Google Analytics Meta Pixel Ekhabri विशेष: कास्टिंग से मॉडलिंग का सफर, छत्तीसगढ़ की बेटी ने बड़े पर्दे की फिल्मों के लिए किया कास्टिंग का काम - Ekhabri.com

Ekhabri विशेष: कास्टिंग से मॉडलिंग का सफर, छत्तीसगढ़ की बेटी ने बड़े पर्दे की फिल्मों के लिए किया कास्टिंग का काम

रायपुर / हैदराबाद। बचपन का शौक होना एक दिन पहचान बन जाएगा यह कभी नेहा ने भी नहीं सोचा था। हम बात कर रहे हैं उस अदाकारा की जो छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पली-बढ़ी और आज वह हैदराबाद जैसी फिल्म इंडस्ट्री में नाम और पहचान दोनों ही हासिल कर चुकी हैं। नेहा पायल पाणिग्रही ने महिला दिवस के अवसर पर अपने अनुभव हमसे साझा किए। नेहा बताती हैं कि उन्हें बचपन से एक्टिंग और डांस करने का शौक था। स्कूल में वह केजी वन से स्टेज परफार्मेंस करती थीं, शौक बढ़ते बढ़ते जुनून का रूप लिया और वह कॉलेज की पढ़ाई के बाद दिल्ली जाने का फैसला लीं। दिल्ली में उन्होंने एक्टिंग टेलीविजन का कोर्स किया और इसी दौरान एक सीरियल के ऑडिशन के दौरान उन्हें कास्टिंग करने का मौका मिला। नेहा ने अपने टैलेंट के बूते पर बॉलीवुड की सुपरहिट सुल्तान, स्त्री टॉयलेट एक प्रेम कथा समेत तमाम बड़े ब्रांड के विज्ञापन के लिए कास्टिंग काम किया है। कास्टिंग के साथ नेहा को मॉडलिंग के ऑफर आने लगे। उन्होंने फेब इंडिया और बीबा समेत कई नामी ब्रांड के लिए मॉडलिंग की और इसके साथ ही उन्होंने एक्टिंग भी शुरू कर दी। अब तक तेलुगू और हिंदी फिल्म सूर्यवंशी में भी अहम भूमिका में किरदार निभा चुकी हैं। फिलहाल वह गॉड ऑफ बायबिल में मारता मरियम का रोल निभा रही हैं। खास बात यह है कि यह फिल्म एक साथ 12 लैंग्वेज में बनाई जा रही है। नेहा कहती हैं की फिल्म इंडस्ट्री में अक्षय कुमार और रणबीर सिंह के साथ काम करना बेहद अच्छा अनुभव रहा।


पेरेंट्स ने किया हमेशा सपोर्ट

नेहा बताती हैं कि उनकी सफलता के लिए उनकी मेहनत के साथ सब परिवार का साथ बहुत अहम भूमिका निभाता है। मम्मी पापा कभी भी किसी भी चीज के लिए मना नहीं करते थे। वह हमेशा उनकी कला को और उनके काम को आगे बढ़ाना चाहते थे। यही कारण है कि वह अपने सपनों को पूरा कर सकी हैं। नेहा कहती है कि कोई भी काम आसान नहीं होता मुश्किलें होती हैं लेकिन हमने अपनी जर्नी खुद तैयार करनी होगी हमें खुद को अपना सफर चुनना पड़ेगा।



महिला दिवस में महिलाओं के लिए संदेश


बॉलीवुड में आकर नेहा ने महसूस किया की कोई भी महिला या लड़की कमजोर नहीं होती। अगर वह खुद अपनी रक्षा करना चाहती है तो उसे कोई भी उपयोग नहीं कर सकता। नेहा कहती है कि आज कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। इसलिए महिलाओं को खुद को मजबूत बना कर रखना चाहिए। वह कहती हैं अगर आप सफलता पाने की चाहत रखते हैं तो छोटे से गांव से भी आप बड़ी सफलता पा सकते हैं। छत्तीसगढ़ में कई प्रतिभा है उन्हें खुद आगे बढ़ने के लिए बिना हार माने प्रयास करना चाहिए।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

अवैध संबंध के कारण युवक को उतारा मौत के घाट, पति पत्नी में मिलकर की बेरहमी से हत्या सिर को धड़ से किया अलग

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
बलरामपुर : जिले से बेहद डरावनी खबर सामने आई हैं, जिसमें पता चला है एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार डवरा चौकी पहुंचकर एक इंसान ने अपने भाई के लापता...

स्कूल से लौटते बच्चों के बीच पहुंचे शिक्षा मंत्री, सुनीं स्कूल की जरूरतें

By User 6 / October 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। दुर्ग जिले के सेलूद में सोमवार को उस समय स्कूली विद्यार्थियों के चेहरे खिल उठे, जब स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों के बीच शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव अचानक पहुंच गए। मंत्री ने बच्चों के साथ...

बॉलीवुड के दिग्गज नाना पाटेकर नहीं रहे, कार्डियक अरेस्ट से निधन

By Reporter 5 / October 8, 2026 / 0 Comments
मुंबई/गोवा। भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। अभिनेता ने 8 अक्टूबर 2026 की सुबह गोवा स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से हिंदी और मराठी...

बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का हुई शिकार, रीढ़ की हड्डी में आई चोट

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस नुसरत भरुचा बाली में हादसे का शिकार हो गईं। चोट लगने के बाद उन्हें तुरंत बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब उनकी टीम ने हेल्थ अपडेट दिया है। खबर है कि रीढ़ की हड्डी...

बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन, 8-9 अक्टूबर को जुटेंगे अधिकारी

By User 6 / October 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। बस्तर में पहली बार राष्ट्रीय सहकारिता सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय की ओर से 8 और 9 अक्टूबर को जगदलपुर में आयोजित होने वाले इस सम्मेलन में देशभर के वरिष्ठ अधिकारी ‘सहकार...

नाना पाटेकर के निधन में केस दर्ज

By User 6 / October 9, 2026 / 0 Comments
गोवा. बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मेडिको-लीगल ‘अप्राकृतिक मौत’ का केस दर्ज किया है। पुलिस ने BNS की धारा 194 तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मौत...

झाड़ू थामकर सफाई अभियान में उतरीं मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, दिया बड़ा संदेश  

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर। सेवा संकल्प अभियान एवं स्वच्छता ही सेवा 2026 के तहत सूरजपुर जिले के नगर पंचायत शिवनंदनपुर में जनभागीदारी से विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंबेडकर चौक...

Ekhabri खास खबर: रायपुर में 11 अक्टूबर से गरबा की धूम, शहर के 20 जगहों पर होगा रास गरबा का आयोजन

By Reporter 5 / October 9, 2026 / 0 Comments
रायपुर। नवरात्र के शुरू होने के पहले ही राजधानी में गरबा उत्सव की तैयारी हो चुकी है। इस साल नवरात्रि 2026 में राजधानी रायपुर गरबा और डांडिया की रंगीन शाम लेके आ रहा हैं। 11 अक्टूबर से शहर के अलग-अलग...

महतारी वंदन से बदली ईश्वरी की जिंदगी, सब्जी-बाड़ी बनी आत्मनिर्भरता की राह

By User 6 / October 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा विकासखंड के दूरस्थ वनांचल ग्राम बम्हनी की 40 वर्षीय ईश्वरी मरकार के जीवन में महतारी वंदन योजना आर्थिक सहारे से आगे बढ़कर आत्मनिर्भरता का आधार बन गई है। हर महीने बैंक खाते में मिलने वाली...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *