Google Analytics Meta Pixel दुर्गम ग्राम परचेली में पहुंची बिजली : ग्रामीणों के चेहरे खुशी से हुए रोशन - Ekhabri.com

दुर्गम ग्राम परचेली में पहुंची बिजली : ग्रामीणों के चेहरे खुशी से हुए रोशन

रायपुर-किसी भी क्षेत्र के बुनियादी विकास में पानी, बिजली, स्वास्थ्य, शिक्षा की सुव्यवस्था और आवागमन की सुलभता मुख्य मानक माने जाते है, इनमें भी विद्युतीकरण का होना इस मायने में महत्वपूर्ण हो जाता है कि विकास के बाकी मापदंड इस पर ही टिके रहते है। एक विद्युत विहीन ग्राम के निवासी होने की व्यथा वहां बसे हुए व्यक्ति ही समझ सकते है। वर्तमान दौर में हमें बिना विद्युत व्यवस्था के रहने की कल्पना भी असाध्य प्रतीत होती है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ऐसे ही दुर्गम विद्युत विहीन गांवों में विद्युतीकरण का दायित्व अधिकारियों को सौंपा और इसी का परिणाम है दंतेवाड़ा जिलें का सुदूर गांव परचेली अब रोशन हो गया है।
दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लाक अंतर्गत सुदूर ग्राम परचेली के ग्रामीणों की यह विडंबना थी कि वे सालो साल अंधेरे में रहने के लिए विवश थे, इसके प्रमुख कारणों में कुछ तो इस ग्राम की दुर्गम भौगोलिक बसाहट थी उस पर सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र के रूप में भी यह चिन्हित था और भी कई अन्य कारणों से भी यह ग्राम विद्युतीकरण से अब तक वंचित रहा परंतु कहते है न कि परिस्थितियां सदैव एक जैसी नहीं रहती है परेशानियों के बादल भी आखिरकार छंट ही जाते है। आज परचेली ग्राम की स्थिति बदल गई है और यह रोशनी से जगमगा रहा है और इन गांव में रहने वाले 4 हजार परिवार के घर भी रोशन हो उठे है, और परचेली के सभी 12 पारा टोला मजरा, (पटेलपारा, कोरोपालपारा, तहसीलपारा, जंगलपारा, सिलपतपारा, कुकुरपारा, फुलमपारा, कुआरामपारा, कोटवारपारा, बोरपदरपारा, बंड़ीपारा, बोथापारा) में विद्युतीकरण हो चुका है इस प्रकार सभी पारा में बिजली पहंुचने से ग्रामीणों के चेहरों में खुशी है। पूर्व में बिजली न होने से होने वाली दिक्कतों के संबंध में ग्रामीण बताते है कि उन्हें शाम ढलते तक अपने पूरा काम धाम निपटाकर घरों में बंद हो जाना पड़ता था और रात में मजबूरीवश कहीं आने-जाने के लिए लालटेन और दीये का ही सहारा था। इसके पश्चात क्रेडा द्वारा वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सौर ऊर्जा प्रकाश की व्यवस्था से परेशानियों से कुछ निजात मिली थी। परंतु अब ग्राम का शत प्रतिशत विद्युतीकरण होने से पूरे क्षेत्र को राहत मिली है। गौरतलब है कि कलेक्टर श्री विनीत नंदनवार के मार्गदर्शन में जिला विद्युत वितरण कंपनी मर्यादित द्वारा जिले के ग्रामों का शत प्रतिशत विद्युतीकरण किया गया है। बहरहाल लालटेन और दीए के युग में जी रहें ग्राम परचेली के ग्रामीणों के लिए गांव में विद्युतीकरण का होना विकास का उजाला लेकर आया है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

रायगढ़ के परीक्षा केंद्र में नकल का खेल, पैसे नहीं देने पर छात्रों को रोका

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
रायगढ़। जिले के खरसिया क्षेत्र से शिक्षा व्यवस्था को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। बर्रा ओपन परीक्षा केंद्र में छात्रों से 8 से 12 हजार रुपये लेकर नकल कराने और पर्चियां उपलब्ध कराने के गंभीर आरोप लगे हैं।...

दुर्ग में दो छात्रों की आत्महत्या से सनसनी, अलग-अलग घटनाओं में गई जान

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़ : के दुर्ग जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं ने सभी को झकझोर दिया। दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कारणों की पड़ताल की जा रही...

RTE पर सख्त हुई छत्तीसगढ़ सरकार, नियम तोड़ने वाले निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा

By User 6 / April 7, 2026 / 0 Comments
रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने शिक्षा के अधिकार कानून को लेकर कड़ा रुख अपनाते हुए साफ संदेश दिया है कि RTE के तहत बच्चों को दाखिला नहीं देने वाले निजी स्कूलों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ी तो ऐसे...

रायपुर फ्लाईओवर योजना पर नया विवाद, सांसद ने उठाए सवाल

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल शारदा चौक से तात्यापारा चौक तक बनने वाले प्रस्तावित फ्लाईओवर को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस परियोजना पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने आपत्ति जताते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को...

आज का राशिफल 

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज आपके चारों का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपको एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपके घर किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों को थोड़ा सावधान चलना होगा, क्योंकि वह किसी के...

छत्तीसगढ़ में माओवाद खत्म, बस्तर में विकास का नया दौर शुरू

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 4 अप्रैल 2026।छत्तीसगढ़ में माओवादी आतंक के पूरी तरह समाप्त होने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की सराहना करते हुए इसे देश, सुरक्षा बलों और बस्तर की जनता...

दिल्ली में LPG की कालाबाजारी का खुलासा, 75 सिलेंडर जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार

By User 6 / April 4, 2026 / 0 Comments
नई दिल्ली। रसोई गैस सिलेंडरों की बढ़ती मांग के बीच कालाबाजारी करने वाले गिरोह पर दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर कुल 75 एलपीजी सिलेंडर बरामद किए हैं और इस मामले में एक आरोपी को...

झटपट और पौष्टिक नाश्ता…घर पर बनाएं स्वादिष्ट कांदा पोहा…जानें स्वाद बढ़ाने वाला खास नुस्खा!

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
अगर आप सुबह के नाश्ते में ऐसा कुछ चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ हल्का भी हो, तो कांदा पोहा एक बेहतरीन चुनाव है। Maharashtra का यह लोकप्रिय नाश्ता कम समय में तैयार हो जाता है और पेट के...

बिलासपुर हाईकोर्ट का अहम फैसला…विवादित जमीन खरीदने वालों के लिए सख्त संदेश

By User 6 / April 5, 2026 / 0 Comments
Bilaspur हाईकोर्ट ने जमीन से जुड़े एक अहम मामले में महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए कहा है कि यदि कोई व्यक्ति ऐसी संपत्ति खरीदता है, जिस पर पहले से न्यायालय में विवाद लंबित है, तो उसे अलग से पक्षकार बनाकर सुनना...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *