Google Analytics Meta Pixel आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल, ग्रामीणों को मिला मौके पर समाधान - Ekhabri.com

आम की छांव में मुख्यमंत्री की चौपाल, ग्रामीणों को मिला मौके पर समाधान

रायपुर, 6 जून 2026।सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का मरवाही विकासखंड के ग्राम निमधा में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम पूरी तरह से जमीनी और आत्मीय नजर आया। मुख्यमंत्री गांव के बीच आम के पेड़ की छांव में खाट पर बैठकर ग्रामीणों से रूबरू हुए और उनकी समस्याओं को सीधे सुना।

 

मुख्यमंत्री ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, स्वास्थ्य, शिक्षा और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं पर ग्रामीणों से विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से सरकार स्वयं गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित कर रही है। जिन समस्याओं का समाधान तुरंत संभव है, उनका मौके पर ही निराकरण किया जा रहा है।

 

निमधा में विकास की बड़ी घोषणाएं

 

जनचौपाल के दौरान ग्रामीणों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने नर्सिंग कॉलेज, मिनी स्टेडियम और मंगल भवन की मांग रखी। मुख्यमंत्री ने इन तीनों मांगों को तत्काल स्वीकृति देते हुए घोषणा की, जिससे क्षेत्र में विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

 

बिजली समस्या पर सख्त निर्देश

 

ग्रामीणों द्वारा बिजली आपूर्ति की समस्या उठाए जाने पर मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए और स्थायी समाधान सुनिश्चित करने को कहा।

 

लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी

 

राजस्व विभाग से जुड़ी शिकायत सामने आने पर मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान नहीं होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

महिलाओं को ‘करोड़पति दीदी’ बनने का संदेश

 

स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने उन्हें आर्थिक रूप से और आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब लक्ष्य सिर्फ लखपति नहीं, बल्कि करोड़पति दीदी बनना होना चाहिए।

Read Also  प्रेमिका को बेरहमी से पीटने वाला उप्र से गिरफ्तार, मकान पर चला बुलडोजर

 

महिलाओं ने बताया कि महतारी वंदन योजना से उन्हें आर्थिक सहायता मिल रही है, जिससे परिवार और बच्चों की शिक्षा में मदद मिल रही है।

 

आवास और हेल्पलाइन की घोषणा

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में 18 लाख प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही, जल्द ही सीएम हेल्पलाइन शुरू की जाएगी, जिससे लोग टोल फ्री नंबर, ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए शिकायत दर्ज कर सकेंगे।

 

‘आजीविका गाथा’ पुस्तक का विमोचन

 

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने स्व-सहायता समूहों की सफलता पर आधारित ‘आजीविका गाथा’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक महिलाओं की मेहनत और आत्मनिर्भरता की प्रेरक कहानी है।

 

ग्रामीण परिवेश में आत्मीयता

 

चौपाल के दौरान मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों का स्वाद भी लिया और महिलाओं द्वारा तैयार उत्पादों की सराहना की। यह कार्यक्रम पूरी तरह से ग्रामीण परिवेश और जनसंवाद का जीवंत उदाहरण बनकर सामने आया।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका यह दौरा योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ लोगों की वास्तविक जरूरतों को समझने का प्रयास है और सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ BJP को मिला नया प्रभारी, स्मृति ईरानी संभालेंगी संगठन की कमान

By User 6 / September 23, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की नियुक्ति की है। इसी क्रम में स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ का प्रदेश प्रभारी बनाया गया है, जबकि सिद्धार्थ शंभू...

25 को अनंत चतुर्दशी, विधि के साथ करिए लम्बोदर महाराज की बिदाई

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
वैदिक पंचांग के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर अनंत चतुर्दशी (Anant chaturdashi 2026) मनाई जाती है और इस दिन गणेश विसर्जन किया जाता है। इस अवसर पर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करने के बाद गणेश जी की...

लिंगराज मंदिर पहुंचे CM साय, छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि के लिए की पूजा

By User 6 / September 20, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रविवार को भुवनेश्वर प्रवास के दौरान प्रसिद्ध भगवान लिंगराज मंदिर पहुंचकर सपत्नीक दर्शन-पूजन किया। उन्होंने विधि-विधान से भगवान लिंगराज की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ के नागरिकों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।...

पंजाब के बाद आसाम में भी भूपेश बघेल का विरोध

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
समागुडी. असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के प्रचार के दौरान सोमवार को समागुड़ी के बरमा इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर कथित तौर पर पथराव का मामला सामने आया। काफिले में असम कांग्रेस प्रभारी और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री...

ओडिशा प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूर्व राज्यपाल से की मुलाकात

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने ओडिशा प्रवास के दौरान सोमवार को भुवनेश्वर में छत्तीसगढ़ के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ राजनेता विश्वभूषण हरिचंदन से उनके निवास पर सौजन्य भेंट की।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस दौरान विश्वभूषण...

भारी बारिश के बीच मुख्यमंत्री ने की राज्य के नागरिकों से अपील 

By User 6 / September 25, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ के विभिन्न हिस्सों में हो रही भारी बारिश को देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को अपने-अपने जिलों में बारिश...

नवा रायपुर में 22 सितंबर को सजेगी तीज मिलन उत्सव की भव्य रंगत

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक-संस्कृति, पारंपरिक तिहार और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नवा रायपुर में भव्य तीज मिलन उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 22 सितंबर 2026, मंगलवार को दोपहर 12 बजे से...

रायपुर में गणेश विसर्जन की तैयारी पूरी, महादेव घाट पर कंट्रोल रूम बनेगा

By User 6 / September 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर रायपुर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर नगर पालिक निगम ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर इस वर्ष भी खारून नदी के किनारे महादेव...

छत्तीसगढ़ में डिजिटल क्रांति की दस्तक, वसुंधरा परियोजना बदलेगी राजस्व सेवाओं का स्वरूप

By User 6 / September 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार नागरिकों को सुगम, त्वरित और पारदर्शी राजस्व सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में डिजिटल बदलाव की बड़ी पहल कर रही है। राजस्व, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग की ‘वसुंधरा’ परियोजना के माध्यम से प्रदेश के पुराने और...

पितृ में ना करें पूर्वजों की अनदेखी, तिथियों के अनुसार करें पितृ की पूजा

By User 6 / September 24, 2026 / 0 Comments
पितृ पक्ष आने वाला है। घरों में एक बार फिर पितरों के निमित्त श्राद्ध और तर्पण की तैयारियां शुरू होंगी। हिंदू धर्म में इन दिनों को पूर्वजों के प्रति श्रद्धा जताने का समय माना गया है। परिवार में जिन लोगों...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *