Google Analytics Meta Pixel व्यस्त बाजार मालवीय रोड में बिजली के तार होंगे अंडरग्राउंड, 20 दिन के बाद शुरू होगा काम - Ekhabri.com

व्यस्त बाजार मालवीय रोड में बिजली के तार होंगे अंडरग्राउंड, 20 दिन के बाद शुरू होगा काम

रायपुर। मालवीय रोड पर कोतवाली चौक से जयस्तंभ चौराहे के बीच की वायरिंग अंडरग्राउंड की जाएगी। उसके बाद अभी बाजार में नजर आने वाला वायरों का जाल नजर नहीं आएगा। पूरी वायरिंग अंडर ग्राउंड रहेगी। नगर निगम और स्मार्ट सिटी ने इसकी प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम की टीम ने पूरे एरिया का सर्वे किया। 31 दिसंबर को इस काम के टेंडर जारी कर दिए जाएंगे। 20 दिन में ही वर्क आर्डर जारी करने का प्लान है। मालवीय रोड शहर की सबसे प्रमुख रोड होने के साथ राजधानी का मुख्य मार्केट हब है। इसी रोड से सदर का सराफा बाजार जुड़ा है। गोलबाजार, शास्त्री मार्केट और जवाहर बाजार भी इसी रोड से कनेक्ट हैं। अभी इस रोड पर वायरिंग सिस्टम पुराना है। बिजली के खंभे भले ही बीच में लगे हैं, लेकिन वायरों का जाल रोड पर फैला है। अंडर ग्राउंड किए जाने से बाजार की शोभा बढ़ जाएगी। नगर निगम और रायपुर स्मार्ट सिटी तथा छत्तीसगढ़ बिजली कंपनी ने बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोमवार को महापौर एजाज ढेबर के साथ अफसरों ने मालवीय रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान पूरे प्लान की दिक्कतों की समीक्षा कर उसे दूर करने के निर्देश दिए गए।
-शहर के एबीडी एरिया के 777 एकड़ में अंडरग्राउंड होगी वायरिंग
स्मार्ट सिटी की प्लानिंग के तहत शहर के एबीडी एरिया के 777 एकड़ क्षेत्र में बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करना है, लेकिन तकनीकी दिक्कतों की वजह से पिछले चार साल में ये प्रोजेक्ट ही अटका है। दरअसल, एबीडी एरिया शहर के डेंस पापुलेशन यानी घनी आबादी वाला इलाका है। इसी के दायरे में सभी प्रमुख बाजार, रिहायशी इलाके, कांप्लेक्स और सरकारी व निजी दफ्तर हैं। सड़कें भी काफी संकरी हैं। दिनभर वाहनों का दबाव भी काफी ज्यादा रहता है। इसलिए पूरे एबीडी एरिया में अंडरग्राउंड केबल बिछाने के लिए पूरी सड़कों की खुदाई करने से दिक्कतें बढ़ने का खतरा है। इसलिए एबीडी एरिया में यह काम अब तक शुरू नहीं हो पाया। बिजली कंपनी ने तेलघानी नाका से इसका काम शुरू करने का प्रयास किया था। तेलघानी नाका से स्टेशन चौक, फाफाडीड शास्त्री चौक तक केबलों को अंडरग्राउंड करना था, लेकिन कुछ तकनीकी दिक्कतों की वजह से प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ पाया। महापौर एजाज ढेबर ने इस दिक्कत को देखते हुए प्रमुख बाजार वाले इलाके की प्रमुख एक-एक सड़क को चुनकर वहां केबलों को अंडरग्राउंड करने के निर्देश दिए।
–31 को टेंडर जारी होंगे निगम का पायलट प्रोजेक्ट
31 दिसंबर तक इस काम का टेंडर कर दिया जाएगा। इसके बाद अगले 15-20 दिनों में इसका वर्कआर्डर जारी करने के साथ काम भी शुरू हो जाएगा। निगम ने इसे पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर लिया है। मालवीय रोड को सुंदर बनाने के बाद शहर के अन्य प्रमुख बाजारों और सड़कों में भी बिजली के तारों को अंडरग्राउंड करने के साथ उन जगहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
-शासन चाहता है शहर बने सुंदर स्मार्ट सिटी
महापौर ढेबर के साथ एमआईसी सदस्य श्रीकुमार मेनन, सतनाम सिंह पनाग, अजीत कुकरेजा, राधेश्याम विभार व रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड व छत्तीसगढ़ राज्य पावर वितरण कंपनी के अधिकारी जयस्तंभ चौराहे से कोतवाली चौक तक पैदल निरीक्षण करने निकले।
महापौर ने रोड के सर्वे के बाद अफसरों को जल्द से जल्द इसका काम शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर रायपुर को सुंदर स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसके लिए नगरीय प्रशासन व विकास विभाग भी हर स्तर पर सहयोग कर रहा है। ऐतिहासिक गोलबाजार को स्मार्ट बाजार बनाने के बाद जवाहर बाजार, सिटी कोतवाली थाना के साथ अब शहर के लोगों को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिलने वाली है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


