Google Analytics Meta Pixel चुनाव परिणाम, धान और किसान - Ekhabri.com

चुनाव परिणाम, धान और किसान

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की शुरुआत एक नवंबर से हो गई। मगर, अब तक कई किसान खरीदी केंद्र तक नहीं पहुंचे हैं। पहले किसान दीपावली की तैयारी में व्यस्त थे फिर चुनाव आ गया। अब भी मंड़ी नहीं पहुंचने का कारण राजनीतिक दलों के घोषणा पत्र में किए गए वादे को माना जा रहा है। किसान भी सरकार बनने का इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस सरकार आई तो कर्जमाफ़ी और बीजेपी सरकार आई तो बकाया बोनस मिलेगा। इसे लेकर कांग्रेस-भाजपा के बीच बयानबाज़ी भी जारी है।

 

 

 

किसान नेताओं का दावा है कि भाजपा ने धान का समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 3100 रुपये और कांग्रेस ने 3200 रुपये देने का वादा किया है। इसके अलावा कांग्रेस ने कर्जमाफी और भाजपा ने बकाया बोनस देने का वादा किया है। किसानों के दोनों हाथों में लड्‌डू है, इसलिए वे निश्चिंत है। वहीं, बीजेपी के पूर्व विधायक और प्रवक्ता श्रीचंद सुन्दरानी ने कहा कि किसान मंडियों में धान नहीं ला रहे, क्योंकि कांग्रेस की सरकार में उन्हें नुकसान होगा, इसलिए वे मंडियों में धान नहीं ला रहे हैं। किसानों को भाजपा सरकार बनने पर फायदा मिलेगा।

 

 

 

बीजेपी के बयान पर कांग्रेस ने पलटवार किया है..कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय ठाकुर ने कहा कि बीजेपी को दिन में सपने देखने की बीमारी हो गई है। किसानों को कांग्रेस की सरकार बनने का इंतजार है। वहीं, किसानों द्वारा मंडियों में धान लेकर नहीं जाने पर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि 2018 में भी किसान धान नहीं बेच रहे थे। उनको भी परिणाम का है कि कांग्रेस सरकार ऋण माफी के साथ ही प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान 3200 रुपये धान खरीदेगी, इसलिए किसान इंतज़ार कर रहे है।

 

 

छत्तीसगढ़ में पिछले साल 15.31 लाख टन धान खरीदी हुई थी। इस बार खरीफ विपणन वर्ष 2023–24 का आंकड़ा इसके आसपास भी नहीं पहुंच पाया है। मतदान और त्यौहार के बीच किसानों के धान बेचने मंडी में नहीं पहुंच पाने का कारण राजनीतिक दलों का घोषणा पत्र भी चर्चाओं में है। हालांकि खरीफ विपणन वर्ष 2023–24 के लिए धान खरीदी की प्रक्रिया लगातार जारी है। इसके बावजूद कई ऐसे खरीदी केंद्र है, जहां किसान धान बेचने नहीं पहुंच रहे हैं।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


उदयपुर में रश्मिका-विजय की ग्रैंड वेडिंग, सिर्फ 230 खास गेस्ट होंगे शामिल

By Reporter 1 / February 23, 2026 / 0 Comments
साउथ सिनेमा की लोकप्रिय जोड़ी रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। लंबे समय से उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं हो रही थीं, और अब शादी की खबर ने प्रशंसकों में उत्साह बढ़ा...

सुपर-8 में भारत की अग्निपरीक्षा, जानें किन टीमों से कब होगी भिड़ंत

By Reporter 1 / February 19, 2026 / 0 Comments
आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अब अपने सबसे निर्णायक और दिलचस्प दौर यानी सुपर-8 में पहुंच चुका है। ग्रुप-1 की तस्वीर पूरी तरह से साफ हो गई है, जिसमें मेजबान भारत के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज और...

Raipur में टला बड़ा हादसा, पेट्रोल भराने आए ग्राहक की बाइक में शख्स ने लगाई आग, डराने वाला है CCTV फुटेज!

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
Raipur News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया. यहां एक ग्राहक अपनी बाइक में पेट्रोल भराने के लिए पेट्रोल पंप पहुंचा था. इस दौरान वहां मौजूद एक शख्स ने उसकी गाड़ी के पेट्रोल टैंक पर...

दिल्ली में इंडिया AI समिट में रायपुर के भाई-बहन अव्वल

By User 6 / February 19, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इंडिया AI इंपैक्ट बिल्डथन समिट में रायपुर निवासी अनुराग मानिक और आस्था मानिक ने प्रथम स्थान हासिल कर छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। देशभर से आए हजारों प्रतिभागियों के बीच इस सिबलिंग...

रायपुर–महासमुंद रोड पर डिवाइडर व रेलिंग तोड़कर पलटी कार, दो भाइयों समेत 3 की मौत

By Rakesh Soni / February 21, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे रायपुर–महासमुंद मुख्य मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों समेत तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।...

कृषि मंडी अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप, भेजा जेल

By Rakesh Soni / February 20, 2026 / 0 Comments
कोरबा। महिला से यौन उत्पीड़न के एक मामले में कटघोरा में पदस्थ रहे पूर्व कृषि मंडी अधिकारी राहुल साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस टीम ने रायगढ़ जिले के घरघोड़ा से आरोपी को गिरफ्तार...

MP News: ग्वालियर से रवाना की गई भगवान राम की 51 फीट प्रतिमा, रायपुर के चंद्रखुरी में स्थापित होगी

By User 6 / February 20, 2026 / 0 Comments
MP News: भगवान श्री राम के ननिहाल पक्ष रायपुर के चंद्रखुरी में लगने वाली भगवान श्री राम की 51 फीट की मूर्ति रायपुर के लिए रवाना हो गई है. ग्वालियर के विश्व प्रसिद्ध टिड मिंट पत्थर से भगवान श्री राम...

सिविल जज परीक्षा का रिजल्ट जारी, अंजुम आरा ने किया टॉप, शिवांगी दूसरे नंबर पर

By Reporter 1 / February 22, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग ने विधि एवं विधायी कार्य विभाग के तहत सिविल जज परीक्षा के कुल 57 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची जारी कर दी है। मेरिट सूची में अंजुम आरा ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि...

पिटाई से मौत नहीं होने पर पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया

By Rakesh Soni / February 18, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले खरसिया चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहापाली में एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। अधजले हालत में खेत युवक मिलने व मौत के सभी सभी पहलुओं में पुलिस सूक्ष्मता...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *