में किराए पर लेकर कई गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के खातों का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन के लिए किया गया।
कुछ माह पहले मोबाइल गेम एप के माध्यम से धोखाधड़ी करने के किंगपिन आमिर खान के गार्डनरिच स्थित घर से 17 करोड़ रुपये जब्त हुए थे। आमिर से पूछताछ में ईडी को नए सुराग मिले।
इसके बाद ही झुग्गियों में तलाशी अभियान चलाया गया। ईडी ने इससे पहले 20 फरवरी को इसी इलाके के एक युवक अंकित शाह के घर पर छापा मारा था। ईडी को पड़ोस के एक अन्य युवक रोहन के बारे में भी पता चला था। सूत्रों के मुताबिक रोहन और अंकित दोनों निम्न आय वर्ग के परिवार से ताल्लुक रखते हैं। अंकित और रोहन के बैंक खाते किराए पर लेकर क्रिप्टोकरेंसी लेनदेन किए गए। यह पूरा मामला आमिर खान के ई-नगेट्स गेम ठगी से जुड़ा है।
इस जांच में ईडी अब उस मास्टरमाइंड की तलाश कर रही है, जिसके कहने पर ये युवक अपना खाता किराए पर देने को राजी हुए थे। ईडी को लगता है कि कोई भी यूंही अपना बैंक अकाउंट रेंट पर नहीं देगा। इस मामले में कोई प्रभावशाली व्यक्ति शामिल है। ईडी ने अंकित के बैंक रिकार्ड व अन्य तथ्यों की जानकारी जुटाई है। इससे पहले आमिर खान से पूछताछ के बाद जांचकर्ताओं को पता चला था कि आमिर अलग-अलग जगहों पर पैसा लगाता था, जिनमें से एक क्रिप्टोकरेंसी है। क्रिप्टोकरेंसी में लेनदेन करने वाली एक कंपनी के अकाउंट में ठगी का पैसा जाता था। तब ईडी को शक हुआ कि पैसा विदेश चला गया है। जांच में पता चला था कि आमिर के पास 147 बैंक खाते थे। इन सभी खातों के जरिए ठगी को अंजाम दिया गया। इनमें कई बैंक खाते किराए के हैं, उसी की छानबीन की जा रही है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 15, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार, अस्पतालों में आवश्यक दवाइयों और जांच की उपलब्धता तथा दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर चिकित्सा सेवाएं पहुंचाने पर राज्य सरकार ने जोर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा...
By User 6 /
October 14, 2026 /
रायपुर. छत्तीसगढ़ में मकान और दुकान किराए पर देने तथा लेने के नियमों में बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। राज्यपाल ने छत्तीसगढ़ भाड़ा नियंत्रण (संशोधन) अधिनियम को अपनी मंजूरी दे दी है, जिससे नए प्रावधानों को प्रदेश में लागू...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. नवरात्रि के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा होती है। कहते हैं मां दुर्गा के इस स्वरूप की उपासना से आत्मसंयम, धैर्य, आंतरिक शक्ति और आध्यात्मिक प्रगति का आशीर्वाद मिलता है। माता ब्रह्मचारिणी को सफेद रंग अतिप्रिय है इसलिए...
By User 6 /
October 15, 2026 /
छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के पांच प्रमुख शक्तिपीठों को विकसित कर धार्मिक पर्यटन को नई पहचान देने की दिशा में काम कर रही है। छत्तीसगढ़ आस्था पथ योजना के तहत मां महामाया मंदिर रतनपुर, मां बम्लेश्वरी मंदिर डोंगरगढ़, मां दंतेश्वरी मंदिर...
By User 6 /
October 14, 2026 /
मुंबई. बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन की खबरों के बीच एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता के ब्यान ने नया विवाद खड़ा कर दिया है। तनुश्री ने एक्टर की मौत पर संदेह जताते हुए कहा कि हो सकता है कि वह अभी...
By User 6 /
October 14, 2026 /
नई दिल्ली. ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और राहु की युति को शुभ नहीं माना जाता है। वहीं, सूर्य का राहु के नक्षत्र में प्रवेश करना भी ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जाता है। इस बार 24 अक्तूबर 2026 को सूर्य...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा और संक्रामक रोगों से जुड़े वैज्ञानिक अनुसंधान को नई दिशा मिलने जा रही है। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में स्थापित अत्याधुनिक बायोसेफ्टी लेवल-3 (बीएसएल-3) प्रयोगशाला से संक्रामक रोगों की पहचान, उनकी रोकथाम, वैक्सीन अनुसंधान...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में गन्ना किसानों को आर्थिक राहत देने के लिए राज्य सरकार ने गन्ना बोनस की गणना का आधार बढ़ाकर 425 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लिए गए इस निर्णय से...
By User 6 /
October 13, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की मुख्यमंत्री नोनी सशक्तिकरण सहायता योजना श्रमिक परिवारों की बेटियों को शिक्षा जारी रखने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है। योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता...