इन दिनों साइबर ठग लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। जालसाज फोन कर खुद को पुलिस अधिकारी बताते हैं और फिर डरा धमका वसूली करते हैं। मरवाही थाना क्षेत्र में बेटे को रेप के आरोप से बचाने के नाम पर पिता से लाखों रुपये ऐंठ लिए गए। गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के मरवाही थाना क्षेत्र के कुम्हारी गांव निवासी एक पिता से बेटे को रेप के आरोप से बचाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिया गया। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, कुम्हारी गांव के अवधेश भट्ट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मरवाही में माली के पद पर पदस्थ हैं। तीन दिन पहले उनको फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि तुम्हारा लड़का बलात्कार के केस में फंस गया है। वह छूट सकता है, लेकिन उसे बचाने के लिए आपको एक फोन नंबर दे रहा हूं। उसमें एक लाख रुपया डाल दो। इसके बाद अवधेश भट्ट ने 80 हजार रुपया उसके खाते में डाल दिया और उसे स्क्रिनशॉट भेज दिया। फिर उसे फोन आया और कहा गया कि दूसरा फोन नंबर दे रहा हूं, उसमें 20 हजार और डाल दो। इसके बाद अवधेश कुमार ने 20 हजार भी डाल दिए। इसके बाद फोन करने वाले ने टीआई के नाम पर औऱ अन्य कई प्रकार से दो-तीन किश्तों में 2 लाख रूपये ऐंठ लिये।
अब भी उस अज्ञात कॉलर की डिमांड खत्म नहीं हुई। अबकी बार उसने अवधेश कुमार को DNA टेस्ट से उसके लड़के का नाम हटाने के नाम पर फिर दो लाख रूपये मांगे। तब उनको ठगी का अहसास हुआ और तब उसने मरवाही थाने में ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पीड़ित की रिपोर्ट पर मरवाही थाना पुलिस ने एफआई आर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, शिकायत के बाद पुलिस ने एक लाख रुपए के ट्रांजेक्शन प्रोसेस को होल्ड कर लिया है और मामले में जांच जारी है। ठगी के नए मामले सामने आने पर पुलिस लोगों से अपील कर रही है कि लोग जागरूक रहें और बिना सोचे समझे किसी को पैसे ट्रांसफर न करें।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर, 09 अप्रैल 2026।गर्मी के मौसम में बढ़ती यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ी सुविधा दी है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने गोंदिया से रक्सौल के बीच साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का...
By User 6 /
April 8, 2026 /
छत्तीसगढ़ : की राजधानी रायपुर में आयुष्मान योजना के नियमों के उल्लंघन का बड़ा मामला सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना के तहत मुफ्त इलाज का प्रावधान होने के बावजूद एक निजी अस्पताल पर मरीजों से...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...
By User 6 /
April 7, 2026 /
पखांजूर। कांकेर जिले के दुर्गकोंदल थाना क्षेत्र के खुटगांव हेलीपेड में बीते सोमवार देर रात एक युवक की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया। शुरुआती जांच में यह घटना सड़क हादसे जैसी प्रतीत हुई, लेकिन पुलिस की गहन...
By User 6 /
April 8, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी सोच में सकारात्मकता बनी रहेगी और आप बचत पर भी पूरा ध्यान देंगे। आर्थिक विषयों में आपको स्पष्टता बनाये रखनी होगी। आप अपनी...
By User 6 /
April 8, 2026 /
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पुरानी दुश्मनी के चलते चाकूबाजी की गंभीर घटना सामने आई है। पिकनिक मनाने गए एक युवक पर पांच लोगों ने मिलकर जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों...
By User 6 /
April 11, 2026 /
रायपुर, 11 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा ब्लॉक स्थित साकरा गांव के किसान संजय वर्मा ने पारंपरिक धान खेती छोड़कर रजनीगंधा (ट्यूबरोज) की खेती अपनाकर आय का नया रास्ता बनाया है। शासकीय योजनाओं के सहयोग से उन्होंने खेती...
By User 6 /
April 9, 2026 /
रायपुर। आज के समय में बच्चों के लिए सही स्कूल का चयन अभिभावकों के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया है। हर स्कूल खुद को बेहतर बताता है, लेकिन सही निर्णय वही होता है जो बच्चे की जरूरत, रुचि और...
By User 6 /
April 7, 2026 /
रायपुर, 7 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के दौरान राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपरा और सांस्कृतिक पहचान को दर्शाती बेल मेटल से निर्मित ‘माता कौशल्या के राम’ की विशेष...
By User 6 /
April 10, 2026 /
रायपुर, 10 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में आगामी मई-जून 2026 में संभावित नगरीय निकाय और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को देखते हुए मतदाता सूची पुनरीक्षण की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा इस दिशा में व्यापक स्तर पर...