रायपुर। मां गंगा विप्र कल्याण संघ के तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव मिलन एवं पुरोहित सम्मान समारोह का आयोजन वृंदावन हॉल, सिविल लाइंस, रायपुर में हर्षोल्लास के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस भव्य समारोह में सैकड़ों की संख्या में अतिथियों और आमंत्रितों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
मुख्य अतिथि डॉ. सचिदानंद शुक्ल, कुलपति, पंडित रविशंकर शुक्ला विश्वविद्यालय, रायपुर (छ. ग.), और विशिष्ट अतिथि देवेंद्र नारायण शुक्ल, सेवानिवृत्त जनरल मैनेजर (फाइनेंस), कोल इंडिया लिमिटेड, ने अपने सारगर्भित उद्बोधन से समारोह की गरिमा बढ़ाई।
Ekhabri मां गंगा विप्र कल्याण संघ परिवार
कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण: प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष मिश्रा ने बताया 100 से अधिक परिवारों और रायपुर शहर के 50 से अधिक पुरोहितों की उपस्थिति ने आयोजन की शोभा बढ़ाई। उद्घाटन सत्र से लेकर दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना, भगवान परशुराम जी और श्री राम जी की स्तुति ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।
संघ के आजीवन सदस्यों और कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय और प्रमाण पत्र वितरण समारोह का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। 50 से अधिक पुरोहितों को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की गई।
Ekhabri पत्रकार प्रवीण पाठक
इस वर्ष मां गंगा विप्र कल्याण संघ प्रतिभा सम्मान में पत्रकारिता के क्षेत्र में प्रिंट मीडिया से प्रवीण पाठक और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से संदीप शुक्ला को उनकी कर्तव्यनिष्ठा के लिए सम्मानित किया गया।
Ekhabri पत्रकार संदीप शुक्ला
सभी आगंतुकों और अतिथियों को एक-एक तुलसी का पौधा वितरित किया गया, ताकि वे पर्यावरण शुद्धता और सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश ले जा सकें। यह आयोजन विशेष रूप से तुलसी विवाह (एकादशी) के नजदीक होने के कारण और अधिक महत्वपूर्ण बन गया।
Ekhabri पूजा वंदन
संघ के महासचिव ज्ञान प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य विभिन्न विचारधाराओं और संगठनों में विभाजित ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाना है।
मुख्य अतिथि डॉ. सचिदानंद शुक्ल ने अपने उद्बोधन में कहा कि रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में एक विशेष अभियान की शुरुआत की जा रही है, जिसके तहत जरूरतमंद विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। इस अभियान में सरकारी सहायता नहीं ली जाएगी, बल्कि सामाजिक फंड का उपयोग किया जाएगा।
डॉ. शुक्ल ने कहा, “किसी भी समाज को नकारात्मक विचारों से दूर रहकर कार्य करने की आवश्यकता है। विप्र कल्याण संघ अन्य संगठनों और समाज के लिए एक उदाहरण बन सकता है।”
Ekhabri महंत स्वामी वेद प्रकाशाचार्य
संघ के संरक्षक एवं लक्ष्मी नारायण मंदिर, रामकुंड के महंत स्वामी वेद प्रकाशाचार्य ने भी उपस्थित लोगों से पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए दीपावली और अन्य पर्वों पर पटाखे न फोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा, “भारतीय संस्कृति की पताका फहराना हमारा लक्ष्य है, न कि पटाखे फोड़ना।”
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में रायपुर मेट्रो को लेकर उम्मीदें एक बार फिर तेज हो गई हैं। सांसद Brijmohan Agrawal ने New Delhi में मेट्रो यात्रा के बाद संकेत दिए हैं कि भविष्य में रायपुर को भी इस...
रायपुर। छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के अनुसार प्रदेश में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ और चक्रवाती परिसंचरण के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में...
दुर्ग।छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 मार्च को कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के खिलाफ विधानसभा घेराव किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों कार्यकर्ता रायपुर पहुंचेंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला और ब्लॉक स्तर पर तैयारियां तेज...
केसीजी: जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठाए हैं। केसीजी शराब पीकर ड्राइविंग कार्रवाई के तहत जिला पुलिस ने व्यापक वाहन जांच अभियान चलाया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का पालन...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मध्यमवर्गीय परिवारों और किसानों के लिए बड़ी राहत दी है। विधानसभा ने शुक्रवार को ‘छत्तीसगढ़ उपकर (संशोधन) विधेयक, 2026’ ध्वनिमत से पारित किया। अब अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त कर दिया गया...
रायपुर, 17 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं लोक स्वास्थ्य तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री राजेन्द्र शुक्ल दो दिवसीय दौरे पर रायपुर पहुंचे। इस दौरान वे विभिन्न धार्मिक, सामाजिक और शिष्टाचार कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। रायपुर पहुंचने के...
रायपुर : जॉब फेयर के जरिए नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा।...
रायपुर। गोंदिया मेगा ब्लॉक के चलते दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। गोंदिया स्टेशन पर निर्माण कार्य के कारण 5 अप्रैल से 24 अप्रैल तक 20 दिनों का लंबा मेगा ब्लॉक रहेगा। इस दौरान रेल यातायात बुरी...
Raipur : एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पुरानी रंजिश के चलते चाकू से जानलेवा हमला किया गया। यह घटना 16 मार्च की शाम करीब 5 बजे थाना मौदहापारा क्षेत्र के तालाब पार बीटीएस चौक के पास हुई। आरोपियों...
Raipur : छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे के अनुसार, ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच...