शिवसेना में विद्रोह के बीच ईडी ने संजय राउत को पूछताछ के लिए समन किया है। संजय राउत से ईडी के मुंबई स्थित कार्यालय में पूछताछ होगी। यह समन हाउसिग डेवलपमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचडीआइएल) के घोटाले से जुड़ा है, जिसमें संजय राउत के करीबी प्रवीण राउत पर 100 करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप है। प्रवीण राउत फिलहाल जेल में है।
ईडी सूत्रों के अनुसार संजय राउत को भेजे गए ताजा समन का शिवसेना में चल रहे घमासान से कोई सीधा संबंध नहीं हैं। इस मामले की जांच पहले से चल रही है और उनकी पत्नी वर्षा राउत से न सिर्फ पूछताछ हो चुकी है, बल्कि ठोस सुबूतों के आधार पर उनकी संपत्ति भी जब्त की जा चुकी है। वैसे माना जा रहा है कि महाराष्ट्र की मौजूदा राजनीतिक संकट और महाविकास आघाड़ी सरकार के गिरने के आसार को देखते हुए घोटाले से जुड़े कई सुबूतों को नष्ट किया जा रहा था। इसी कारण संजय राउत को तत्काल पूछताछ के लिए बुलाया गया है।
एचडीआइएल कंपनी पहले से यस बैंक घोटाले में फंसी है और उसके प्रमोटर राकेश वधावन फिलहाल जेल में हैं। एचडीआइएल पर 2007-10 के बीच मुंबई के पात्रा चाल इलाके के पुनर्विकास में घोटाले के आरोप हैैं। मुंबई का यह पूरा जमीन घोटाला 1,034 करोड़ रुपये का है और इसी मामले में प्रवीण राउत पर 100 करोड़ रुपये का कमीशन लेने का आरोप है।
ईडी के अनुसार इस कमीशन में से 83 लाख रुपये प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी राउत के मार्फत वर्षा राउत के खाते में आए थे। इसका उपयोग दादर में एक फ्लैट खरीदने में किया गया था। ईडी ने इस फ्लैट के साथ-साथ 11 करोड़ रुपये की अन्य संपत्तियों को जब्त किया है। ईडी द्वारा मामले की जांच शुरू करने के बाद वर्षा राउत ने 55 लाख रुपये माधुरी राउत को वापस कर दिए थे। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केस दर्ज होने के बाद पैसा वापस लौटाने से किया गया अपराध समाप्त नहीं हो जाता है। संजय राउत से पात्रा चाल के पुनर्विकास, प्रवीण राउत को मिले 100 करोड़ और वर्षा राउत के खाते में आए 83 लाख रुपये से जुड़े सभी पहलुओं पर सवाल पूछे जाएंगे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर प्रदेशव्यापी ‘सेवा संकल्प अभियान’ का भव्य शुभारंभ हुआ। इस दौरान आयोजित ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम में रायपुरवासियों ने 25 लाख से अधिक दीये जलाकर प्रधानमंत्री मोदी के प्रति अपनी शुभकामनाएं...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर। राजधानी रायपुर के मरीन ड्राइव स्थित स्प्री वॉक परिसर में जिला प्रशासन के नवाचार प्रोजेक्ट ‘अक्षरा’ की शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शुक्रवार को प्रोजेक्ट अक्षरा का शुभारंभ किया। इस पहल के तहत मरीन ड्राइव में...
By User 6 /
September 18, 2026 /
रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर-2026’ का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उद्यमियों, निवेशकों...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर, 16 सितंबर 2026। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में जगदलपुर की विशेष एनआईए अदालत ने 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। 25 मई 2013 को हुए इस माओवादी हमले में कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान विश्वकर्मा से छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि, खुशहाली और निरंतर प्रगति की कामना की। इस अवसर...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ में बैंक की सेवाओं के 25 वर्ष पूरे होने की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने इस...
By User 6 /
September 20, 2026 /
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...
By User 6 /
September 19, 2026 /
रायपुर। समय पर हुई स्वास्थ्य जांच किसी मासूम की जिंदगी की दिशा बदल सकती है। धमतरी के नन्हे भाव्यांश साहू की कहानी इसका उदाहरण है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत संचालित चिरायु योजना के माध्यम से जन्मजात हृदयरोग...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। लोकभवन में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा की जयंती धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका एवं प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने भगवान विश्वकर्मा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। राज्यपाल ने पूजा-अर्चना...
By User 6 /
September 17, 2026 /
रायपुर। कबीरधाम जिले की चिकित्सा शिक्षा के इतिहास में बुधवार का दिन महत्वपूर्ण रहा। शासकीय मेडिकल कॉलेज कवर्धा में प्रथम शैक्षणिक सत्र और प्रथम बैच की पढ़ाई का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा...