Google Analytics Meta Pixel Ekhabri Breaking: CBSE ने जारी किए 10वीं के परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट - Ekhabri.com

Ekhabri Breaking: CBSE ने जारी किए 10वीं के परिणाम, ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट



केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आखिरकार लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को 10वीं के परिणाम जारी कर दिए गए। इससे सीबीएसई 10वीं के छात्रों को रिजल्ट को लेकर इंतजार खत्म हो गया है। सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जारी किया गया है। छात्र रिजल्ट इन वेबसाइट्स पर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपना रिजल्ट indiaresults.com और examresults.net जैसे प्राइवेट साइट्स पर भी देख सकते हैं। सीबीएसई अधिकारियों के मुताबिक छात्रों को डिजीलॉकर में मार्कशीट दी जाएगी।


इस तरह चेक सकते हैं अपना रिजल्ट
– सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जाना होगा।
– ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा।
– पर्सनल डिटेल्स इंटर कर सबमिट करना होगा।
– 10वीं का रिजल्ट आपके सामने होगा।
– 10वीं रिजल्ट की एक प्रति डाउनलोड कर अपने पास भविष्य के लिए रख लें।

इस तरह किया गया है मूल्यांकन : आपको बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से 10वीं की परीक्षाएं रद्द कर दी गई थी। ऐसे में 10वीं के छात्रों को वैकल्पिक मूल्यांकन पद्धति के माध्यम से छात्रों का मूल्यांकन किया गया है, इसलिए बोर्ड द्वारा कोई मेरिट सूची की घोषणा नहीं की जाएगी।

लड़कों का पास प्रतिशत 98.89 फीसद रहा. जबकि लड़कियों ने बाजी मारते हुए 99.24 फीसद, पास प्रतिशत हासिल किया है. वहीं ट्रांसजेंडर में 100 फीसद पास प्रतिशत रहा।

क्षेत्रवार लिहाज से सीबीएसई के दसवीं के नतीजों में सबसे ऊपर रहा त्रिवेंद्रम इसके बाद बेंगलुरु, चेन्नई ,पुणे ,अजमेर, पटना, भुवनेश्वर ,भोपाल ,छत्तीसगढ़ ,देहरादून, प्रयागराज, नोएडा, दिल्ली पश्चिम ,दिल्ली पूर्व और गुवाहाटी का नंबर, त्रिवेंद्रम में 99.99% रहा रिजल्ट।

– दसवीं में दिल्ली क्षेत्र के 98.19% बच्चे हुए पास, विदेशी छात्रों में 99.92% रहा रिजल्ट, केंद्रीय विद्यालयों का रिजल्ट 100% रहा।

-सिक्योरिटी के लिहाज से इस बार सीबीएसई रजिस्ट्रेशन में मोबाइल नंबर और ओटीपी रखा गया है । डिजिटल लॉकर में मार्कशीट को सेव किया जा सकता है, ईमेल के जरिए छात्रों तक पहुंचेगी मार्कशीट।

Read Also  23 अप्रैल को जांजगीर -चांपा के ग्राम जेठा में होगी पीएम मोदी की सभा, कमलेश जांगड़े के लिए करेंगे चुनावी सभा



ऐसा था 12वीं का रिजल्ट : CBSE ने बीते शुक्रवार को क्लास 12th का रिजल्ट घोषित कर दिया था। इस साल, CBSE का 12वीं का रिजल्ट 99.37 प्रतिशत रहा। लड़कियों ने लड़कों से अच्छा प्रदर्शन किया। लड़कियों का रिजल्ट 99.67 प्रतिशत, जबकि लड़कों का रिजल्ट 99.13 प्रतिशत रहा। लड़कियों का पासिंग परसेंटेंज लड़कों से 0.54 बेहतर रहा। बता दें कि 70,000 से अधिक स्टूडेंट्स ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए। वहीं, करीब डेढ़ लाख स्टूडेंट्स ने इस वर्ष 90 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


आखिर क्यों भावुक हुई मां को देख कर IPS अंकिता शर्मा

By User 6 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...

दिसंबर में कई ट्रेन एक साथ रद्द, देखिये लिस्ट

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर. अगर आप दिसंबर में कहीं जाने का प्लान कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है। दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल अंतर्गत झारसुगुड़ा पैसेंजर यार्ड में अधोसंरचना विकास के लिए नॉन-इंटरलॉकिंग का कार्य किया जाएगा. यह...

रायपुर के रावणभाठा दशहरा उत्सव को हर साल मिलेंगे 10 लाख रुपये

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने रावणभाठा दशहरा उत्सव के आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपये प्रदान करने का ऐलान किया।...

लक्ष्मण मंदिर और बौद्ध विहारों वाला सिरपुर अब विश्व धरोहर की दौड़ में शामिल

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि सामने आई है। महासमुंद जिले में महानदी के तट पर स्थित प्राचीन नगरी सिरपुर को संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) की...

बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन केरल में पटरी से उतरा, मची अफरातफरी 

By User 6 / October 23, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से तमिलनाडु के तिरुनेलवेली जा रही बिलासपुर-तिरुनेलवेली एक्सप्रेस का इंजन गुरुवार तड़के केरल में परस्साला रेलवे स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। भूस्खलन के बाद हुई इस घटना में राहत की बात यह है कि...

छत्तीसगढ़ में आवासों की बल्क खरीदी तेज, खाली मकानों को मिलेगा नया जीवन

By User 6 / October 24, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के बल्क परचेस यानी थोक में आवास खरीदी संबंधी फैसले का असर अब प्रदेश के विभिन्न शहरों में दिखाई देने लगा है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के लंबे समय से खाली पड़े आवासों की...

छत्तीसगढ़ में पहली बार भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला का ऐतिहासिक आयोजन

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
  रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...

सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में ‘छत्तीसगढ़ हॉकी लीग’ की शुरुआत आज से, दर्शकों के लिए फ्री एंट्री

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में हॉकी के महाकुंभ का आज 21 अक्टूबर से धमाकेदार आगाज होने जा रहा है। राजधानी रायपुर के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में 'छत्तीसगढ़ हॉकी लीग' का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को राज्यपाल ने भेंट की पहाड़ी मैना की प्रतिकृति

By User 6 / October 22, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट...

छत्तीसगढ़ में बदली लाखों परिवारों की जिंदगी, 11.78 लाख घर तैयार

By Reporter 5 / October 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना छत्तीसगढ़ में सामाजिक और आर्थिक परिवर्तन की महत्वपूर्ण मिसाल बनकर उभर रही है। ग्रामीण से लेकर शहरी क्षेत्रों तक गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराने की दिशा में योजना का प्रभाव दिखाई दे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *