रायपुर। राजधानी रायपुर के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम (कल्याण ज्वैलर्स) पंडरी में शॉपिंग करने गए ग्राहक घंटों तक अंदर फंसे रहे। सूत्रों के अनुसार, मुख्य गेट का शटर अचानक बंद हो गया, जिससे ग्राहक बाहर नहीं निकल सके। करीब दो घंटे तक फंसे रहने के कारण वहां अफरातफरी मच गई।
ज्वेलरी शोरूम में फंसे ग्राहक, शटर बंद होने से मची अफरातफरी
सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि इस प्रतिष्ठान में किसी भी तरह का आपातकालीन निकास द्वार (फायर एग्जिट) मौजूद नहीं है। ऐसे में अगर आगजनी जैसी कोई दुर्घटना हो जाती, तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। सवाल यह उठता है कि बिना फायर एग्जिट के इस प्रतिष्ठान का नक्शा पास कैसे हुआ?
मैनेजर और गार्ड ने की अभद्रता
घटना की जानकारी मिलने पर मीडिया की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन शोरूम के गार्ड और मैनेजर ने न सिर्फ बदसलूकी की, बल्कि मारपीट पर भी उतारू हो गए। हैरानी की बात यह है कि शोरूम प्रबंधन ने पुलिस, NDRF या इमरजेंसी नंबर 112 पर कोई सूचना नहीं दी।
मीडिया की सूचना के बाद पुलिस पहुंच कर शटर काट कर ग्राहकों को सुरक्षित निकाला गया। ग्राहकों ने बताया अंदर शोरूम में महिलाएं,बच्चे भी साथ थे और एसी भी बंद था और घुटन भी हो रहा था। अंदर वेंटिलेशन की भी कोई सुविधा नहीं हैं। प्रशासन इस पर कार्यवाही करें।
अब यह प्रशासन की जिम्मेदारी है कि ऐसे प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में इस तरह की लापरवाही से किसी की जान जोखिम में न पड़े।
रायपुर. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) और अपनी दबंग छवि के लिए पहचानी जाने वाली आईपीएस अधिकारी अंकिता शर्मा आए दिन चर्चा में रहती है. आज दशहरा में शस्त्र पूजन के साथ उनका एक वीडियो और बहुत...
दिल्ली। हिंदू धर्म में शारदीय नवरात्र का विशेष महत्व है। यह पवित्र पर्व मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना और उनका आशीर्वाद पाने के लिए बेहद शुभ माना जाता है। नवरात्र व्रत (Shardiya Navratri 2026 Vrat Paran) का पारण...
रायपुर। इस नवरात्र में तिथियों के घटने और बढ़ने से कंफ्यूजन बना हुआ है। अगर आप भी सप्तमी व्रत, अष्टमी व्रत और अष्टमी कन्या पूजन को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो आपको बता दें कि काशी के पंचांग में...
रायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सुशासन, पारदर्शिता और जनभागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना,...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है। नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में पहली बार भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय...
रायपुर। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) को बेचने की योजना से जुड़ी सोशल मीडिया और कुछ प्रिंट मीडिया में प्रसारित खबरों को असत्य एवं भ्रामक बताया गया है। इस्पात मंत्रालय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल के माध्यम से इन दावों...
रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। लीग के आधिकारिक स्ट्रीमिंग पार्टनर जियोहॉटस्टार पर सभी 18 मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया जाएगा। 22 अक्टूबर से 1 नवंबर...
रायपुर। डिजिटल तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के साथ साइबर अपराधों की चुनौतियां भी लगातार बढ़ रही हैं। ऑनलाइन बैंकिंग, यूपीआई भुगतान, सोशल मीडिया और इंटरनेट आधारित सेवाओं के विस्तार ने जहां आम नागरिकों की जिंदगी आसान बनाई है, वहीं ऑनलाइन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ के चलगली क्षेत्र के ग्रामीणों को महाअष्टमी के अवसर पर बड़ी सौगात मिली है। जनजातीय कार्य मंत्री रामविचार नेताम ने ग्राम कपिलदेवपुर में मोरन नदी पर बनने वाले उच्चस्तरीय पुल एवं पहुंच मार्ग का विधिवत भूमिपूजन किया। लोक...
मुंबई के जुहू इलाके में बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ की कार पर फायरिंग की घटना के बाद उनकी तस्वीरें सामने आई हैं। तस्वीरों में टाइगर की बांह और सीने पर पट्टियां बंधी दिखाई दे रही हैं। महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम...