Google Analytics Meta Pixel छत्तीसगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों में 3692 पदों पर होगी भर्ती - Ekhabri.com

छत्तीसगढ़ में एकलव्य आदर्श आवासीय स्कूलों में 3692 पदों पर होगी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 3692 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर सीधी भर्ती, पदोन्नती और प्रतिनियुक्ति के जरिए होगी। ऐसे प्रत्येक विद्यालय के लिए 20-20 पद स्वीकृत किए गए हैं। यह फैसला राज्य स्तरीय आवासीय एवं आश्रम शैक्षणिक संस्थान समिति संचालक मंडल की बैठक में हुआ। मंत्रालय सभागार में यह बैठक आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम की अध्यक्षता में हुई। बताया गया, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के लिए स्वीकृत प्राचार्य, उप प्राचार्य और पोस्ट ग्रेज्यूएट टीचर के पदों की भर्ती राज्य स्तर पर होगी। वहीं ट्रेंड ग्रेज्यूएट टीचर, ग्रंथपाल, संगीत शिक्षक, कला शिक्षक, शारीरिक शिक्षक, विशेष शिक्षक, काउंसलर, प्रयोगशाला सहायक, तकनीकी सहायक, लेखापाल, कार्यालय अधीक्षक, शैक्षणिक एवं व्यवसायिक मार्गदर्शक, छात्रावास अधीक्षक, केयरटेकर, वरिष्ठ सचिवालय सहायक, कनिष्ठ सचिवालय सहायक और चिकित्सा परिचायक के पदों की भर्ती जिला स्तर पर समिति द्वारा की जाएगी। बैठक में बताया गया, प्रदेश के सभी एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में स्काउड एण्ड गाइड की गतिविधि शुरू की जाएंगी। बैठक में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की संचालक शम्मी आबिदी सहित संचालक मण्डल में शामिल वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
29 स्कूल अंग्रेजी माध्यम में संचालित होंगे
संचालक मंडल की बैठक में निर्णय लिया गया, प्रदेश में स्वीकृत 29 नवीन एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम से संचालित किया जाएगा। अधिकारियों ने कहा, इस संबंध में जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया जा चुका है। इन विद्यालयों में सभी वैकल्पिक व्यवस्था हो गयी है।
10 स्कूलों की सीटें दोगुनी हुईं
अधिकारियों ने बताया, केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्रालय ने पिछले वर्षों में उउऊ योजना के तहत विशेष पिछड़ी जनजातियों के लिए 10 आवासीय विद्यालय स्वीकृत किए थे। पहले यह विद्यालय 6ठीं से 10वीं तक संचालित होते थे। प्रत्येक स्कूल में 100 सीटें थीं। अब इन स्कूलों में कक्षा पहली से पांचवीं तक को जोड़ा गया है। इससे सीटों की संख्या 100 से बढ़कर 200 हो जाएगी।
शिक्षकों के प्रशिक्षण पर भी जोर
आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के सचिव डीडी सिंह ने कहा, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण देना होगा। प्रदेश में संचालित इन आवासीय विद्यालयों में अधोसंरचना, शैक्षणिक गतिविधि, परीक्षा परिणाम, स्टाफ आदि के अनुसार रैंकिंग की जानी चाहिए। कम रैंकिंग वाले विद्यालयों में आने वाली दिक्कतों को दूर किया जाएगा। इसके लिए अन्य प्रदेश के अच्छे स्कूलों का अध्ययन भ्रमण भी किया जा सकता है।
*

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कृष्ण प्रकटोत्सव पर प्रदेशभर के वरिष्ठ पत्रकार सम्मानित

By Reporter 5 / September 6, 2026 / 0 Comments
श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट ने पत्रकारिता, समाजसेवा और बाल वीरता को किया सम्मानित   दुर्ग। श्री श्यामा श्याम धाम ट्रस्ट उमरपोटी, दुर्ग द्वारा कृष्ण प्रकटोत्सव के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रदेशभर से पहुंचे वरिष्ठ पत्रकारों को उत्कृष्ट पत्रकारिता के...

जन्माष्टमी पर कृष्णमय हुआ रायपुर, मुख्यमंत्री साय ने किया शंख अभिषेक

By Reporter 5 / September 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर । राजधानी रायपुर के टाटीबंध स्थित इस्कॉन रायपुर के श्री श्री राधा रासबिहारी जी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महा-महोत्सव भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार को महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने...

स्किन की करें ऐसे देख भाल, चमकने लगेगी आपकी त्वचा

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मौसम बदलने के साथ त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं। तेज धूप, उमस, पसीना और धूल-मिट्टी की वजह से चेहरा डल और ऑयली दिखने लगता है। ऐसे में ज्यादातर लोग ग्लोइंग और साफ त्वचा पाने के लिए महंगे...

नेकी की दीवार बनी गंदगी का अड्डा, शिकायत मिलते ही निगम ने चलाया सफाई अभियान

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्रमांक 8 स्वास्थ्य विभाग ने जनशिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए वार्ड क्रमांक 20 क्षेत्र में कोटा मार्ग स्थित नेकी की दीवार साइट की विशेष सफाई कराई। मौके पर जमा पुराने और अनुपयोगी...

रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव, इलाके में फैली सनसनी

By User 6 / September 4, 2026 / 0 Comments
मनेन्द्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ में शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया. खबर है कि रेलवे लाइन के किनारे नाले में एक युवक का शव मिला. शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. आसपास के लोगों...

हरतालिका तीज व्रत 2026: 14 या 15 सितंबर, कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज, जानें क्या कहता है पंचाग

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
हरतालिका तीज का व्रत भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर रखा जाता है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और विधि-विधान से पूरे शिव परिवार की उपासना करती हैं। इस बार तीजा के व्रत किए जाने को लेकर...

बंजर जमीन पर ग्राफ्टेड खेती ने बदली किसान की किस्मत, कमाए 4.25 लाख  

By Reporter 5 / September 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ में आधुनिक कृषि तकनीकों का इस्तेमाल किसानों के लिए नई संभावनाएं खोल रहा है। रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झारआमा के किसान एतवार साय पैकरा ने ग्राफ्टेड टमाटर और बैंगन की खेती से सफलता की मिसाल...

सुकमा के मेटागुड़ा पहुंचे कलेक्टर, ग्रामीणों की समस्याओं पर तुरंत हुई कार्रवाई

By User 6 / September 6, 2026 / 0 Comments
सुकमा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही सुनिश्चित करने की दिशा में सुकमा जिला प्रशासन ने संवेदनशील पहल की है। दो दिन पहले मेटागुड़ा गांव के ग्रामीण स्कूल, आंगनबाड़ी भवन और अन्य...

छत्तीसगढ़ की राजधानी में फिर से लौटा कोरोना, 20 दिन में चार मरीज

By User 6 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बार फिर से कोरोना ने दस्तक दी है। 20 दिनों के भीतर शहर में कुल चार कोरोना संक्रमित मरीज सामने आ चुके हैं। बढ़ती संख्या से राज्य में हड़कंप मच गया है। राहत...

41 गांवों में पहुंची नेत्र सेवा, चार हजार ग्रामीणों की हुई जांच

By Reporter 5 / September 3, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। अदाणी पावर लिमिटेड, छोटे भंडार की सामाजिक विकास इकाई अदाणी फाउंडेशन की ओर से संचालित विज़न केयर कार्यक्रम के तहत रायगढ़ जिले के प्लांट परिधीय क्षेत्र और रेलवे कॉरिडोर से जुड़े 41 गांवों में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चश्मा...