मध्य प्रदेश के रीवा जिले के ढेरा गांव में प्रेमिका को बेरहमी से पीटने वाले आरोपित पंकज त्रिपाठी (24) को उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में शनिवार देर रात उसके एक रिश्तेदार के घर से फिर गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि पिटाई का वीडियो बनाने और प्रसारित करने वाले उसके साथी भारत साकेत को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दोनों को रविवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
उधर, मप्र पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने पंकज के गांव ढेरा में उसके मकान के अतिक्रमण कर बनाए हिस्से को बुलडोजर से ढहा दिया है। युवती से पिटाई के मामले में लापरवाही बरतने वाली थाना प्रभारी निरीक्षक श्वेता मौर्या को एसपी नवनीत भसीन ने रविवार दोपहर निलंबित कर दिया और मामले की जांच मऊगंज के एडिशनल एसपी विवेक कुमार लाल को सौंप दी है। मुख्यमंत्री शिवरात सिंह चौहान ने ट््वीट कर कहा कि महिलाओं पर अत्याचार करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने पंकज त्रिपाठी का ड्राइविग लाइसेंस निरस्त करने का भी आदेश दिया है।
21 दिसंबर की दोपहर प्रेमिका को पंकज मऊगंज कस्बे से 20 किलोमीटर दूर ढेरा गांव ले गया। वहां उसने शादी की बात को लेकर उसे जानवरों जैसा पीटा। बेहोश होने तक युवती के चेहरे पर वह लात मारता रहा। युवती अधमरी हो गई, तब वह शांत हुआ। उसका साथी भारत साकेत इस दौरान वीडियो बनाता रहा। वारदात के बाद गांव वालों ने पुलिस बुलाई। मऊगंज थाना पुलिस युवती को लेकर अस्पताल गई। बाद में पहुंचे स्वजन कोई कार्रवाई नहीं चाहते थे, ऐसे में पुलिस ने 22 दिसंबर को धारा 151 में कार्रवाई कर पंकज को जेल भेज दिया था। 23 दिसंबर को तहसीलदार कोर्ट से उसकी जमानत हो गई।
वीडियो ने मचाया बवाल
पिटाई का वीडियो प्रसारित हुआ तो इंटरनेट मीडिया पर बवाल मचा। इसके बाद सबसे पहले पुलिस ने वीडियो प्रसारित करने वाले आरोपित भारत साकेत को पकड़ा। पीड़िता के स्वजन को फिर थाने बुलाया गया और दोबारा अपराध दर्ज कर आइटी एक्ट का प्रकरण शामिल किया गया।
युवती के जबड़े में गंभीर चोट
युवती के जबड़े में चोट है। बेहतर उपचार के लिए उसे मऊगंज सिविल अस्पताल से रीवा मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। चिकित्सकों ने कहा कि युवती के मुंह पर कई बार लात लगे हैं। जख्म गहरे हैं, उपचार किया जा रहा है।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
October 7, 2026 /
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 7, 2026 /
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...