रायपुर। चर्चाओं को विराम लगाते हुए भानूप्रतापपुर चुनाव के लिए बीजेपी ने अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी है।
बीजेपी ने ब्रम्हानंद नेताम को अपना उम्मीदवार बनाया है। बीजेपी ने 5 नामों का पैनल शीर्ष नेतृत्व के पास भेजा था, जिसमें अब अंतिम मुहर लग गई है।

ब्रम्हानंद नेताम भानुप्रतापपुर से साल 2008 में विधायक रह चुके हैं। मनोज मंडावी को एक बार हरा चुके हैं। भाजपा आदिवासी आरक्षण के मुद्दे के साथ चुनाव में है।










