Google Analytics Meta Pixel कल से विधानसभा का बजट सत्र:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक मार्च को पेश करेंगे सरकार का वार्षिक बजट, - Ekhabri.com

कल से विधानसभा का बजट सत्र:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक मार्च को पेश करेंगे सरकार का वार्षिक बजट,

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र कल से शुरू हो रहा है। इसमें प्रदेश का वार्षिक बजट पारित होगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एक मार्च को दोपहर 12.30 बजे वित्तीय वर्ष 2020-21 का वार्षिक बजट पेश करेंगे। इससे पहले वे 23 फरवरी को वित्तीय वर्ष 2020-21 का तीसरा अनुपूरक बजट पेश करने वाले हैं।विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने आज विधानसभा परिसर में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया, सत्र की शुरूआत सोमवार सुबह 11 बजे राज्यपाल अनुसूईया उइके के अभिभाषण से होगी। राज्यपाल के अभिभाषण पर कृतज्ञता प्रस्ताव पर चर्चा 25-26 फरवरी को होगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. महंत ने बताया, अभी तक चार पूर्व विधायकों के दिवंगत होने की सूचना मिली है। उनको श्रद्धांजलि दी जाएगी। उन्होंने कहा, उनकी कोशिश है कि 26 मार्च तक सत्र की बैठकें हों ताकि अधिक से अधिक मुद्दों पर चर्चा हो सके। विधानसभा अध्यक्ष ने बताया, इस सत्र में अभी तक विधायकों ने 2350 प्रश्न पूछे हैं। इनमें से 1226 तारांकित प्रश्न हैं और 1088 अतारांकित प्रश्न। अभी तक विधायकों ने 24 स्थगन प्रस्ताव दिये हैं। 117 ध्यानाकर्षण और 9 अशासकीय संकल्प अभी तक विधानसभा सचिवालय को मिल चुके हैं।
बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा
विधानसभा अध्यक्ष ने बताया, कोरोना काल में बीते दो सत्रों की तरह इस बार भी परिसर में बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दर्शक दीर्घा और अध्यक्षीय दीर्घा को पूरी तरह बंद रखा जाएगा। मंत्रियों-विधायकों के सुरक्षा अधिकारियों तक को परिसर में आने की अनुमति नहीं होगी।
इस बार कोरोना की जांच नहीं होगी
विधानसभा में इस बार कोरोना की जांच नहीं होगी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा, कई विधायकों ने इस पर आपत्ति की थी। वैसे भी बहुत से लोग जांच करा नहीं रहे हैं। हॉल में प्रवेश से पहले विधायकों का टेंपरेचर और आॅक्सीजन लेवल जरूर मापा जाएगा। हैंड सैनिटाइजर, मास्क और शारीरिक दूरी का पालन कराने की कोशिश होगी। बैठक व्यवस्था भी दूर-दूर रहेगी। पिछले सत्रों में विधानसभा परिसर में कोरोना जांच के लिए शिविर की व्यवस्था थी। यहां विधायकों के साथ विधानसभा के अधिकारियों कर्मचारियों के भी टेस्ट हुए। हालांकि यह टेस्ट अनिवार्य नहीं थे।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


विधानसभा रोड में स्कूली बस की चपेट में आने से मासूम ने तोड़ा दम

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर. राजधानी रायपुर के विधानसभा रोड पर मंगलवार 4 अगस्त को भयानक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें दो वर्षीय मासूम की जान चली गई। निजी स्कूल की बस की चपेट में आने से बच्चे की मौके पर ही मौत...

राजधानी में कथित तौर पर नकली नोट के लिए हुआ सौदा, करोड़ो रुपये की हुई ठगी

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में करोड़ों रुपये के कथित नकली नोटों के सौदे के नाम पर एक कारोबारी से 1.13 करोड़ रुपये की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि जाली नोट उपलब्ध कराने का झांसा देकर आरोपियों...

एयर इंडिया की फ्लाइट में तेज टर्बुलेंस की चपेट, यात्रियों में मचा हड़कंप

By User 6 / August 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। एअर इंडिया की फुकेट से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI2379 मंगलवार को तेज टर्बुलेंस की चपेट में आ गई। अचानक तेज झटकों के कारण विमान कई बार हिलने लगा और कुछ समय के लिए नीचे की ओर आया।...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, AI मिशन सहित सात अहम निर्णय

By Reporter 5 / August 5, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, डिजिटल अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विस्तार से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का उद्देश्य छत्तीसगढ़ को...

हरियाली अमावस्या के दिन पितरों को दें तर्पण मिलेगी संतुष्टि, जानिए तर्पण का सही समय

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। 12 अगस्‍त को हरियाली अमावस्‍या है। अमावस्‍या के दिन पितरों को जल अर्पित करना बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। इसे पितृ तर्पण कहा जाता है। माना जाता है कि पितरों को श्रद्धा और भक्ति भाव से जल देने से...

डुंडेरा की बच्ची को मिला नया जीवन, सुन सकेगी दुनिया को

By User 6 / August 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड के ग्राम डुंडेरा की नन्हीं बच्ची जीविका के जीवन में अब एक नई शुरुआत होने जा रही है। जन्म से श्रवण बाधिता से जूझ रही जीविका अब दुनिया की आवाजें सुन सकेगी। यह संभव...

छत्तीसगढ़ में 1460 गौधाम बनेंगे, निराश्रित पशुओं को मिलेगा सुरक्षित आश्रय

By User 6 / August 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में निराश्रित और घुमंतू मवेशियों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। ‘गौधाम योजना’ के तहत प्रदेशभर में चरणबद्ध तरीके से 1,460 गौधाम स्थापित किए जाएंगे। इस पहल का उद्देश्य बेसहारा पशुओं को...

खुशखबरी: 15 अगस्त से एलपीजी उपभोक्ताओं के मिलेगा अब 10 किलो का छोटा सिलेंडर, पारदर्शी के साथ होगा हल्का भी

By User 6 / August 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है.यहां अब ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 15 अगस्त से रायपुर में पहली बार 10 किलो का हल्का और पारदर्शी गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. इस सिलेंडर की सबसे...

हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, अब अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती

By User 6 / August 5, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश सुनाया है, जिसके अनुसार  अधिग्रहण और मुआवजा दिए बिना भूमि के उपयोग पर रोक नहीं लगाई जा सकती। रायगढ़ जिले में कलेक्टर ने 4 फरवरी 2005 को रायगढ़-रेगपाली, रायगढ़-खरसिया, रायगढ़-सारंगढ़ और रायगढ़-धर्मजयगढ़ राष्ट्रीय राजमार्गों की...

आज का राशिफल 

By User 6 / August 2, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए भाग्य के दृष्टिकोण से अच्छा लेने वाला है। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप यदि...