कार्तिक मास बेहद पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने भगवान विष्णु माता लक्ष्मी और तुलसी की विशेष साधना करने का महत्व है। इस माह तुलसी पूजा का महत्व इसलिए बढ़ जाता है, क्योंकि तुलसी श्री हरि विष्णु को अतिप्रिय है और इससे सकारात्मक ऊर्जा प्रवाहित होती है।
नियमों के अनुसार घर में सुख-शांति लाने के लिए आपको वैसे तो नियमित तुलसी की पूजा करनी चाहिए, मगर कार्तिक मास में यदि आप बिना भूले नियमित पूजा करती हैं, तो घर से नकारात्मक ऊर्जा छूमंतर हो जाती है। धन लाभ के लिए कार्तिक का महीना बहुत ही शुभ माना गया है, ऐसे में देवी लक्ष्मी का प्रतीक तुलसी की पूजा करना आपके लिए और भी ज्यादा लाभदायक होगा।
अपनाएं इन नियमों को
तुलसी की परिक्रमा का भी कार्तिक मास में अलग ही महत्व है। वैसे तो आपको नियमित ही तुलसी की परिक्रमा करनी चाहिए, मगर यदि आप रोज नहीं कर पाती हैं तो कार्तिक मास में नियमित तुलसी के पौधे की 3 बार परिक्रमा जरूर करें।
तुलसी को नियमित काले तिल डालकर जल अर्पित करें। पहले आपको सूर्य को जल अर्पित करना है और उसके बाद तुलसी को जल अर्पित करें।
पूर्णिमा, अमावस्या, द्वादशी, रविवार व संक्रान्ति के दिन दोपहर दोनों संध्या कालों के बीच में तथा रात्रि में तुलसी नहीं तोड़ना चाहिए।
तेल मालिश किए हुए हैं तो भी तुलसी नहीं तोड़नी और खानी चाहिए।
जन्म या मृत्यु के अशौच में, अपिवत्र समय में तुलसी पत्र ग्रहण नहीं करना चाहिए। क्योंकि तुलसी श्री हरि के स्वरूप वाली ही हैं।
धर्म पुराण के अनुसार तुलसी पत्र को पश्चिम दिशा की ओर मुख करके भी नहीं तोड़ना चाहिए।
तुलसीदल कभी दांतों से नहीं चबाना चाहिए।
कार्तिक माह में नियमित सूर्यास्त के बाद आपको तुलसी जी में एक घी का दीपक जरूर अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से आपके घर में क्लेश शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।
कार्तिक माह में तुलसी जी को नए वस्त्र और सुहाग का सामान भी अर्पित करना चाहिए। तुलसी जी को हमेशा हरी चूड़ियां और हरी चुनरी ही अर्पित करनी चाहिए क्योंकि तुलसी जी बुध ग्रह का प्रतिनिधित्व करती हैं।
तुलसी में सिंदूर या कुमकुम चढ़ाने की जगह आपको हल्दी अर्पित करनी चाहिए, क्योंकि पीला रंग श्री हरी विष्णु को अतिप्रिय।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By Reporter 5 /
October 9, 2026 /
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...
By User 6 /
October 9, 2026 /
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...
By Reporter 5 /
October 8, 2026 /
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...
By User 6 /
October 12, 2026 /
रायपुर. मानसून रायपुर से विदा हो चुका है, मगर मानसून द्रोणिका छत्तीसगढ़ से पूरी तरह रवाना नहीं हुई है. दिन में तेज धूप निकलने से राज्य में गर्मी का असर बना हुआ है. मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को राजधानी...
By User 6 /
October 11, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में वन्यजीव संरक्षण को मजबूत बनाने और वनांचल के ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं। अंबिकापुर के संजय पार्क में अत्याधुनिक वन्यजीव ट्रांजिट ट्रीटमेंट सेंटर स्थापित किया जाएगा।...
By User 6 /
October 8, 2026 /
महतारी वंदन योजना की 32वीं किस्त का भुगतान 8 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दुर्ग में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश की महतारियों को योजना की 32वीं किस्त की राशि का अंतरण करेंगे। इस किस्त के...
By User 6 /
October 8, 2026 /
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधिमंडल तीन दिवसीय सफल सिंगापुर दौरे के बाद बुधवार को रायपुर लौट आया। इस यात्रा के दौरान छत्तीसगढ़ को कुल ₹43,600 करोड़ की प्रत्यक्ष विदेशी निवेश प्रतिबद्धताएं मिलीं। किसी एक...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर में हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटे युवाओं द्वारा संचालित ‘कैफे पण्डुम’ पुनर्वास, स्वावलंबन और सामाजिक बदलाव की एक प्रेरक मिसाल बनकर उभर रहा है। जगदलपुर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन...
By User 6 /
October 9, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगर पालिका और त्रिस्तरीय पंचायत के आम एवं उपनिर्वाचन की तैयारियां तेज हो गई हैं। दिसंबर 2026 में प्रस्तावित स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने संबंधित विभागों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक...
By User 6 /
October 8, 2026 /
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिला मुख्यालय में ममता को कलंकित करने वाला मामला सामने आया है। इस मामले के उजागर होने से हर कोई चकित है, यहां शासकीय प्राथमिक शाला ग्राम परसदा में पदस्थ प्रधानपाठिका शबाना बानो को बालोद कोतवाली...