कक्षा से समाज तक बदलाव की मिसाल पेश कर रहीं शिक्षिका खेमेश्वरी साहू, रचनात्मक शिक्षा से संवार रहीं बच्चों का भविष्य

By User 6 / October 4, 2026 / 0 Comments
बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के छेरकाडीह स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता पर जोर; विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए कर रहीं निरंतर प्रयास   पलारी, बलौदाबाजार-भाटापारा। शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि...

प्लेन हाइजैक की खबर से उड़े सबके होश, को पायलट ने अपने साथी पायलट को मारा चाकू

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. दुबई से इज़रायल के लिए जा रही फ्लाई दुबई की फ्लाइट को हाईजैक करने की कोशिश की गई है। फ्लाइट में को-पायलट ने अपने साथी पायलट को चाकू मारकर घायल कर दिया और अपने हाथ में पूरा कंट्रोल...

कचना, लामांडी और सड्डू में अब सुनियोजित विकास की नई तैयारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर के कचना, लामांडी और सड्डू क्षेत्र में सुनियोजित विकास को गति देने के लिए नगर विकास योजना आगे बढ़ाई जा रही है। रायपुर विकास प्राधिकरण द्वारा तैयार की जा रही इस योजना का उद्देश्य क्षेत्र में सड़क,...

छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले, अतिथि व्याख्याताओं और पूर्व अग्निवीरों को लाभ

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 30 सितंबर 2026 को मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के शासकीय महाविद्यालयों में अतिथि व्याख्याताओं की नियुक्ति से लेकर पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षण...

19 नायब तहसीलदार बने तहसीलदार, पदोन्नति की लिस्ट हुई जारी

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ राजस्व विभाग ने 19 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार पदोन्नत किया गया है. इस पदोन्नति के साथ उनका स्थानांतरण भी किया है. सभी से 10 दिनों में पदभार ग्रहण करने कहा गया है. इसके लिए आदेश जारी हो गया...

आज से बदल जाएंगे यह बड़े नियम, UPI का अधिक उपयोग करने वाले जाने नाए नियम

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली. 1 अक्टूबर 2026 से आम लोगों की जेब और रोजमर्रा के खर्च से जुड़े कई बड़े बदलाव लागू हो गए हैं। इनमें कॉमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत, LPG सब्सिडी के लिए आधार बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन, SBI के ATM नियम...

दीपक अग्रवाल के अवकाश के बीच सरकार ने दो IAS को सौंपी जिम्मेदारी

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। यह प्रशासनिक व्यवस्था नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन दीपक कुमार अग्रवाल के अवकाश पर...

छत्तीसगढ़ की बेटी ने ऑस्ट्रेलिया में रचा सफलता का नया इतिहास

By User 6 / October 1, 2026 / 0 Comments
रायपुर/मेलबर्न। छत्तीसगढ़ की बेटी पल्लवी नायक और उनके पति विक्रम नायक ने ऑस्ट्रेलिया में अपनी उद्यमिता और मेहनत का परचम लहराया है। मेलबर्न स्थित उनकी सोशल मीडिया मार्केटिंग एजेंसी Social Sage ने 2026 Australian Women's Small Business Champion Awards में...

छत्तीसगढ़ में तबादलों की बड़ी सूची जारी, 125 डिप्टी कलेक्टर प्रभावित

By User 6 / September 29, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रशासन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 125 डिप्टी कलेक्टरों के तबादले किए हैं। इस बड़े प्रशासनिक बदलाव के बाद प्रदेश के कई जिलों में...

रायपुर में संपत्तियों का हाईटेक ड्रोन सर्वे, हर प्रॉपर्टी को मिलेगा यूनिक नंबर

By User 6 / September 30, 2026 / 0 Comments
रायपुर में संपत्तियों के प्रबंधन को आधुनिक और पारदर्शी बनाने की दिशा में रायपुर विकास प्राधिकरण (RDA) बड़ी तकनीकी पहल करने जा रहा है। RDA के संपूर्ण अधिकार क्षेत्र में GIS आधारित एसेट मैपिंग, हाईटेक ड्रोन सर्वे, पुराने अभिलेखों का...