अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टि्वटर अकाउंट को नए मालिक एलन मस्क ने फिर बहाल करने की घोषणा की। मस्क ने टि्वटर पर कराए गए पोल के बाद यह निर्णय लिया। इस घोषणा के कुछ देर बाद ही ट्रंप का टि्वटर अकाउंट दिखने लगा। वहीं, ट्रंप ने कहा है कि उनकी टि्वटर पर लौटने में रुचि नहीं है, वह अपने नए प्लेटफार्म “ट्रुथ सोशल” के साथ बने रहेंगे।
अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में तत्कालीन राष्ट्रपति ट्रंप की हार के बाद उनके समर्थकों द्वारा अमेरिकी संसद भवन परिसर (कैपिटल हिल) में छह जनवरी, 2021 की हिंसा के बाद टि्वटर ने उनका अकांउट आठ जनवरी, 2021 को पहले 12 घंटे के लिए, फिर हमेशा के लिए निलंबित कर दिया था। ट्रंप के टि्वटर अकाउंट की बहाली को लेकर एलन मस्क ने आनलाइन पोल कराया था, जिसमें 1,50,85,458 लोगों ने भाग लिया था। इसमें से 51.8 प्रतिशत लोगों ने बहाली के पक्ष में और 48.2 प्रतिशत लोगों ने नहीं में उत्तर दिया। इसके बाद एलन मस्क ने ट्वीट किया कि जनता बोल चुकी है, ट्रंप को बहाल किया जाएगा।
इस बीच, मस्क के पोल कराने के निर्णय के बाद एक यूजर्स ने कहा कि कहीं, पक्ष में फैसला न आने पर ट्रंप यह न कहने लगें कि फर्जीवाड़ा हुआ है। रायटर के अनुसार, आठ जनवरी, 2021 को प्रतिबंधित होने से पहले ट्रंप के 8.80 करोड़ से अधिक फालोअर थे और अकाउंट बहाल होने के बाद शनिवार रात 10 बजे तक एक लाख फालोअर थे।
CLICK BELOW to get latest news on Whatsapp or Telegram.
By User 6 /
February 28, 2026 /
रायपुर, 27 फरवरी 2026।राजधानी रायपुर में आगामी 27 और 28 मार्च को नवा रायपुर में भव्य प्रवासी छत्तीसगढ़िया सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। ‘मोर माटी, मोर मान’ थीम पर होने वाला यह सम्मेलन विदेशों में रह रहे छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Raipur News: छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर दो अहम नियुक्तियां की हैं। राज्य अंत्यावसाई सहकारी वित्त विकास निगम में उप महाप्रबंधक और मुख्यमंत्री के निज सचिव सौरभ श्रीवास्तव को अब मुख्यमंत्री का ओएसडी नियुक्त किया गया है। इस फैसले...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
राजस्थान के नागौर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। गोटन कस्बे के एक निजी स्कूल में 9 साल की छात्रा की कथित हार्ट अटैक से मौत हो गई। घटना 23 फरवरी की सुबह करीब 7:48 बजे की बताई...
By User 6 /
February 25, 2026 /
Ambikapur: अंबिकापुर में पीलिया का प्रकोप खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है. अंबिकापुर में अब तक कक्षा आठवीं में पढ़ने वाले छात्र और एक व्यक्ति की पीलिया से मौत हुई है. वहीं पीलिया के बढ़ते मरीजों को लेकर पूर्व डिप्टी...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
कुख्यात वित्त कारोबारी Jeffrey Epstein से जुड़े दस्तावेजों के नए बैच के सार्वजनिक होने के बाद अमेरिका समेत कई देशों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। इन्हीं दस्तावेजों में सामने आई एक तस्वीर ने नया विवाद खड़ा कर दिया है,...
By User 6 /
February 26, 2026 /
रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी गणेश शंकर मिश्रा को राज्य नीति आयोग छत्तीसगढ़ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इस संबंध में योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी तथा बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी किया...
By User 6 /
March 1, 2026 /
T20 World Cup: ICC मेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सफर अब पाकिस्तान के लिए समाप्त हो गया है. शनिवार को श्रीलंका के साथ खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान ने 5 रनों से जीत जरूर दर्ज की लेकिन इस जीत के...
By Reporter 1 /
February 25, 2026 /
मेष राशि : आज का दिन आपके भीतर नई ऊर्जा और नए विचारों की लहर लेकर आ सकता है। काम को लेकर आपके मन में कई योजनाएं जन्म लेंगी और आप उन्हें अमल में लाने के लिए पूरी ताकत लगा...
By Reporter 1 /
February 27, 2026 /
प्रयागराज में दर्ज यौन उत्पीड़न मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती के खिलाफ जांच तेज हो गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नाबालिग पीड़ितों की मेडिकल जांच रिपोर्ट तैयार हो चुकी है और इसे बंद लिफाफे में जांच अधिकारी को सौंप...
By User 6 /
March 2, 2026 /
25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ की बड़ी सौगात छत्तीसगढ़ सरकार ने 25.28 लाख किसानों को 10324 करोड़ रुपए सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर किए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन...