Google Analytics Meta Pixel राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता 2025 में प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, देश में दूसरा स्थान - Ekhabri.com

राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता 2025 में प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों का उत्कृष्ट प्रदर्शन, देश में दूसरा स्थान

रायपुर, 15 नवंबर 2025 | छत्तीसगढ़ के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने ओडिशा के सुंदरगढ़ में 11 से 15 नवंबर 2025 तक आयोजित चौथी राष्ट्रीय कीड़ा प्रतियोगिता में देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ के 75 एकलव्य विद्यालयों से चयनित 466 प्रतिभागियों सहित कुल 516 सदस्यीय दल ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस उपलब्धि पर टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह परिणाम राज्य में जनजातीय शिक्षा, खेल संसाधनों के विस्तार और युवा खिलाड़ियों को मिल रहे प्रोत्साहन को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने निरंतर मेहनत और अनुशासन के साथ राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम आगे बढ़ाया है।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जनजातीय प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के लिए खेल सुविधाओं के विस्तार, प्रशिक्षण व्यवस्था और विद्यालयों में खेल अवसंरचना को मजबूत करने पर निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, विद्यालय प्रबंधन और अभिभावकों के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

 

प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने कुल **162 पदक** हासिल किए—

 

* **55 स्वर्ण**

* **43 रजत**

* **64 कांस्य**

 

विभिन्न खेलों में प्रदर्शन इस प्रकार रहा—

 

* स्विमिंग: 10 स्वर्ण, 09 रजत, 07 कांस्य

* कुश्ती: 07 स्वर्ण

* एथलेटिक्स: 07 स्वर्ण

* ताईक्वांडो: 05 स्वर्ण

* तीरंदाजी: 05 स्वर्ण

* जूडो: 04 स्वर्ण

* बैडमिंटन: 04 स्वर्ण

 

समापन अवसर पर ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी और केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम ने छत्तीसगढ़ की टीम को ट्रॉफी प्रदान की।

 

राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27,300 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जहाँ शिक्षा के साथ-साथ मानसिक और शारीरिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। इसी निरंतर प्रयास के परिणामस्वरूप विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

 

इस उपलब्धि पर आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम, प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा और आयुक्त डॉ. सारांश मित्तर ने भी विजेता विद्यार्थियों और टीम को शुभकामनाएँ दी हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पीईटी 2026: 14 मई को परीक्षा, 27 मार्च तक आवेदन का मौका

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
CG PET 2026: परीक्षा की तारीख और आवेदन प्रक्रिया CG PET 2026 के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम) ने 14 मई को लिखित परीक्षा आयोजित करने की घोषणा की है। इच्छुक अभ्यर्थी 27 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते...

जल जीवन मिशन घोटाला: फरार पूर्व IAS की तलाश में 21 शहरों में छापेमारी

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
जयपुर : जल जीवन मिशन घोटाला मामले में फरार पूर्व आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल और अन्य आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। 17 फरवरी 2026 से शुरू हुआ विशेष तलाशी अभियान अब और व्यापक हो चुका है। 4...

रायपुर लौटते ही रमन सिंह से मिलने पहुंच रहे CM साय, क्या इस मुलाकात के पीछे है कोई बड़ा सियासी संकेत?

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
Raman Singh surgery के बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष Raman Singh शुक्रवार को Coimbatore से इलाज करवाकर Raipur लौट आए। एयरपोर्ट पहुंचने पर भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।   जानकारी के मुताबिक,...

छत्तीसगढ़ में शुरू होने वाला है गर्मी का ‘असली खेल’, अगले एक हफ्ते के लिए मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

By User 6 / March 7, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों मौसम पूरी तरह शुष्क बना हुआ है और लोगों को धीरे-धीरे गर्मी का अहसास होने लगा है. मौसम विभाग का कहना है कि फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय बदलाव की संभावना नजर...

बिलासपुर में पुलिस टीम पर हमला, दो आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
Bilaspur Police Attack का एक गंभीर मामला सामने आया है। छत्तीसगढ़ के Bilaspur जिले के Bilha थाना क्षेत्र में बदमाशों को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार...

जशपुर राइस मिल में भीषण आग, 12 मजदूर सुरक्षित; मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी

By User 6 / March 3, 2026 / 0 Comments
जशपुर राइस मिल आग: 12 मजदूरों को सुरक्षित निकाला जशपुर राइस मिल आग की घटना ने ओडिशा-झारखंड सीमा से लगे तपकरा तहसील के ग्राम उपरकछार में हड़कंप मचा दिया। सोमवार शाम करीब 4 बजे शंभु गुप्ता राइस मिल से धुआं...

छत्तीसगढ़ का मिनी मसूरी: चिरमिरी की खूबसूरती जीत लेती है दिल

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
Chirmiri Hill Station Chhattisgarh राज्य के सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। छत्तीसगढ़ में कई प्राकृतिक और मनमोहक जगहें हैं, लेकिन कोरिया जिले में स्थित चिरमिरी अपनी अलग पहचान रखता है। शांत वातावरण, ठंडी हवाएं और...

विनोद तावडे को राज्यसभा प्रत्याशी बनने पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता विनोद तावडे राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किए जाने पर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने उन्हें हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तावडे का अनुभव, नेतृत्व क्षमता और संगठनात्मक समझ संसद की...

IND vs ENG: अक्षर का कैच या बुमराह का ओवर…? सूर्या ने बताया क्या था मैच का टर्निंग प्वाइंट

By User 6 / March 6, 2026 / 0 Comments
IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराकर अपनी अहमदाबाद की टिकट पक्की कर...

सुकमा में सबरी नदी हादसा: SBI कैशियर की डूबने से मौत

By User 6 / March 5, 2026 / 0 Comments
सुकमा : जिले के कोंटा ब्लॉक से एक दुखद खबर सामने आई है। होली का त्योहार मनाने के बाद सबरी नदी में डूबने से मौत का मामला सामने आया है, जिसमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक कैशियर की...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *