रायपुर । रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने दुकानों की टाइमिंग को लेकर नवीन आदेश जारी किया है। आज जारी आदेश में कलेक्टर सौरभ ने कहा कि, जो दुकानें शाम 6 बजे तक खुल रही थी। वो अब रात 7 बजे तक खुलेंगी। जिला प्रशासन के नए आदेश के मुताबिक अनलॉक में सभी प्रकार की स्थायी और अस्थायी दुकानें, शॉपिंग मॉल, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, सभी ठेला-गुमटी, सुपर मार्केट, सुपर बाजार, फल, सब्जी मंडी, बाजार, अनाज मंडी, शो-रुम, क्लब, शराब दुकानें, सैलून, ब्यूटी पार्लर, स्पा, पार्क और जिम रात 7 बजे तक खोल सकेंगे। आपातकालीन आवागमन को छोड़कर अन्य सभी गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा जिले के अंतर्गत सभी कार्यालय 14 जून 2021 से सभी श्रेणी के अधिकारी व कर्मचारी की शत प्रतिशत उपस्थिति होगी। प्रत्येक रविवार को पूर्ण लॉकडाउन रखा जाएगा। इस दौरान केवल अस्पताल, क्लिनिक, मेडिकल दुकान, पेट्रोल पंप और इस आदेश द्वारा निर्धारित समयावधि में शासकीय उचित मूल्य दुकानें, एल.पी.जी, पैट शॉप, न्यूजपेपर, दुग्ध, फल, सब्जी और अनुमति प्राप्त अन्य वस्तुओं, सेवाओं की होम डिलीवरी के संचालन की ही अनुमति होगी।
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...
जगदलपुर। बीती रात जगदलपुर समेत बस्तर के कई हिस्सों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। जमीन हिलने से लोग थोड़ी देर के लिए दहशत में आ गए, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी को चोट नहीं...
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...
छत्तीसगढ़ : में मौसम ने अचानक करवट ली है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का असर दिख रहा है। सूरजपुर, कोरबा और बिलासपुर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम...
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
सरगुजा। 3 अप्रैल 2026 को छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में रिंग रोड पर एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने मटन शॉप के पास अधेड़ उम्र की महिला की लाश पाई, जिसे देखकर इलाके...
कवर्धा। कबीरधाम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला नाबालिग बालक के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार हुई है। मामला सिटी कोतवाली कबीरधाम क्षेत्र का है। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि सोशल...