Google Analytics Meta Pixel भारत का दौरा टाल चुपके से चीन पहुंचे एलन मस्क - Ekhabri.com

भारत का दौरा टाल चुपके से चीन पहुंचे एलन मस्क

टेस्ला सीईओ और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के मालिक एलन चीन के दौरे पर रवाना हुए हैं। हैरानी वाली बात ये है कि एलन मस्क का चीन दौरा ऐसे समय पर हो रहा है, जब कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने भारत दौरे को टाल दिया था। एलन मस्क के दौरे के पोस्टपोन होने की जानकारी 20 अप्रैल को सामने आई थी। भारत दौरे पर मस्क प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने वाले थे। इस मुलाकात में भारतीय बाजार में टेस्ला की एंट्री पर चर्चा भी होनी थी। भारत में इलेक्ट्रिक व्हीकल का मार्केट भी तेजी से बढ़ रहा है। भारत दौरा टलने पर एलन मस्क ने कहा था, “दुर्भाग्य से बहुत बड़े टेस्ला दायित्वों की वजह से भारत यात्रा को टालना पड़ रहा है, लेकिन मैं इस साल के आखिर में वहां आने के लिए उत्साहित हूं।”

 

 

 

एलन मस्क के अचानक चीन दौरे की वजह से कई तरह के सवाल उठ खड़े हो रहे हैं। हालांकि, ज्यादातर लोगों का कहना है कि मस्क चीन इसलिए पहुंचे हैं, ताकि चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल मार्केट में टेस्ला की एंट्री करा सकें। चीन इलेक्ट्रिक वाहनों का दूसरा सबसे बड़ा बाजार है। चीन में इस वक्त BYD, Li Auto और Xpeng नाम की कार कंपनियां हैं, जो इलेक्ट्रिक व्हीकल सेगमेंट में गाड़ियां बना रही हैं. BYD की इलेक्ट्रिक कारें चीन में सबसे ज्यादा बिकती हैं।

 

 

 

रॉयटर्स की रिपोर्ट में बताया गया कि एलन मस्क चीन की राजधानी बीजिंग में सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मुलाकात करने वाले हैं। इस बैठक में टेस्ला सीईओ चीन में फुल-सेल्फ ड्राइविंग (एफएसडी) सॉफ्टवेयर को लागू करने के लिए बात करेंगे। वह टेस्ला कारों में दी जाने वाली ऑटोनोमस ड्राइविंग टेक्नोलॉजी के लिए एल्गोरिदम को ट्रेनिंग देने के इरादे से चीन में इकट्ठा किए गए डेटा को विदेश यानी अमेरिका में ट्रांसफर करने की मंजूरी भी मांगने वाले हैं।
सोशल मीडिया पर एक सवाल के जवाब में हाल ही में एलन मस्क ने कहा था कि वह जल्द ही चीन के ग्राहकों के लिए एफएसडी उपलब्ध कराएंगे. एफएसडी सॉफ्टवेयर वाली टेस्ला में ड्राइवर को कार चलाने की जरूरत नहीं होती है, बल्कि वह ऑटोपायलट मोड में खुद ही चल रही होती है। ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर को चार साल पहले ही लॉन्च कर दिया था, लेकिन अभी तक चीन के ग्राहकों के लिए इस सर्विस की शुरुआत नहीं की गई है।

Share The News




CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.

 


पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार के आरोप, अभाविप का प्रदर्शन 2 जून

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों में घिर गया है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) रायपुर महानगर ने विश्वविद्यालय में कथित भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितताओं और छात्र समस्याओं के विरोध में 2 जून...

रायपुर में राज्यपाल रमेन डेका ने पीएम-जनमन योजना समीक्षा की

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 26 मई 2026। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने आज राजधानी रायपुर स्थित लोक भवन में ‘पीएम-जनमन’ (प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान) योजना की प्रगति की उच्च स्तरीय समीक्षा की। इस महत्वपूर्ण बैठक में राज्य शासन के विभिन्न...

महिला दारोगा का सनसनीखेज आरोप, ससुर पर दुष्कर्म और पति पर जहर देने की कोशिश का दावा

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
लखनऊ : राजधानी लखनऊ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यूपी पुलिस में तैनात एक महिला दारोगा ने अपने ही ससुर पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता का कहना है कि जब उसने इस घटना...

साय कैबिनेट के बड़े फैसले: स्क्रैप नीलामी, भर्ती और सड़क राहत

By Reporter 5 / May 26, 2026 / 0 Comments
  रायपुर, 26 मई 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य हित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इन फैसलों का सीधा असर प्रशासनिक कार्यप्रणाली, भर्ती व्यवस्था और सड़क...

दिल्ली-NCR में गर्मी का रेड अलर्ट जैसा हाल! 44 डिग्री तक पहुंचेगा पारा, फिर आएगी आंधी-बारिश से राहत

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
दिल्ली-एनसीआर में भीषण गर्मी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारतीय मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 26 और 27 मई को पूरे एनसीआर क्षेत्र में हीट वेव का असर बना रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच बदला मौसम, अंबिकापुर में सुबह से हो रही बारिश, कई जिलों में अलर्ट जारी

By User 6 / May 29, 2026 / 0 Comments
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में नौतपा के बीच मौसम का मिजाज बदल गया है. अंबिकपुर समेत कई जगहों पर आंधी तुफान के साथ बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने आज से अगले 2 दिनों तक रायपुर समेत प्रदेश के...

आज का राशिफल

By User 6 / May 26, 2026 / 0 Comments
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। ससुराल पक्ष से कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। अपनी माताजी से किसी बात को लेकर नराज हो सकते हैं। अपनी संतान को संस्कारों व...

क्या आप भी हैं बालों के टूटने से परेशान, तो जानिए क्या है इसकी वजह

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
बाल हर किसी की सुंदरता का एक खास अंग है. अगर आपके बाल खूबसूरत और घने हैं तो आप सहज ही अन्य लोगों में खास नजर आएंगी. लेकिन आज की दिनचर्या और काम के कारण लोगों को बड़ी दिक्कतों का...

ESIC मेडिकल कॉलेजों में श्रमिक बच्चों के लिए 700 सीटें आरक्षित

By User 6 / May 28, 2026 / 0 Comments
रायपुर, 28 मई 2026।छत्तीसगढ़ के संगठित क्षेत्र में कार्यरत बीमित श्रमिकों के बच्चों के लिए मेडिकल शिक्षा में करियर बनाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के अंतर्गत कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC)...

छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: तापमान में गिरावट के संकेत, प्री मानसून गतिविधियां तेज…अगले दो दिनों में गर्मी से राहत की संभावना

By User 6 / May 31, 2026 / 0 Comments
छत्तीसगढ़। प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदलता दिख रहा है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में लगभग 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। इससे...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *