Google Analytics Meta Pixel Ekhbari हमारी रसोई  - Ekhabri.com

Ekhbari हमारी रसोई 

 

खमन ढोकला

 

सामग्री:

 

1 कप बेसन

2 चम्मच सूजी

1 चम्मच रिफाइंड तेल

1 चम्मच नींबू का रस

1 बड़ा चम्मच दही

आधा चम्मच चीनी

नमक स्वादानुसार

चुटकीभर हल्दी पाउडर

पानी आवश्यकतानुसार

आधा छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर

1 हरी मिर्च और आधा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक

गर्म पानी, आवश्यकतानुसार

तड़के के लिए सामग्री:

 

1 चम्मच कोई भी कुकिंग ऑयल

आधा छोटा चम्मच सरसों के बीज यानी राई

1 चम्मच नींबू का रस

1 चम्मच चीनी

नमक स्वादानुसार

4 से 5 लंबी कटी हुए हरी मिर्च

8-10 करी पत्ते

विधि:

 

एक कटोरे में बेसन और सूजी मिलाएं।

फिर इसमें दही मिलाकर इसे अच्छे से फेंट लें। ध्यान रहे इसमें गांठ न हो।

इसके बाद आवश्यकतानुसार इसमें थोड़ा-थोड़ा करके पानी मिलाएं और इसका गाढ़ा घोल तैयार करें।

जब घोल अच्छी तरह से तैयार हो जाए, फिर इसमें हल्दी, नमक, चीनी, मिर्च, अदरक, नींबू का रस और कुकिंग ऑयल मिलाएं।

बैटर बनने के बाद इसे 15 मिनट के लिए ढक कर रख दें।

इस बीच जिसमें ढोकला पकाना है, उस प्लेट में तेल लगाकर उसे अच्छे से चिकना करें, ताकि बैटर चिपके नहीं।

अब कुकर या कड़ाही लें और उसमें दो से तीन गिलास पानी डालें।

फिर उसमें एक स्टैंड रखें, ध्यान रहे स्टैंड पानी में डूबना नहीं चाहिए।

पानी को गैस पर उबाल आने के लिए रख दें।

जब पानी में उबाल आने लगे तो बैटर को लें और इसमें बेकिंग सोडा मिला लें।

अगर बेकिंग सोडा नहीं है तो आप इसमें ईनो पाउडर भी डाल सकते हैं।

अब जिस प्लेट को तेल लगाकर ग्रीस किया था उसमें ये बैटर डालकर फैला दें।

ध्यान रहे बर्तन में बैटर को ऊपर तक न भरें, बल्कि थोड़ी जगह खाली छोड़ें, क्योंकि ढोकला बनने के बाद फूलकर बर्तन के ऊपर तक आएगा।

अब जिस कड़ाही में पानी उबल रहा था और स्टैंड रखा था, उस स्टैंड के ऊपर ढोकले का बर्तन रख दें।

फिर ऊपर से इसे कवर कर दें और गैस का फ्लेम मीडियम कर दें।

मध्यम आंच पर इसे लगभग आधे घंटे तक पकने दें।

आधे घंटे बाद साफ चाकू या टूथपिक से चेक करें कि ढोकला कितना पक गया है।

अगर बैटर चाकू में नहीं चिपकता है, तो मतलब ढोकला पक गया है।

अब ढोकले को ठंडा होने के लिए रख दें।

इस बीच तड़के के लिए एक पैन में तेल गर्म करें।

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई या सरसों के दाने, करी पत्ता, हरी मिर्च, चीनी, नमक, नींबू का रस और थोड़ा पानी डालें।

तड़का तैयार है, अब एक प्लेट में ठंडे ढोकले को चाकू की मदद से निकाल लें।

इसे छोटे-छोटे या मध्यम आकार के टुकड़ों में काट लें।

अब जो तड़का बनाकर रखें हैं उसे ढोकले के ऊपर फैला दें।

तैयार है स्वादिष्ट गुजराती ढोकला, सुबह के नाश्ते में चाय या चटनी के साथ खाएं।

 

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में गर्मी का कहर बरकरार, जल्द बदल सकता है मौसम का मिजाज

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के ज्यादातर हिस्सों में इन दिनों तेज गर्मी लोगों की दिनचर्या पर भारी पड़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश का अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 2 से 3 डिग्री तक ऊपर बना हुआ है।...

मोबाइल नंबर की तरह अब बैंक अकाउंट भी होगा पोर्ट, RBI की नई तैयारी, जानिए क्या है नया नियम

By User 6 / April 1, 2026 / 0 Comments
Bank Switching Service India: नौकरी बदलने या दूसरे शहर शिफ्ट होने पर नया बैंक अकाउंट खुलवाना काफी सिरदर्द भरा काम होता है. इस झंझट को खत्म करने के लिए RBI एक नई योजना ‘पेमेंट्स विजन 2028’ पर काम कर रहा...

बिलासपुर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…घर में प्रार्थना सभा के लिए अनुमति जरूरी नहीं…जानिए पूरा मामला

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक अहम फैसले में स्पष्ट किया है कि कोई भी व्यक्ति अपने निजी आवास में शांतिपूर्ण ढंग से प्रार्थना सभा आयोजित कर सकता है और इसके लिए किसी प्रकार की पूर्व अनुमति लेना आवश्यक नहीं है।...

रायपुर का अनोखा आस्था केंद्र…चिट्ठी वाले हनुमान जी” के दरबार में लिखकर मांगते हैं मन्नत

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनुमान जी का एक ऐसा मंदिर है, जो अपनी अनोखी परंपरा के कारण दूर-दूर तक प्रसिद्ध हो चुका है। यहां भक्त अपनी मनोकामनाएं कागज पर लिखकर भगवान के चरणों में अर्पित करते हैं। इसी वजह से...

दिल दहला देने वाली वारदात…तंत्र मंत्र के बहकावे में मां ने बेटी की ले ली जान

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने रिश्तों की संवेदनशीलता और इंसानियत दोनों को झकझोर दिया है। अंधविश्वास और तंत्र मंत्र के चक्कर में एक महिला ने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

रायपुर: सरकारी दफ्तरों में छुट्टियों का असर…कामकाज हुआ सुस्त…मार्च-अप्रैल की शुरुआत में दफ्तरों में सुस्ती

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
रायपुर: में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले दिनों में सरकारी दफ्तरों का कामकाज सुस्त दिखाई दिया। बीते नौ दिनों में फाइलें एक टेबल से दूसरी टेबल तक भी नहीं पहुँच पाईं। इसका मुख्य कारण लगातार पड़ने वाली...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

नक्सलवाद पर बड़ा बयान…‘बस्तर में अब भय नहीं, विकास और विश्वास का दौर’

By User 6 / March 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर : में नक्सलवाद के मुद्दे पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि आज देश नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व और अमित शाह के मार्गदर्शन में नक्सलवाद जैसी गंभीर समस्या से काफी हद तक...

जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला…लेकिन क्या अमित जोगी को मिलेगा सुप्रीम कोर्ट से न्याय? जानिए पूरा मामला

By User 6 / April 2, 2026 / 0 Comments
बिलासपुर : में राम अवतार जग्गी हत्याकांड मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व विधायक अमित जोगी को हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने उन्हें दोषी मानते हुए तीन हफ्ते के भीतर सरेंडर करने का आदेश दिया।   अमित जोगी...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *